Tuesday, August 4, 2015

राबिया बसरी के गीत --------------- 4-8-2015

मुझे कुछ नया पढने के साथ ही कुछ नया करने की जिज्ञासा हमेशा रही इसी आदत के कारण नए - नए लोगो से मिलना नए स्थानों पे जाना और कुछ नया खोज के लाना अब आदत में शुमार है आइये आज मिलवाता हूँ |
राबिया बसरी से ----

राबिया बसरी के गीत ---- राबिया 713 ईस्वी में ईराक के बसरा शहर में जन्मी थी | हजरत मुम्मद और राबिया के बीच लगभग कोई सौ साल का ही फासला है | इसीलिए सबसे पहले हुए सूफियो में राबिया का नाम गिना जाता है , और यह भी कहा जाता है कि प्रेम के मार्ग का प्रारम्भ राबिया से होता है |
कहते है कि राबिया जब पैदा हुई तो उसके गरीब घर में न तो चिराग जलाने के लिए तेल था और न उसे लपेटने के लिए कोई कपड़ा | राबिया की माँ ने उसके पिता से कहा कि वह पडोस से थोड़ा तेल और कपड़ा मांग लाए|
लेकिन राबिया के पिता ने यह कसम उठा रखी थी कि वह अपना हाथ अल्लाह को छोड़ कभी किसी के आगे नही फैलायेगे | पत्नी का दिल रखने के लिए वह पडोस में गये और बिना किसी से कुछ मांगे वापस आ गये |
कहते है उस रात हजरत मुहम्मद उनके सपने में आये और बोले ,
' तेरी बेटी मुझे अजीज है | तू बसरा के आमीर के पास जा और उसे एक ख़त दे , जिसमे यह लिखना : तू हर रात नबी को सौ दुरुद करता है और हर जुम्मेरात को चार सौ दुरुद करता है | लेकिन पिछली जुम्मेरात को तू दुरुद करना भूल गया , सजा के तौर पर इस ख़त लेन वाले को चार सौ दीनार दे दे |
आँखों में आँसू लिए राबिया के पिता आमिर के पास पहुचे | आमिर नाच उठा कि वह नबी की नजरो में है | उसने 1000 दीनार गरीबो में बाटे व ख़ुशी - ख़ुशी चार सौ दीनार राबिया के पिता को दिए और यह भी कहा कि उन्हें जब जरूरत हो उसके पास चले आये |
राबिया के पिता की मृत्यु के बाद बसरा में अकाल पडा | राबिया अपनी माँ और बहनों से अलग एक दूसरे कारवा के पीछे चल पड़ी , जो लुटेरो के हाथ लग गया | उन लुटेरो ने राबिया को गुलामो के बाजार में बेच दिया |
राबिया का मालिक उससे कड़ी मेहनत करवाता | वह बिना किसी शिकायत सब काम करती , और रात जब वह अकेली होती तो अपने प्रीतम ' अल्लाह ' के साथ मानो खेलती | रात वह अपने गीत रचती और अल्लाह को सुनाती |
एक रात राबिया के मालिक की नीद खुली तो उसने देखा राबिया गीत गा रही थी ;
आँख आराम में है , तारे डूब रहे है
परिंदों के घोसलों में कोई आवाज नही
समुंदर के शैतान भी चुप है
खलीफो और शहशाओ के दरवाजे बंद है .
लेकिन बस एक तेरा दरवाजा खुला है
तू ही तू है जो बदलता नही
तू ही तू है जो कभी मिटता नही
मेरे अल्लाह ,
हर आशिक अपने - अपने महबूब के साथ है
मैं बस तेरे साथ हूँ |
राबिया के मालिक ने देखा की जब वह गा रही थी तो उसके चेहरे से ऐसा नूर टपक रहा था कि जैसे रात भी रोशन हो गयी हो |
वह राबिया के पैरो में गिर पड़ा और बोला की कल से तू मेरी मालकिन होगी और मैं तेरा गुलाम |
उसने राबिया से यह भी कहा कि अगर वह जाना चाहे तो वह उसे गुलामी के बंधन से आजाद करता है |
राबिया ने कहा कि वह रेगिस्तान में जाकर कुछ समय अकेली रहना चाहती है | रेगिस्तान में उसने कई दिन गुजारे और वही मुर्शिद के रूप में उसे हसन अल बसरी मिले , जिनके चरणों में वह रहने लगी |
कहते है कि जिस दिन राबिया प्रवचन में न आती हसन चुप ही रहते | जब उनसे पूछा गया तो वह बोले , जिस बर्तन में चाशनी भरकर हाथी को पिलाई जाती है , वह बर्तन चीटियों को चाशनी पिलाने के काम नही आ सकता |
एक दिन अचानक रात गीत गाते हुए राबिया चुप हो गयी | जब वह हसन से मिली तो हसन ने उसकी आँखे देखकर कहा : अरे तुझे तो मिल गया | कैसे मिला तुझे ?
राबिया ने कहा , आप ' कैसे ' की बात करते है , और मैंने जाना कि ' कैसे ' और ' ऐसे ' कही नही पहुचाते है | जो है , सो है | ' कैसे ' तो वहा ' पहुचाएगा, और होना ' यहाँ ' है |
हसन ने राबिया को गले लगाया और कहा कि तू जा अपने गीतों को फैला |
वह अकेली एक कुटिया में रहने लगी और हजारो शिष्य उसके पास पहुचने लगे | वह जो गति , शिष्य उसे लिख लेते | उसके जो गीत आज उपलब्ध है वह उसके शिष्यों ने ही कागज पर उतारे है |
प्रस्तुती -- कबीर ---------------- आभार ----------------- यैस ओशो

Sunday, August 2, 2015

शब्दावली सकलन का प्रारम्भ व विकास -- 02-08-15

शब्दावली सकलन का प्रारम्भ व विकास --
मध्यकाल की नाम मालाओ की परम्परा के बकाद पहला शब्दावली संकलन का कार्य आदन ने 1829 में ' हिन्दवी भाषा का कोष ' शीर्षक से तैयार कजिया जिसमे 20 , 000 शब्द थे |
तद्व्व तथा देशज शब्दों को प्रधानता दी गयी | आदम साहब पहले व्यक्ति थे जिन्होंने लोक से बोलचाल के शब्द संगृहित किये |
आदम से पूर्व गिलक्राइस्ट , कर्कपैट्रिक , विलियमहंटर , शेक्सपियर , राब्क के कोष और बाद में फैलेन , येट , डकर फोब्र्स , थामसन तथा जान प्लाट्स के कार्य उल्लेखनीय है |
इनमे फैलेन थामसन तथा जान प्लाट्स के कार्य महत्वपूर्ण है | थामसन के संकलन में शब्द संख्या 30,000 है , फैलेन के कोष में1216 पृष्ठ ( रायल कटेव ) है | प्लाट्स के कोष का पूरा नाम है --- '' ए डिक्शनरी आफ उर्दू , क्लासिक हिंदी एंड इंग्लिश (1874 ) जिसकी प्रमुख विशेषताए है |

