Sunday, November 30, 2014

बेखबर जिन्दगी

बेखबर जिन्दगी
शब्दों में भी जी लेता था वो ----



कुंची की तरह कलम से रिश्ता निभाने वाले वांन गाग के लिए किताबे जिन्दगी जीने और बात करने का एक जरिया थी | वांन अक्सर विलेमिना से कहता था कि ' मैं एक किताब ये जानने के लिए पढता हूँ कि उन्हें लिखने वाला कलमकार कैसा होगा | ' इसी जानने के जूनून ने वांन को आट्रान , सेटेव्युबे , लामाट्रिन , हेइने, गोथे , हेनरी वर्ड्सवर्थ लागफैलो , डिकिस, शेक्सपियर , जैसे रचनाकारों से मिलाया | और यही जूनून एक दिन वांन को किताबो के ऐसे संसार में ले गया जहा शब्द ही साँस बन गये | विक्टर हयूगो शेक्सपियर और डिकिस वांन के सर्वकालिक प्रिय कलमकारों की सूची में थे | नये लेखको में वांन ने बी , स्टोव और एमिले जोला को दीवानगी की हद तक पढ़ना पसंद किया | एमिले की कलम से खीचे पेरिस की बस्तियों , अँधेरी खदानों , गरीबी , निराशा और रिश्तो के खीचतान के जीवंत चित्रों ने वांन को इतना द्रवित किया कि वांन ताजिंदगी एमिले की कलम के जादू में कैद हो गये | यूँ रंगों की तरह शब्दों की दुनिया में भी वांन ने अपने आपको किसी ख़ास व्यक्ति या विधा से नही बांधा था | एक ओर जहा उसने नैतिक और धार्मिक साहित्य को पढ़ना पसंद किया वही दूसरी ओर यथार्थवादी साहित्य से भी उतना लगाव रखा | यही नही अवसाद और तनाव के दिनों में हास्य - व्यंग की किताबो से भी नजदीकी रिश्ता जोड़ लिया , लेकिन शब्दों से वांन का रिश्ता केवल पढने तक सीमित नही था | बल्कि वांन को लिखने का भी उतना ही शौक था | हालाकि वांन ने कभी कोई कहानी नही लिखी मगर थियो , कार विलेमिना गागुइन , जो अन्ना कार्नेलिया अंकल सेंट आदि को लिखे अनगिनत खतो में से उसे पढ़ना एक अलग एहसास है | जान एच के मुताबिक़ , विसेंट खुद को अभिव्यक्त करने में असाधारण थे और यह उनकी लेखन प्रतिभा का प्रमाण है कि आज उनके ख़त न केवल दुनियाभर में उनकी जिन्दगी को जान्ने के सबसे विश्वसनीय दस्तावेज है वरन साहित्यिक दृष्टि से भी इनका मूल्य कुछ कम नही | भावनाओं , विश्वासों से भरे इन खतो का हर शब्द वन के भीतर छिपे कलमकार से मिलवाता है |

ऐसी मान्यता है कि इस शहीद राष्ट्र गीत की रचना 1857 के क्रांतिवीर अजिमुला खान ने की थी ||

ऐसी मान्यता है कि इस शहीद राष्ट्र गीत की रचना 1857 के क्रांतिवीर अजिमुला खान ने की थी ||



1857 के क्रांतिकारी सिपाहियों का झंडा गीत


हम है इसके मालिक , हिन्दुस्तान हमारा |
पाक वतन है कौम का , जन्नत से  भी प्यारा ||
ये है हमारी मिलकियत , हिन्दुस्तान  हमारा |
इसकी रूहानियत से रोशन है जग सारा ||
कितना कदीम , कितना नईम , सब दुनिया से न्यारा |
करती है जरखेज जिसे गंगो - जमुन की धारा ||