(1 ) शब्दों की व्युत्पत्ति पर प्रकाश तथा
( 2 ) समान वर्तनी के अलग - अलग स्रोतों से आये शब्दों की अलग - अलग प्रविष्टिया
(3 ) अकर्मक तथा सकर्मक क्रियाओं का उल्लेख
( 4 ) साहित्येर सह्ब्दो का संकलन |
भारतीयों द्वारा बनाये गये कोशो में जिन दो कोशो का सर्वाधिक प्रचार - प्रसार हुआ , वे है -- ' श्रीधर भाषा कोष ' ( सन 1894 ) श्रीधर त्रिपाठी ,लखनऊ , पृष्ठ स . 744 तथा ' हिंदी शब्दार्थ पारिजात ' ( सन 1914 ) , द्वारका प्रसाद चतुर्वेदी , इलाहाबाद | पहले कोश में लगभग 25 , 000 शब्द संख्या है जबकि दुसरे में ब्रजभाषा -- अवधि आदि विभाषाओ के शब्दों की संख्या रहने के कारण शब्द संख्या अधिक है |
अनुमान किया जा सकता है कि 20 वी शताब्दी के प्रारम्भ तक शब्द संकलन 50 ,000 तक पहुँच गया |
आधुनिक काल में बाबू श्याम सुन्दर दास रामचन्द्र शुक्ल , राम चन्द्र वर्मा के सत्प्रयासो से नागरी प्रचारणी सभा , वाराणसी से ' हिंदी शब्दसागर ' ( 1922 -29 ) प्रकाशित हुआ जिसकी योजना 23 - 8- 1907 की सभा के परम हितैषी और उत्साही सदस्य श्रीयुत रेवरेंड ई ग्रीब्ज के उस प्रस्ताव के अनुसार बनी जिसमे प्रार्थना की गयी थी कि ' हिन्दी के एक बृहत और सर्वांगपूर्ण कोष का भार सभा अपने ऊपर ले | '
सन 1910 के आरम्भ में शब्द संग्रह का कार्य समाप्त हुआ | 10 लाख सिलप बनाई गयी जिनमे लगभग एक लाख शब्दों का आंकलन किया गया |
यह कोष वस्तुत: सागर था जो शब्दों , अर्थो , मुहावरों , लोकोत्तियो , उदाहरणों तथा उद्द्र्ण से भरपूर अर्थच्छटाए देने में सर्वोत्तम माना जाएगा |
इसके बाद कोष कला में दीर्घकालीन अनुभव प्राप्त आचार्य रामचन्द्र वर्मा के प्रयासों से वाराणसी से ' प्रमाणिक हिन्दी कोष ' ( पृष्ठ संख्या 3966;1962-1966 ) प्रकाशित हुआ | ' वृहद हिन्दी कोष ' के तीसरे संस्करण में एक लाख अडतालीस हजार शब्द है | इस बीच ' हिन्दी शब्दसागर ' का नवीं संशोधित और परिवर्धित संस्करण ( 1965 -75 ) में प्रकाशित हुआ जिसमे कुल पृष्ठ संख्या 5570 है , संयोजक श्री कृनापति त्रिपाठी के दिनाक 18-2-65 के वक्तव्य के अनुसार ' मूल शब्द सागर से इसकी शब्द संख्या में दुगनी वृद्दि हुई है | इस प्रकार कोशो के आधार पर शब्दावली की संख्या दो लाख है |

Monday, July 20, 2015

दृढ विश्वास --------------------- 21-7-15

व्यासदेव के चमत्कार से गोपिया यमुना को पार  की



द्वापर युग में एक महान साधक हुए है व्यासदेव | उन्हें अनेक सिद्दिया प्राप्त थी , जिनकी वजह से वे असम्भव को भी सम्भव बना  देते थे | इस साधना के पीछे ईश्वर में दृढ विश्वास भी एक बड़ा कारण था |
एक बार कुछ गोपिया यमुना तट पर उस पार जाने के लिए खड़ी थी | परन्तु उन्हें नौका जैसा कोई साधन नजर नही आ रहा था , जिसके जरिये वे यमुना को पार कर सके | तभी वह व्यासदेव जी पहुचे | गोपियों को चिंतित देख उन्होंने इसका कारण  पूछा | गोपियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई | इस पर व्यासदेव बोले -- मैं नदी पार करा सकता हूँ , पर एक समस्या मेरी भी है | मुझे बहुत भूख लगी है और इस भूख को मिटाने का साधन तुम्हारे पास है | ' गोपिया बोली ' -- ' महाराज , हमारे पास तो दूध , दही , मक्खन  इत्यादि है | भोजन तो है नही | ' व्यासदेव शांत सवर में बोले -- ' मैं भी तो इन्ही के विषय में कह रहा हूँ | इन्ही से तो मेरी भूख शांत होगी | ' गोपियों ने अपने सर पर रखे पात्रो को नीचे  उतारा और व्यासदेव को दूध , दही , मक्खन  आदि परोसने लगी | व्यासदेव ने गोपियों द्वारा परोसे गये सभी पर्दाथो  को उदरस्थ किया और वही विश्राम करने लगे | तब गोपियो ने   उनसे कहा -- महाराज , हमारे यमुना - पार जाने का क्या हुआ ? यह सुनकर व्यासदेव उठे और बोले - अरे हाँ , चलो तुम सबको यमुना पार लिए चलता हूँ | यह कहकर वे यमुना के जल के निकट पहुच यमुना मैया को प्रणाम कर ऊँचे स्वर में बोले -- हे यमुना मैया यदि आज मुझ व्यासदेव ने अन्न - जल का एक कण भी अपने पेट में न डाला हो और पूरा दिन भूखे रहकर व्यतीत किया हो तो तेरा जल दो भागो में बट जाए और हम सब बीच के मार्ग से चले जाए | उनके यह कहते ही यमुना का जल दो भागो में बटने लगा | उन्होंने आश्चर्यचकित गोपियों का हाथ पकड़ा और उस मार्ग से उन्हें यमुना पार पहुचा दिया | उस पार पहुचकर विस्फारित नेत्रों से गोपियों ने व्यासदेव से कहा --- ' आपने अभी तो हमसे लेकर इतना दूध , दही  मक्खन , मिश्री  आदि खाया था और अभी आपने कहा कि यदि मैंने दिनभर में कुछ न खाया हो तो .. उनकी बात काटते हुए व्यासदेव कहने लगे -- गोपिकाओ , मैंने जो कुछ कहा  , दृढ विश्वास के आधार पर कहा|

Monday, June 22, 2015

महान क्रांतिकारी महावीर सिंह 22-6-15

महान क्रांतिकारी महावीर सिंह
.... लोग भगत सिंह के साथ रहे क्रांतिकारी महावीर सिंह के बारे में शायद कम ही जानते होंगे | महावीर सिंह का जीवन संघर्ष और उसमे उनके पिता का उत्कृष्ट प्रेरणादायक योगदान आज के पिताओं ,पितामहो के लिए भी शिक्षाप्रद है |क्योंकि वर्तमान दौर के पिताओं का लक्ष्य अपने बेटो ,पोतो को धन ,पद -प्रतिष्ठा और पेशो की उंचाइयो पर येन -केन प्रकारेण चढाना हो गया है |अगर महावीर सिंह और उनके पिता जैसे लोगो के त्याग -बलिदान के फलस्वरूप हमारे राष्ट्र व समाज को कुछ अधिकार मिले थे व मिले है ,तो साम्राज्वाद की वर्तमान विश्वव्यापी चढत -बढत और पितामहो व पिताओं तथा बेटे -बेटियों की निरी स्वार्थी मनोदशाए राष्ट्र व समाज के खासकर बहुसंख्यक जन साधारण के वर्तमान व भविष्य को संकटग्रस्त भी जरुर करेगी |)
महावीर सिंह का जन्म 16 सितम्बर 1904 के दिन शाहपुर टहला नामक एक छोटे से गाँव में हुआ था |यह गाँव उत्तर प्रदेश के एटा जिले में है |पिता कुंवर देवी सिंह अच्छे वैद्ध थे और आस -पास के क्षेत्र में उनका अच्छा प्रभाव था |माता श्रीमती शारदा देवी सीढ़ी -सादी एक धर्मपरायण महिला थी |महावीर सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा गाँव के ही स्कूल में हुई और उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा पास की गवर्मेंट कालेज एटा से |
बगावत की भावना महावीर सिंह में बचपन से ही मौजूद थी और राष्ट्र -सम्मान के लिए मर -मिटने की शिक्षा उन्होंने अपने पिता से प्राप्त की थी |घटना जनवरी सन 1922 की है |एक दिन कासगंज तहसील (जिला एटा ) के सरकारी अधिकारियों ने अपनी राजभक्ति प्रदर्शित करने के उद्देश्य से अमन सभा का आयोजन किया | जिलाधीश , पुलिस कप्तान ,स्कूलो के इंस्पेक्टर ,आस -पड़ोस के अमीर -उमरा राय बहादुर ,खान बहादुर आदि जमा हुए | छोटे -छोटे बच्चो को भी जबरदस्ती ले जाकर सभा में बिठाया गया |उनमे महावीर सिंह भी थे |लोग बारी -बारी उठकर अंग्रेजी हुकमत की तारीफ़ में लम्बे -लम्बे भाषण दे रहे थे |तभी बच्चो के बीच से किसी ने जोर से से नारा लगाया 'महात्मा गांधी की जय '!बाकी लडको ने भी उसके स्वर मिलाकर ऊँचे कंठ से समर्थन किया 'महात्मा गांधी की जय '! देखते -देखते गांधी विरोधियो की वह सभा गांधी की जय जयकार के नारों से गूंज उठी |जांच के फलस्वरूप महावीर सिंह को विद्रोही बालको का नेता घोषित कर दिया गया |सजा भी मिली पर उससे उनकी बगावत की भावना और भी मजबूत हो गयी |
1925 में जब वे कालेज पढने के लिए कानपुर आये तो असहयोग आन्दोलन सम्पात हो चुका था लेकिन देश की जनता के दिलो की आग ठंठी नही हुई थी |चारो ओर असंतोष की आग सुलग रही थी |स्वत:स्फुरित संघर्षो के रूप में किसानो की बगावते जारी थी |मजदुर तथा मध्यम वर्ग के लोग भी अपने -अपने तरीको से लड़ रहे थे |नौजवानों की क्रांतिकारी टोलियों ने फिर से हथियार उठा लिए थे |परिस्थितियों ने महावीर सिंह को अछूता नही छोड़ा |कालेज में क्रांतिकारी दल से उनका सम्पर्क हुआ और वे उसके सदस्य बन गये |
उसी दौरान महावीर के पिता जी ने उनकी शादी तय करने के सम्बन्ध में उनके पास पत्र भेजा |पत्र पाकर वे चिंतित हुए |क्रांतिकारी साथियो से सलाह मशविरा किया |फिर उसी अनुसार पिता जी को राष्ट्र की आजादी के लिए क्रांतिकारी संघर्ष पर चलने की सूचना देते हुए शादी -व्याह के पारिवारिक संबंधो से मुक्ति देने का आग्रह किया |चन्द दिनों बाद पिता का उत्तर आया |उन्होंने लिखा कि '' मुझे यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि तुमने अपना जीवन देश के काम में लगाने का निश्चय किया है |मैं तो समझता था कि हमारे वंश में पूर्वजो का खून अब नही रहा और उन्होंने दिल से गुलामी कबूल कर ली है |तुम्हारा पत्र पाकर आज मैं अपने को बड़ा भाग्यशाली समझ रहा हूँ |शादी की बात जहा चल रही थी ,उन्हें जबाब लिख दिया है |निश्चिन्त रहो ,मैं ऐसा कोई काम नही करूंगा जो तुम्हारे मार्ग में बाधक हो |
देश कि सेवा का जो मार्ग तुमने चुना है वह बड़ी तपस्या का और बड़ा कठिन मार्ग है लेकिन जब तुम उस पर चल ही पड़े हो तो पीछे न मुड़ना ,साथियो को धोखा मत देना और अपने बूढ़े पिता के नाम का ख्याल रखना | तुम जहा भी रहोगे मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है ..............तुम्हारा पिता .देवी सिंह
क्रांतिकारी गतिविधियों में लगातार लगे रहे महावीर सिंह लाहौर में बुरी तरह बीमार पड़े |वे संग्रहणी व पेचिश से परेशान थे |कुछ भी हजम नही हो पा रहा था |साथियो ने राय दी कि कुछ दिनों के लिए एटा चले जाओ |तुम पर तो वारेंट नही है |ठीक हो जाने पर वापस चले आना |महावीर ने साथियो से कहा कि -क्या पिता जी कि चिठ्ठी उन्हें याद नही है |उन्होंने स्पष्ट लिखा था कि पीछे मुडकर मत देखना उसमे घर का माया -मोह आदि सब शामिल था और उन्होंने वे शब्द बहुत सोच -समझ कर लिखे थे |फिर साथियो से हंस कर बोले -चिंता मत करो सब ठीक हो जाएगा |इसी बीच लाहौर में पंजाब बैंक पर छापा मारने कि योजना बनी |पहले दिन साथी बैंक पर भी गये |लेकिन महावीर सिंह को जिस कार द्वारा साथियो को बैंक से सही -सलामत निकाल कर लाना था वही ऐसी नही थी कि उस पर भरोसा किया जा सकता |अस्तु भरोसे लायक कार न मिलने तक के लिए योजना स्थगित कर दी गयी |तभी लाहौर में साइमन कमिशन आया |'साइमन कमिशन वापस जाओ " के नारों के साथ काले झंडे के एक विराट प्रदर्शन से उसका स्वागत किया गया |फिर अंधाधुंध लाठिया बरसी ,लाला जी आहात हुए और कुछ दिनों में उनकी मृत्यु हो गयी |यह राष्ट्र के पौरुष को चुनौती थी और क्रान्तिकारियो ने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया |बैंक पर छापा मारने कि योजना स्थगित कर दी गयी और लाला जी पर लाठिया बरसाने वाले पुलिस अधिकारी को मारने का निश्चय किया गया |उस योजना को कार्यान्वित करने में भगत सिंह आजाद तथा राजगुरु के साथ महावीर सिंह का भी काफी योगदान था | vol 1