उपर बर्फीला पर्वत पहरेदार हमारा |
नीचे साहिल पर बजता सागर का नक्कारा ||
इसकी खाने उगल रही है सोना हीरा  पारा |
इसकी शानो - शौकत का दुनिया में जयकारा ||
आया फिरंगी दूर से ऐसा मंतर मारा
लुटा दोनों हाथ से प्यारा वतन हमारा ||
आज शहीदों ने है तुमको अहले वतन ललकारा |
तोड़ो गुलामी की जंजीरे बरसाओ अंगारा ||
हिन्दू मुस्लिम सिख हमारा भाई - भाई प्यारा |
यह है आजादी का झण्डा इसे सलाम हमारा |

Friday, November 28, 2014

बेखबर जिन्दगी
शब्दों में भी जी लेता था वो ----



कुंची की तरह कलम से रिश्ता निभाने वाले वांन गाग के लिए किताबे जिन्दगी जीने और बात करने का एक जरिया थी | वांन अक्सर विलेमिना से कहता था कि ' मैं एक किताब ये जानने के लिए पढता हूँ कि उन्हें लिखने वाला कलमकार कैसा होगा | ' इसी जानने के जूनून ने वांन को आट्रान , सेटेव्युबे , लामाट्रिन , हेइने, गोथे , हेनरी वर्ड्सवर्थ लागफैलो , डिकिस, शेक्सपियर , जैसे रचनाकारों से मिलाया | और यही जूनून एक दिन वांन को किताबो के ऐसे संसार में ले गया जहा शब्द ही साँस बन गये | विक्टर हयूगो शेक्सपियर और डिकिस वांन के सर्वकालिक प्रिय कलमकारों की सूची में थे | नये लेखको में वांन ने बी , स्टोव और एमिले जोला को दीवानगी की हद तक पढ़ना पसंद किया | एमिले की कलम से खीचे पेरिस की बस्तियों , अँधेरी खदानों , गरीबी , निराशा और रिश्तो के खीचतान के जीवंत चित्रों ने वांन को इतना द्रवित किया कि वांन ताजिंदगी एमिले की कलम के जादू में कैद हो गये | यूँ रंगों की तरह शब्दों की दुनिया में भी वांन ने अपने आपको किसी ख़ास व्यक्ति या विधा से नही बांधा था | एक ओर जहा उसने नैतिक और धार्मिक साहित्य को पढ़ना पसंद किया वही दूसरी ओर यथार्थवादी साहित्य से भी उतना लगाव रखा | यही नही अवसाद और तनाव के दिनों में हास्य - व्यंग की किताबो से भी नजदीकी रिश्ता जोड़ लिया , लेकिन शब्दों से वांन का रिश्ता केवल पढने तक सीमित नही था | बल्कि वांन को लिखने का भी उतना ही शौक था | हालाकि वांन ने कभी कोई कहानी नही लिखी मगर थियो , कार विलेमिना गागुइन , जो अन्ना कार्नेलिया अंकल सेंट आदि को लिखे अनगिनत खतो में से उसे पढ़ना एक अलग एहसास है | जान एच के मुताबिक़ , विसेंट खुद को अभिव्यक्त करने में असाधारण थे और यह उनकी लेखन प्रतिभा का प्रमाण है कि आज उनके ख़त न केवल दुनियाभर में उनकी जिन्दगी को जान्ने के सबसे विश्वसनीय दस्तावेज है वरन साहित्यिक दृष्टि से भी इनका मूल्य कुछ कम नही | भावनाओं , विश्वासों से भरे इन खतो का हर शब्द वन के भीतर छिपे कलमकार से मिलवाता है |