साडर्स की हत्या के बाद महावीर सिंह फिर अस्वस्थ रहने लगे |लाहौर का पानी उनके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नही पड़ रहा था |उधर लाहौर का वातावरण भी काफी गरम था |सुखदेव ने उन्हें संयुक्त प्रांत (उत्तर - प्रदेश ) वापस जाने की सलाह दी |आगरा का पता उनके पास नही था ,इसलिए वे कानपुर चले गये और चार दिन सिसोदिया जी के पास छात्रावास में रहे |फिर इलाज के लिए अपने गाँव पिता जी के पास चले गये |आज एक गाँव तो कल दूसरे गाँव आज एक सम्बन्धी के यहा तो कल किसी दूसरे सम्बन्धी या मित्र के यहा |इस प्रकार रोज जगह बदलकर पिताजी से इलाज करवाने में लग गये कि जल्द -से -जल्द स्वस्थ होकर मोर्चे पर वापस जा सके |सन 1929 में दिल्ली असेम्बली भवन में भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त द्वारा बम फेके जाने के बाद लोगो की गिरफ्तारिया शुरू हो गयी और अधिकाश: क्रांतिकारी पकडकर लाहौर पहुचा दिए गये |महावीर सिंह भी पकडे गये |पुलिस या जेलवालो से किसी -न किसी बात पर आये दिन क्रान्तिकारियो का झगड़ा हो जाता था |उस समय वे लोग मोटे- तगड़े साथियो को चुन लेते थे और सबका गुस्सा उन पर उतारते |इस प्रकार हर मारपीट में भगत सिंह ,किशोरी लाल ,महावीर सिंह ,जयदेव कपूर ,गया प्रसाद आदि कुछ मोटे -तगड़े साथियो को बाकी के हिस्से की मार खानी पड़ती थी |जेल में क्रान्तिकारियो द्वारा अन्याय के विरुद्ध 13 जुलाई ,1929 से आमरण अनशन शुरू किया गया |दस दिनों तक तो जेल अधिकारियों ने कोई विशेष कार्यवाही नही की |उनका अनुमान था कि यह बीस -बीस बाईस -बाईस साल के छोकरे अधिक दिनों तक बगैर खाए नही रह सकेंगे |लेकिन जब दस दिन हो गये और एक -एक कर साथी बिस्तरों पर पड़ने लगे तो उन्हें चिंता हुई |सरकार ने अनशनकारियो कि देखभाल के लिए डाक्टरों का एक बोर्ड नियुक्त कर दिया था |अनशन के ग्यारहवे दिन से बोर्ड के डाक्टरों ने बलपूर्वक दूध पिलाना आरम्भ कर दिया |महावीर सिंह कुश्ती भी करते थे और गले से भी लड़ते थे ||जेल अधिकारी को पहलवानों के साथ अपनी कोठरी की तरफ आते देख वे जंगला रोकर खड़े हो जाते |एक तरफ आठ -दस पहलवान और दूसरी तरफ अनशन के कमजोर महावीर सिंह |पांच -दस मिनट की धक्का -मुक्की के बाद दरवाजा खुलता तो काबू करने की कुश्ती आरम्भ हो जाती |एक दिन जेल के दो अधिकारी को आपस में बात करते सुना कि 63 दिनों के अनशन में एक दिन भी ऐसा नही गया जिस दिन महावीर सिंह को काबू करने में आधे घंटे से कम समय लगा हो |डाक्टर के साथ भी ऐसी ही बीतती थी | महावीर सिंह ने शत्रु की अदालत को मान्यता देने से इनकार कर दिया था |लाहौर षड्यंत्र केस केअभियुक्तों के प्रचार से घबड़ाकर केस को जल्द -से जल्द समाप्त कर देने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार ने 1930 के आरम्भ में एक अध्यादेश जारी किया जिसका नाम था 'लाहौर षड्यंत्र केस आध्यादेश ' |इसे 1930 का तीसरा अध्यादेश भी कहा गया था |आध्यादेश के अनुसार लाहौर हाईकोर्ट के तीन जजों का एक ट्रिब्यूनल नियुक्त कर मजिस्ट्रेट की अदालत से केस उठाकर नयी अदालत को सुपुर्द कर दिया गया |नयी अदालत को यह भी अधिकार था कि उसकी निगाह में जब भी अभियुक्त दोषी प्रमाणित हो जाए ,तो बाकी गवाहों की गवाहिया लिए बगैर वही पर केस की सुनवाई समाप्त कर वह अपना निर्णय दे सकती थी |इस अदालत के विरुद्ध कही भी अपील नही हो सकती थी |अदालती सुनवाई के दौरान महावीर सिंह तथा चार अन्य साथियो ने (कुंदन लाल ,बटुकेश्वर दत्त ,गयाप्रसाद और जितेन्द्रनाथ सान्याल ) एक बयान द्वारा अपने उद्देश्य की व्याख्या करते हुए कहा की वे शत्रु की अदालत से किसी प्रकार के न्याय की आशा नही करते है |यह कहकर उन्होंने अदालत को मान्यता देने और उसकी कार्यवाही में भाग लेने से इनकार कर दिया था |
महावीर सिंह तथा उनके साथियो का यह बयान लाहौर षड्यंत्र केस के अभियुक्तों की उस समय की राजनितिक एवं सैद्दानतिक समझ पर अच्छा प्रकाश डालता है |बयान के कुछ अंश इस प्रकार थे :
".....................हमारा यह दृढ विश्वास है की साम्राज्यवाद लुटने -खसोटने के उद्देश्य से संगठित किए गये एक विस्तृत षड्यंत्र को छोडकर और कुछ नही है |साम्राज्वाद मनुष्य द्वारा मनुष्य का तथा एक राष्ट्र द्वारा दूसरे राष्ट्र को धोखा देकर शोषण करने की नीति के विकास की अंतिम अवस्था है |साम्राज्यवादी अपने लूट -खसोट के मंसूबो को आगे बढाने की गरज से केवल अपनी अदालतों द्वारा ही राजनितिक हत्याए नही करते वरन युद्ध के रूप में कत्ले -आम विनाश तथा अन्य कितने वीभत्स एवं भयानक कार्यो का संगठन करते है |ऐसे लोगो को ,जो उनकी लूट -खसोट की माँगों को पूरा करते है या उनके तबाह करने वाले घृणित मंसूबो का विरोध करते है ,गोली से उड़ा देने में वे जरा भी नही हिचकिचाते |'न्याय तथा शान्ति का रक्षक ' होने के बहाने वे शान्ति का गला घोटते है ,अशांति की सृष्टि करते है ,बेगुनाहों की जाने लेते है और सभी प्रकार के जुल्मो को प्रोत्साहन देते है |
हमारा यह विश्वास है कि मनुष्य होने के नाते हर व्यक्ति आजादी का हक़दार है ,उसे कोई दुसरा व्यक्ति दबाकर नही रख सकता |हर मनुष्य को अपनी मेहनत का फल पाने का पूरा अधिकार है और हर राष्ट्र अपने साधनों का पूरा मालिक है |यदि कोई सरकार उन्हें उनके इन प्रारम्भिक अधिकारों से वंचित रखती है तो लोगो का अधिकार है -नही ,उनका कर्तव्य है की ऐसी सरकार को उलट दे ,उसे मिटा दे |चूँकि ब्रिटिश सरकार इन वसूलो से ,जिन के लिए हम खड़े हुए है बिलकुल परे है इसलिए हमारा दृढ विश्वास है कि क्रान्ति के द्वारा मौजूदा हुकूमत को समाप्त करने के लिए सभी कोशिशे तथा सभी उपाय न्याय संगत है |हम परिवर्तन चाहते है -सामाजिक ,राजनितिक तथा आर्थिक ,सभी क्षेत्रो में आमूल परिवर्तन |हम मौजूदा समाज को जड़ से उखाडकर उसके स्थान पर एक ऐसे समाज की स्थापना करना चाहते है कि जिसमे मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण असम्भव हो जाए और हर व्यक्ति को हर क्षेत्र में पूरी आजादी हासिल हो जाए |हम महसूस करते है की जब तक समाज का पूरा ढाचा ही नही बदला जाता और उसकी जगह पर समाजवादी समाज की स्थापना नही हो जाती तब तक दुनिया महाविनाश के खतरे से बाहर नही है .vol 2
रही बात उपायों की -शांतिमय अथवा दुसरे -जिन्हें हम क्रांतिकारी आदर्श की पूर्ति के लिए काम में लायेंगे |हम कह देना चाहते है की इसका फैसला बहुत कुछ उन लोगो पर निर्भर करता है जिसके पास ताकत है |क्रांतिकारी तो फायदा चाहने के सिद्धांत पर विश्वास करने के नाते शान्ति के उपासक है -सच्ची और टिकने वाली शान्ति के जिसका आधार न्याय तथा समानता पर है ,न की कायरता पर आधारित तथा संगीनों की नोक पर बचाकर रखी जाने वाली शान्ति के |
बयान के अन्त में कहा गया गया था ,'हम पर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का अभियोग लगाया गया है |हम ब्रिटिश सरकार की बनाई हुई किसी भी अदालत से न्याय की आशा नही रखते और इसलिए हम न्याय के नाटक में भाग नही लेंगे |"
केस समाप्त हो जाने पर सम्राट के खिआफ युद्ध और सांडर्स की हत्या में सहायता करने के अभियोग में उन्हें उनके सात अन्य साथियो के साथ आजन्म कारावास का दंड दिया गया |सजा के बाद कुछ दिनों तक पंजाब की जेलों में रखकर बाकी लोगो को (भगत सिंह राजगुरु सुखदेव और किशोरी लाल के अतिरिक्त )मद्रास प्रांत की विभिन्न जेलों में भेज दिया गया |महावीर सिंह और गयाप्रसाद को बेलोरी (कर्नाटक राज्य के अंतर्गत ) सेंट्रल जेल ले जाया गया |
वे 1930 -31 के सत्याग्रह के दिन थे और बेलारी जेल स्याग्रही बन्दियो से भरा था |जेल में इन दोनों साथियो ने कैदी नम्बर की तख्ती सीने पर लटकाने ,टोपी पहने ,परेड के दौरान सर पर बिस्तरा आदि रखकर खड़े होने से इनकार कर दिया |
जेलर अपने समय का मुक्केबाज था |वह सिपाहियों से उन्हें खड़ा करवाता ,फिर हर एक पर दस -दस ,पन्द्रह -पन्द्रह तक मुक्केबाजी का अभ्यास करता |जेलर ने वाडर से कहकर महावीर सिंह की कोठरी खुलवाई |वाडरो ने महावीर सिंह को बाहर लाकर जेलर के सामने खड़ा कर दिया और उसने मुक्केबाजी शुरू कर दी |उस दिन महावीर सिंह के हाथो में हथकड़ी नही थी |उन्होंने एक झटके से अपना दाहिना हाथ छुडा लिया और जेलर के मुँह पर इतनी जोर से घुसा मार दिया की हाथ -पैर बंधे कैदियों पर घुसेबाजी का अभ्यास करने वाले उस बुजदिल जेलर का बहादुर कैदियों पर मुक्केबाजी समाप्त हो गयी |हालाकि इसके बाद दंड महावीर सिंह को तीस बेतों की सजा झेलनी पड़ी |हर बेत की सजा के साथ टिकटिकी पर बंधे महावीर सिंह 'जिंदाबाद 'के नारे लगाते रहे |उनके पीठ की खाल उधडती रही ,पर उनके नारे तीव्रतर होते गये |तीस की गिनती पूरी होने पर वहा खड़े अस्पताल के लोगो ने उन्हें टिकटिकी से उतारा और स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल ले जाना चाहा |लेकिन महावीर सिंह ने स्ट्रेचर पर लेटने या किसी का सहारा लेने से इनकार कर दिया |उन्होंने जेलर की ओर देखकर जेल को क़पा देने वाली आवाज में एक बार फिर नारा लगाया और उन्नत भाल टहलते हुए अपने अहाते चले गये |जेलर भी सर झुकाए धीमी गति से चुपचाप अपने दफ्तर की ओर चल दिया -जैसे बेत महावीर सिंह को नही उसकी को लगे हो |जनवरी 1933 में उन्हें उनके कुछ साथियो के साथ मद्रास से अण्डमान (काला पानी )भेज दिया गया |उन दिनों अण्डमान जेल की हालत बड़ी खराब थी |वहा इंसान जानवर बनाकर रखा जाता था |अस्तु सम्मानजनक व्यवहार ,अच्छा खाना ,पढने -लिखने की सुविधाए ,रात में रौशनी आदि की मांगो को लेकर सभी राजनितिक बंदियों ने 12 मई,1933 से अनशन आरम्भ कर दिया |उससे पूर्व इतने अधिक बन्दियों ने एक साथ इतने दिनों तक कही भी अनशन नही किया था |अनशन के छठे दिन से ही अधिकारियों ने बलपूर्वक दूध पिलाने का कार्यक्रम आरम्भ कर दिया |vol 3
आधे घण्टे की कुश्ती के बाद दस -बारह व्यक्तियों ने मिलकर महावीर सिंह को जमीन पर पटक दिया और डाक्टर ने एक घुटना उनके सीने पर रखकर नली नाक के अन्दर चला दी |उसने यह देखने की परवाह नही की की नली पेट में न जाकर महावीर सिंह के फेफड़ो में चली गयी है |अपना फर्ज पूरा करने की धुन में पूरा एक सेर दूध उसने फेफड़ो में भर दिया और उन्हें मछली की तरह छटपटाता हुआ छोडकर अपने दल -बल के साथ दूसरे बन्दी को दूध पिलाने चला गया |यह घटना 17 मई 1933 की शाम की है |महावीर सिंह की तबियत तुरंत बिगड़ने लगी |कैदियों का शोर सुनकर डाक्टर उन्हें देखने वापस आया लेकिन उस समय तक उनकी हालत बिगड़ चूकि थी |उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहा देर रात के बारह बजे के बाद आजीवन लड़ते रहने का व्रत लेकर चलने वाला हमारा अथक क्रांतिकारी देश की माटी में विलीन हो गया |अधिकारियों ने चोरी -चोरी उनके शव को समुद्र के हवाले कर दिया |आगे चलकर उस अनशन में दो और क्रांतिकारी मोहित मित्र और मोहन किशोर शहीद हुए |महावीर सिंह के कपड़ो में उनके पिता का एक पत्र भी मिला था |वह पत्र उन्होंने महावीर सिंह के अण्डमान से लिखे उक्त पत्र के उत्तर में लिखा था | पत्र का सारांश कुछ ऐसा है "इस टापू पर सरकार ने देशभर के जगमगाते हीरे चुन -चुनकर जमा किए है |मुझे ख़ुशी है की तुम्हे उन हीरो के बीच रहने का मौक़ा मिल रहा है |उनके बीच रहकर तुम और चमको ,मेरा तथा देश का नाम अधिक रौशन करो ,यही मेरा आशीर्वाद है "|
आज जिस आजादी का उपभोग हम कर रहे है उसकी भव्य इमारत की बुनियाद डालने में महावीर सिंह उन जैसे कितने अज्ञात क्रान्तिकारियो ने अपना रक्त और माँस गला दिया था |किसी देश में महावीर सिंह जैसे बहादुर देशभक्त और उनके पिता जैसी आत्माए रोज -रोज जन्म नही लेती |उनकी यादगार हमारे गौरवपूर्ण इतिहास की पवित्र धरोहर है |क्या हम उसका उचित सम्मान कर रहे है ?
--"भगत सिंह के साथी क्रांतकारी शिव वर्मा की संस्मृतियो से |
पिता का उपरोक्त पत्र महावीर सिंह द्वारा लिखे पत्र के उत्तर के रूप में आया था |महावीर सिंह का पत्र 'भगत सिंह एवं साथियो के दस्तावेज में मौजूद है |उसको हम संक्षिप्त रूप में दे रहे है |
पूज्य पिताजी ! पोर्टब्लयेर (अंडमान ).....प्यारे भाई का क्या हाल है ...इसकी सुचना मुझे शीघ्र दीजिएगा |उसे केवल वैद्ध ही बनने का उपदेश न देना ,बल्कि साथ -ही साथ मनुष्य बनाना भी बतलाना |आजकल मनुष्य वही हो सकता है जिसे वर्तमान वातावरण का ज्ञान हो ,जो मनुष्य के कर्तव्य को जानता ही न हो परन्तु उसका पालन भी करता हो |इसलिए समाज की धरोहर को आलस्य तथा आरामतलबी तथा स्वार्थपरता में डालकर समाज के सामने कृतघ्न न साबित हो |इससे शारीरिक तथा मानसिक दोनों प्रकार की उन्नति करता रहे ,क्योकि दोनों आवश्यक है |शारीरिक पुष्टि अन्न तथा व्यायाम से तथा मानसिक अध्ययन से |उसे आजकल के वातावरण का ज्ञान करने के लिए समाचार पत्र तथा एतिहासिक ,साम्पत्तिक तथा राजनैतिक ,सामाजिक पुस्तको का अवलोकन (अध्ययन ) को कहिये |समाज से मेरा मतलब आर्य समाज अथवा अन्य संकीर्णताव्य्जक समाज नही है ,परन्तु जनसाधारण का है |क्योंकि ये धार्मिक समाज मेरे सामने संकीर्ण होने के कारण कोई भी मूल्य नही रखते है और साथ ही इस संकीर्णता तथा स्वार्थपरता तथा अन्यायपूर्ण होने के कारण सब धर्मो से दूर रहना चाहता हूँ और दुसरो को भी ऐसा ही उपदेश देता हूँ (और )उसको सबसे बढकर तथा मनुष्य तथा समाज का (के लिए )कल्याणकारी समझता हूँ वह है "मनुष्य का मनुष्य तथा प्राणी -मात्र के साथ के कर्तव्य बिना किसी जाति-भेद ,रंग भेद धर्म तथा धन भेद के "|....................आपका आज्ञाकारी पुत्र महावीर सिंह .....(सेलुलर जेल ,पोर्टब्लयेर (अंडमान )...
सुनील दत्ता