Thursday, November 27, 2014

28-11- 2014



आविष्कार ---------

जोड़ने - घटाने का करतब



फ्रेंच गणितज्ञ , भौतिकविद व धार्मिक दार्शनिक ब्लेज पास्कल का जन्म 19 जून 1623 को हुआ था | बचपन से ही पास्कल शारीरिक रूप से कमजोर थे | वे अक्सर बीमार रहते थे | उनकी सेहत को देखते हुए पिता उन्हें गणित से दूर रखना चाहते थे , लेकिन उनकी रूचि देखकर उन्होंने उन्हें गणित पढने की इजाजत दे दी | उनके पिता सरकार की और से टैक्स इकठ्ठा करने के कार्य पर नियुक्त थे | इसके लिए उन्हें कठिन गणनाए करनी होती थी | अपने पिता को अंको से जूझते देखकर पास्कल को कैलकुलेटर बनाने का ख्याल आया | उन्होंने पास्कलिन नामक पहला यांत्रिक कैलकुलेटर बनाया | यह कैलकुलेटर घिर्नियो और लीबरो द्वारा काम करता था और सामान्य जोड़ व घटाने की प्रक्रिया कर सकता था | गणित में उन्होंने द्दीप्द गुणांक  की गणना के लिए पास्कल त्रिभुज की रचना की तथा उन गुणाको के बीच एक गणितीय सबंध स्थापित किया | पास्कल ने ज्यामिति की हेलन कहे जाने वाले वक्र सायक्लोइड पर काफी काम किया | उन्होंने द्रव दाब से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण नियम की खोज भी की जिसके अनुसार द्रव सभी दिशाओ में समान दाब लगाता है | पास्कल प्रायिकता सिद्दांत के भी संस्थापक है | गणित की यह शाखा संभावनाओं के विज्ञान नाम से जानी जाती है | आज यह आधुनिक विज्ञान की कई शाखाओं का आधार है जिनमे क्वाटम भौतिकी , साख्यिकी , अर्थशास्त्र , बीमारियों की गणितीय माडलिंग आदि प्रमुख है | वैज्ञानिक विधि पर उन्होंने प्रसिद्द नियम दिया '' किसी वैज्ञानिक परिकल्पना को सत्यापित करने के लिए यह पर्याप्त नही है कि सभी घटनाओं की उसके द्वारा व्याख्या हो रही है | दूसरी तरफ यदि कोई एक घटना उस परिकल्पना के खिलाफ है तो वह परिकल्पना निस्संदेह असत्य है | '' 19 अगस्त 1662 को 39 वर्ष की उम्र में ब्लेज पास्कल की मौत हो गयी जाते - जाते इस दुनिया को पास्कल ने जोड़ने - घटाने का करतब सिखा गये

Wednesday, November 26, 2014

चित्रों में झलकता वात्सल्य

चित्रों में झलकता वात्सल्य


विख्यात अमेरिकी चित्रकार और प्रिंटमेकर मेरी स्टीवेनसन कसात का जन्म 22 मई , 1844 को पेसिलवेनिया के एलेघेनी शहर में हुआ , जो अब पीटर्सबर्ग का हिस्सा है | उन्होंने पांच वर्ष यूरोप में बिठाये और लन्दन , पेरिस बर्लिन सहित कई राजधानियों का दौरा किया | उनके परिवार वालो ने उनके पेशेवर कलाकार बनने का विरोध किया , लेकिन कसाट ने पन्द्रह साल की उम्र एन पेसिल्वेनिया के फिलाडेलिफिया में  पेसिल्वेनिया अकादमी आफ फाइन आर्ट्स में चित्रकला का अध्ययन शुरू किया | 1866 के अंत में चार्ल्स चैपलिन जो अपनी एक जानी -- मानी शैली के कारण मशहूर थे  क्लास में वह शामिल हो गयी | 1868 में उनके एक चित्र अ मदोलिन प्लयेर को पहली बार जूरी ने पेरिस सेलोन के लिए स्वीकार किया | 1877 का दौर उनके लिए काफी बुरा साबित हुआ | ऐसे समय में एडगर देगास ने उन्हें अपने साथ काम करने का मौका दिया | संस्कार्वादियो के साथ काम करने से उनकी कला को और निखार मिला | देगास का कसाट उनकी पर गहरा प्रभाव था अब वो पेस्टल के प्रयोग में काफी प्रवीण हो गयी थी | देगास ने नक्काशी से भी उनका परिचय कराया जिसमे वे काफी दक्ष थे 1890 का दशक उनका सबसे रचनात्मक और व्यस्त समय था | वह अमेरिकी युवा कलाकारों के लिए एक आदर्श बन गयी थी |  कसाट ने अक्सर माताओं और बच्चो के बीच के घनिष्ठ रिश्तो पर विशेष जोर देने वाली महिलाओं के समाजिक और निजी जीवन के चित्र बनाये , जो बेहद पसंद किये गये | 14 जून , 1926 को इस महान कलाकार का निधन हो गया