Wednesday, June 17, 2015

कुपुत्र उड़ाते आस्था का मजाक --- दम तोडती गंगा 18-6-15

कुपुत्र उड़ाते आस्था का मजाक --- दम तोडती गंगा



18 जून के काशी वार्ता में डा के . के शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार
गंगा शब्द जेहन में आते ही आँखों के सामने अविरल बहती आस्थाए जुड़ जाती है ऐसे मोक्ष दायिनी गंगा को अपने ही कुपुत्रो की वजह से उदगम स्थल से निकलने के बाद उसके प्रवाह स्थलों के तीन शहरों कानपुर , इलाहाबाद , काशी में उसे कई बार दम तोड़ना पड़ता है | एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक़ इन तीनो शहरों से 3 हजार 23 एमएलडी गंदा पानी इस नदी में गिरता है | जिसके चलते इस पानी में 7 हजार 38
वीओडी का भार बढ़ जाता है | जिसके कारण आज गंगा जल आचमन के योग्य भी नही रह गया है | गौरतलब है कि गंगा उत्तराखंड से होकर कानपुर से उन्नाव होते हुए फतेहपुर , रायबरेली और तब मिर्जापुर से होकर इलाहाबाद व वाराणसी तक गुजरने की यात्रा में अनेको बार मृत्यु - तुल्य कष्ट सहती है | नदी को अपने अपशिष्टो को शुद्द करने का कोई मौक़ा ही नही मिलता | क्योकि इसके प्रवाह खंड के किनारे पर स्थित शहरों और उद्योगों द्वारा नदी में लगातार अपने स्वार्थ के चलते जहर उगलने वाले कचड़े प्रवाहित करते रहते है | मिर्जापुर से आकार जब गंगा इलाहाबाद में यमुना से मिलती है तब इसमें कुछ साफ़ पानी मिल जाता है जो दिल्ली से अपनी यात्रा करने के दौरान कुछ स्वस्थ्य होकर यहाँ आ कर मिलती है | उल्लेखनीय है कि कानपुर - वाराणसी खंड में नदी में 3 हजार एमएलडी अपशिष्ट गंदा जल छोड़ा जाता है |
सीपीसीबी ने बीओडी वाले 30 नालो की पहचान की थी | जिनसे गंगा में रोज कई हजार लीटर गन्दा पानी गिरता है | इस खंड की 33 में से 7 नालिया तो बुरी तरह से प्रदूषण फैलाती है | ये नालिया मिलकर कानपुर - वाराणसी खंड के कुल वीडीओ भार में 94% तक योगदान करती है | इसमें कानपुर की सबसे बुरी हालत में है |
इस प्रवाह खंड में दस नालिया बीस प्रतिशत गंदा जल निस्तारित करती रहती है | इस कारण से स्पष्ट तौर पर इसे पहले साफ़ करने की आवश्यकता है | इस सर्वे से यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाता है कि गंगा में गिरने वाला हर नाला गंदे अपशिष्ट ही लेकर आता है | कानपुर की आज स्थिति यह है कि 217 एमएलडी की स्थापित क्षमता वाला शहर केवल 100 एमएलडी गंदे जल का शुद्दिकरण कर पाता है | क्योकि या तो प्लांट काम नही करते या फिर अपशिष्ट प्लांट तक नही पहुचते | कानपुर शहर का सबसे प्रदूषित नाला सीसामऊ है | वाराणसी में 400 किमी , सम्बद्द का नेटवर्क मुख्य रूप से पुराने शहर और घाट इलाके में फैला है | जो की 100 साल पुराना है | शहर की अस्सी प्रतिशत आबादी झोपड़ियो में रहती है और खुले में शौच करती है | इनके अलावा गंगा में आने वाले खुले नालो पर भी बैठकर शौच करने की वजह से मलजल गंगा में गिरता रहता है | जरूरत है की डोर तू डोर शौचालय बनाये जाए | इनके अलावा जब तक कड़ाई से नियमो का पालन करते हुए नालो में गिरने वाले फैक्ट्रियो के कचरों को ट्रीटमेंट प्लान से साफ़ नही किया जाएगा | गंगा की इस बदहाली को कोई नही रोक पायेगा |

Saturday, June 13, 2015

अप्रत्यक्ष कर संग्रह में तेज वृद्दि ?



अप्रत्यक्ष कर संग्रह में तेज वृद्दि ?

बेचता यूँ ही नहीं है आदमी ईमान को,
भूख ले जाती है ऐसे मोड़ पर इंसान को ।   ------ आदम गोंडवी