Tuesday, November 25, 2014

ब्रिटिश हुकूमत से समय का '' जब्त शुदा साहित्य ''
वे दीवाने ---
अनुत्तरदायी ? जल्दबाज ? अधीर आदर्शवादी ? डाकू " हत्यारे ? अरे , ओ दुनियादार तू उन्हें किस नाम से , किस गाली से विभूषित करना चाहता है ? वे मस्त है , वे दीवाने है , वे इस दुनिया के नही | वे स्वपनलोक की विधियों में विचरण करते है | उनकी दुनिया में , शासन की कटुता से , माँ धरित्री का दूध अपेय नही बनता | उनके कल्पना लोक में उंच - नीच का , धनी - निर्धन का , हिन्दू - मुसलमान का भेद नही है | इसी सम्भावना का प्रचार करने के लिए वे जीते है | इसी दुनिया में उसी आदर्श को स्थापित करने के लिए वे मरते है | दुनिया के पंठित मूर्खो की मण्डली उनको गालिया देती है | लेकिन यदि सत्य के प्रचारक गालियों की परवाह करते तो शायद दुनिया में आज सत्य , न्याय , स्वतंत्र और आदर्श के उपासको के वंश में कोई नामलेवा और पानिदेवा भी न रह जाता | लोकरुचि अथवा लोक्कोतियो के अनुसार जो अपना जेवण -- यापन करते है , वे अपने पड़ोसियों की प्रंशसा के पात्र भले ही बन जाए , पर उनका जीवन औरो के लिए नही होता | संसार को जिन्होंने ठोकर मारकर आगे बढाया वे सभी अपने - अपने समय में लांछित हो चुके है | दुनिया खाने , पीने , पहनने , ओढने तथा उपभोग करने की वस्तुओ का व्यापार करती है |
पर कुछ दीवाने चिल्लाते फिरते है ---- हो जाए
'' सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है ! ''
ऐसे कुशल किन्तु औधट व्यापारी भी कभी देखे है ? अगर एक बार आप - हम ले तो कृत्कृत्य हो जाए
( गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा सम्पादित '' प्रताप ' के एक अग्रलेख से साभार )
ब्रिटिश हुकूमत से समय का '' जब्त शुदा साहित्य ""
नब्बे समाचार पत्रों का बलिदान
सन ' 42 की क्रान्ति के समय देश के नब्बे समाचार पत्रो ने अपना प्रकाशन स्थगित कर दिया था | इनका एक सम्मलेन बम्बई में आयोजित हुआ | इसमें पराड़कर जी विशेष रूप से आमंत्रित किये गये थे किन्तु वे न जा सके | सम्मलेन को पराड़कर जी ने जो संदेश भेजा उससे तत्कालीन राष्ट्रीय पत्रों की नीति का परिचय मिल जाता है -------- ''' मेरा मत है कि अभी वह उपयुक्त अवसर नही आया जबकि राष्ट्रीय पत्रों का प्रकाशन शुरू किया जा सके | वर्तमान स्थिति में इतने प्रतिबन्ध है कि समाचार पत्र केवल बुलेटिन मात्र ही रहेगे | टीका -- टिप्पणी की जा नही सकती | हम जनता की राय व्यक्त करने के माध्यम बनकर जीवित नही रह सकते | इसीलिए अच्छा है कि हमारा प्रकाशन स्थगित ही रहे | मातृभूमि के हित के लिए आवश्यक हो तो हमारा बलिदान भी श्रेयकर है | '' राष्ट्र भाषा हिन्दी के इन पत्रों के अतिरिक्त देश के अन्य भाषा के पत्रों का इतिहास देखा जाये तो विदित होगा कि''सन 1857 से स्वाधीनता के लिए जिस क्रान्ति का श्री गणेश हुआ उसमे समग्र देश में पत्रों तथा उसके महाप्राण संपादको ने असाधारण त्याग ववन बलिदान कर अनुपम आदर्श उपस्थित किया है | ( ज्ञान भारती , अगस्त - सितम्बर 62 से साभार