अंग्रजी दैनिक द हिन्दू ( 13 ) मई में प्रकाशित सूचनाओं के अनुसार अप्रत्यक्ष कर की संग्रह में 46.2% की वृद्दि दर्ज की गयी है | यह अप्रैल 2014 में यह कर संग्रह 2,661 करोड़ रूपये था | उसकी तुलना में अप्रैल 2015 में यह संग्रह 47,747 करोड़ पहुच गया है | अभी जून में यह संग्रह और ज्यादा हो जाना है | क्योकि 1 जून से बजट में प्रस्तावित सेवाकर में वृद्दि की घोषणा को लागू हो जानी है | अभी यह सेवा कर 12.36 % की दर से लग रही है | पहली जून से न केवल इसकी दर 14% हो जाएगी , बल्कि कर दायरे का भी विस्तार हो जाएगा | उदाहरण आन लाइन बस  व हवाई टिकट लेने होटलों में भोजन करने सैलून में बाल कटवाने व्यूटी पार्लर की सेवा लेने मैरेज लान या मैरेज हाल बुक करने आदि जैसे क्षेत्रो में सेवाकर का दायरा विस्तारित हो जाएगा | बजट घोषणा में वित्तमंत्री जी 2015-16 के इस वित्त वर्ष में कुल 6 लाख 46 हजार 267 करोड़ रूपये के अप्रत्यक्ष राजस्व कर संग्रह का लक्ष्य रखा है | अप्रैल महीने में पिछले साल के मुकाबले 46.2% की भारी वृद्दि को देखते हुए तथा एक महीने में 47 हजार 747 करोड़ रूपये की प्राप्ति के साथ जून में सेवा कर में विस्तार एवं वृद्दि को देखते हुए सरकार के अप्रत्यक्ष कर संग्रह का यह लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाना है | अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार लक्ष्य से ज्यादा संग्रह कर लेगी | इसकी सुनिश्चिता इसलिए ज्यादा है कि अप्रत्यक्ष कर में आमतौर चोरी नही होती | प्रत्यक्ष कर के मुकाबले बहुत कम होती है | यह कर वस्तुओ सेवाओं के उत्पादन व बिक्री के साथ वसूल होती रहती है | इसीलिए इस कर को अप्रत्यक्ष कर भी कहा जाता है | इसकी देनदारी प्रत्यक्ष करो की तरह धनाढ्य वर्गो तथा उच्च वेतनभोगी तबको को ही नही बल्कि समस्त अमीर - गरीब जनता को करना रहता है | धनाढ्य एवं उच्च लोगो तथा बेहतर आमदनियो के लोगो द्वारा वस्तुओ एवं सेवाओं को कही ज्यादा खरीदने व उसका उपभोग करने के वावजूद व्यापक आबादी ( एक अरब से उपर की जनसाधारण आबादी ) द्वारा वस्तुओ एवं सेवाओं की खरीद धनाढ्य एवं उच्च हिस्से से सैकड़ो गुना ज्यादा होती है | इसीलिए अप्रत्यक्ष कर का खासा बड़ा हिस्सा देश के व्यापक जनसाधारण द्वारा ही दिया जाता है | इसके विपरीत आयकर , निगम कर न्यूतम वैकल्पिक कर एवं अन्य करो के रूप में लिए जाने वाले प्रत्यक्ष कर की देनदारी  धनाढ्य उच्च एवं बेहतर आय के हिस्सों से लिया जाना है | इन प्रत्यक्ष करो में विभिन्न रूपों में कर चोरियों के साथ कर – निलम्बन और कर – अवकाश से छुट का काम हमेशा ही चलता रहता है | हालाकि सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों या गैर सरकारी उच्च वेतनभोगीयो में उनके घोषित वेतन भत्तो में कर चोरी की गुंजाइश नही रहती | पर उनकी इधर – उधर की भ्रष्टाचारी कमाई ( जो अक्सर ज्यादा होती है ) इस टैक्स के दायरे से बाहर ही रहती है | इसके अलावा उन्हें अपना टैक्स बचाने के कई कानूनी रस्ते ( उदाहरण जैसे बीमा व विकास – पत्र आदि के रास्ते ) भी रहते है |

इन टैक्सों के कानूनी बचाव में टैक्स अदालतों के साथ – साथ स्वंय सरकार भी मौजूद रहती है | सरकारे धनाढ्य वर्गो को विभिन्न रूपों में टैक्सों की छुट देती रहती है | धनाढ्य वर्गो एनम कम्पनियों द्वारा की जाती रही टैक्स चोरिया देश व विदेश में काले धन के बड़े हिस्से के रूप में मौजूद है | इसके अलावा उन्हें घोषित तौर पर सरकारों द्वारा दी जाती रही छुटो का अनुमान इस बात से भी लगा सकते है कि देश की विभिन्न मोर्चो की सरकारों ने 2004—05 से लेकर 2014 तक देश के धनाढ्य हिस्से को 42 लाख करोड़ की घोषित छुट दिया हुआ है | स्पष्ट है कि प्रत्यक्ष कर की वसूली एक तो धनाढ्य एवं उच्च वर्गो के वास्तविक आय व लाभ आदि के फर्जी झूठे आकड़ो के चलते उनके अनुमानित निर्धारण से कही कम हो पाती है , दुसरे उस निर्धारण राशि में भी सरकारे उन्हों धनाढ्य करदाताओ को लाखो करोड़ की छुट देती रहती है |

अत: स्पष्ट है कि प्रत्यक्ष कर के मुकाबले अप्रत्यक्ष कर की प्राप्ति कही ज्यादा सुनिश्चित रहती है | अब इसी अप्रत्यक्ष कर में वृद्दि के साथ इसका विभिन्न क्षेत्रो में विस्तार किया जा रहा है | फलस्वरूप अप्रत्यक्ष कर संग्रह में रिकार्ड वृद्दि के साथ इसके परिणाम स्वरूप जनसाधारण पर कर – भार का रिकार्ड बोझ भी बढ़ जाना है | यह रिकार्ड बोझ मालो – सामानों एकं सेवाओं की बढती रिकार्ड महगाई के रूप में बढना है | फिर यह रिकार्ड बोझ जनसाधारण को अपने आवश्यक उपभोग को भी काटने – घटाने के लिए मजबूर करता रहेगा , जैसा की हो भी रहा है |


इसके विपरीत धनाढ्य एवं उच्च वर्गो द्वारा की जाती रही प्रत्यक्ष कर चोरियों और उन्हें सरकारों द्वारा दिए जाते रहे प्रत्यक्ष कर छुटो रियायतों के फलस्वरूप इन वर्गो की धनाढ्यता तथा बेहतर आय के माध्यम वर्गीय हिस्सों तक की सुविधा सम्पन्नता आदि में लगातार वृद्दि होती जानी है जैसा की हो रहा है |

इन परस्पर विरोधी कराधान की स्थितियों से भी यह बात समझी जा सकती है की देश का सर्वाधिक धनाढ्य एवं साधन सम्पन्न हिस्सा अपने प्रत्यक्ष करो में कमी करवाने करो में छुट लेने के उद्देश्य से भी सरकारों पर अप्रत्यक्ष करो को बढाने का दबाव डालता रहा है | इसलिए भी अप्रत्यक्ष कर में वृद्दि व विस्तार को लेकर विरोधी पार्टिया एवं प्रचार माध्यमो में कोई हो – हल्ला नही मचा रहा है |

सांसद निधि बढ़ाने का औचित्य ?


सांसद निधि बढ़ाने का औचित्य ?

जनता के पास एक ही चारा है बगावत
यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में ---- अदम गोंडवी


देश की आधी से ज्यादा आबादी फटेहाल है और देश के संसद में पांच करोड़ की सांसद निधि में पांच गुना वृद्दि करके उसे पच्चीस करोड़ किये जाने का प्रस्ताव किया गया है | यह प्रस्ताव सम्भवत: पारित भी हो चूका है | हालाकि सांसदों की मांग इसे पचास करोड़ तक कर देने की रही है | सांसद निधि में इस वृद्दि को लेकर तथा इसमें और ज्यादा वृद्दि किये जाने की मांग को लेकर पक्ष - विपक्ष में कोई मतभेद नही है | इस बात पर वे सभी एक जुट है | हालाकि दो  - तीन साल पहले कुछ नेताओं ने सांसद निधि - विधायक निधि को बढाये जाने का विरोध किया था | लेकिन इस बार किसी पार्टी या नेता का कोई ऐसा विरोध सुनाई नही पडा | उम्मीद  कीजिए कि सांसद एवं विधायक निधि के बढती रकम के साथ सभी पार्टियों के सांसद विधायक इसके पक्ष में और ज्यादा एकजुट हो जायेगे | उसे लेने और उसमे वृद्दि करवाते रहने को अपना बुनियादी अधिकार ही माँग  लेंगे |

अभी चार वर्ष पहले 2011में संसद और सांसदों द्वारा सांसद निधि को दो करोड़ प्रतिवर्ष से बढाकर पांच करोड़ रूपये प्रतिवर्ष कर दिया गया था | सांसद निधि में उस समय ढाई गुना 150% की वृद्दि का कारण विकास कार्यो में वृद्दि के साथ - साथ उसकी लागत में हुई वृद्दि को बताया गया था | ऐसा ही कुछ तर्क इस बार की सांसद निधि में वृद्दि के लिए भी दिया गया होगा | इन विकास कार्यो के अंतर्गत निर्माण कार्य , निर्वाचन क्षेत्र में सड़क , नाली ,खड़जा ,सामुदायिक भवन निर्माण , पेयजल शिक्षा स्वास्थ्य आदि के लिए आधारभूत ढाँचे व अन्य ससाधनो के निर्माण को शामिल किया गया है |

बताने की जरूरत नही है कि इन निर्माण कार्यो में तेजी से बढती मंहगाई के वावजूद उसके लागत मूल्य में पांच गुना की वृद्दि नही हुई है | लिहाजा लागत मूल्य बढने के चलते सांसद निधि को बढाने की बात तो कही से भी ठीक नही है | रह गयी बात क्षेत्र के विकास कार्यो में अर्थात निर्वाचन क्षेत्रो में किये जाने वाले निर्माण कार्यो में वृद्दि तो ऐसी वृद्दियो से इनकार नही किया जा सकता | लेकिन उन कामो में 4 - 5 गुना वृद्दियो की भी बात स्वीकारी भी नही जा सकती | फिर विभिन्न सांसदों - विधायको के खस्ताहाल विकास कार्यो के प्रचार माध्यमो में आते रहे लेखे - जोखे को देखते हुए तो उसे कदापि नही स्वीकारा जा सकता |
उसका लेखा - जोखा केवल सडक निर्माण व अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए खस्ता हाल निर्माण के रूप में ही नही है , बल्कि विभिन्न क्षेत्रो के निर्माण कार्यो में आम तौर पर 40% की अघोषित कमीशन खोरी के रूप में भी मौजूद है | इसे जनसाधारण भी जानता है | यही हाल विधायक निधि के जरिये किये जाते रहे है | क्या इसे शासन - प्रशासन में बैठे लोग तथा उच्च प्रचार माध्यमी हिस्से नही जानते ? खूब जानते है इसके वावजूद वे सांसद निधि के निर्धारण और उसमे होने वाली वृद्दियो पर चू तक नही करते है |
क्या वे केवल इसलिए चुप रहते है कि यह विभिन्न क्षेत्रो के विकास से जुडा मामला है | यह बात सही नही है | असली व प्रमुख बात है कि इन निधियो को मुख्यत: विकास के नाम पर सांसदों विधायको को सौपने का कारण एकदम दूसरा रहा है | इसे देने का असली उद्देश्य जनसाधारण के हितो की अनदेखी करने उसमे कटौतिया करने आदि की चलने वाली प्रक्रियाओं पर सांसदों विधायको को खामोश रखकर उनका समर्थन व सहयोग लेना रहा है | उनमे जनसाधारण की पक्षधरता को छोड़कर धनाढ्य वर्ग का खुलेआम पक्षधर बनाने का रहा है | इसके पीछे अगर देखा जाए तो देश - विदेश की धनाढ्य कम्पनियों के छुटो अधिकारों को खुले आम बढ़ावा देना तथा मजदूरो किसानो बुनकरों छोटे - छोटे कारोबारियों आदि के अनुदानों सुविधाओं को काटने - घटाने वाली नीतियों का विरोध न करने के लिए विभिन्न पार्टियों के सांसदों को तैयार करना था और है | उन नीतियों के प्रति सांसदों में समर्थन बढाने और उन्हें देश के विकास की नीतिया बताते हुए भरपूर समर्थन के साथ लागू करना था और है |

उसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि सांसद निधि व विधायक निधि देकर सांसदों विधायको को अपने क्षेत्र का विकास करवाने का यह काम 1993 में शुरू किया गया था | याद रखने की जरूरत है की 1993 का काल देश में 1991से लागू उपरोक्त आर्थिक नीतिया ( उदारीकरण , वैश्वीकरणवादी , निजीकरणवादी नीतियों - के खुले समर्थन और खुले विरोध का काल था | केंद्र में और विभिन्न प्रान्तों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी जहा इन नीतियों के समर्थन में थी , वही वामपंथी एवं कई अन्य पार्टिया इसके विरोध में थी | संसद से सडक तक विरोध व आन्दोलन का माहौल बना हुआ था | ऐसे समय में क्षेत्रीय विकास के नाम पर सांसद निधि और फिर विधायक निधि का भारी भरकम तोहफा देकर सभी पार्टियों के सांसदों विधायको में इस विरोध को कम करने का काम किया गया | जिसमे सरकार सफल भी रही |

इसके अलावा 1992 में बाबरी मस्जिद के ध्वंस के साथ धार्मिक साम्प्रदायिक मुद्दों - मसलो को तथा उस समय के कई चर्चित भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठा दिया गया | विभिन्न पार्टियों को उन जनविरोधी एवं धनाढ्य वर्गीय नीतियों को प्रमुखता देने की जगह इन्ही मुद्दों की राजनीति को प्रमुखता देने दिलवाने का काम भी चालू करवा दिया गया | इस काम में आसानी इसलिए भी हो गयी कि देश में धर्मवादी सम्प्रदायवादी एवं जातिवादी क्षेत्रवादी राजनीति का चलन 80 – 85 के बीच बढ़ गया था |

राजनीति के इन मुद्दों के साथ सांसद निधि के भारी भरकम तोहफे ने भी कमोवेश सभी पार्टियों के सांसदों को 1995- 96 तक आते - आते इन नीतियों का समर्थक बना दिया | हालाकि कई पार्टिया द्वारा इन नीतियों का जबानी विरोध तब भी किया जाता रहा | लेकिन वे पार्टिया भी केन्द्रीय व प्रान्तीय सरकारों में बैठकर उन नीतियों को आमतौर पर लागू करवाने का काम करती रही |

क्या उपरोक्त राजनीतिक स्थितियों और उनमे हुए बदलावों को देखते हुए सांसद निधि को राजनितिक आर्थिक भ्रष्टाचारी निधि नही कहा जाना चाहिए | इसी कारण  इससे ज्यादातर सांसद और विधायक अपना विकास कर रहे है साथ ही में उनके पत्नियों और करीबी लोगो के पास निजी विद्यालय महाविद्यालयों एवं अन्य ससाधनो का खड़ा होना और बढ़ते जाना लाजिमी है और वही हो रहा है |

गौर तलब बात है इन नीतियों के बढ़ते चरणों में विभिन्न पार्टियों के सांसदों विधायको के इस समर्थन की ओर ज्यादा जरूरत बढती जा रही है | किसानो , आदिवासियों की जमीने छीनकर धनाढ्य कम्पनियों को देने व छोटे कारोबारियों एव आम दुकानदारों के कारोबारों को कम्पनियों के लिए हडपने तथा शिक्षा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रो को निजी मालिको को और ज्यादा सौपने के लिए लागू की जा रही नीतियों के अगले चरण में ऐसे समर्थन की और ज्यादा जरूरत है | इसीलिए इन निधियो में वृद्दि बढनी जरूरी है ताकि कही भी कोई विरोध के स्वर पार्टियों द्वारा ना उठे |
एक और बात – सांसद और विधायक निधि से क्षेत्र के सांसदों विधायको के क्षेत्रो के विकास के प्रचारों से भी जनसाधारण को यह बात भी समझ लेनी चाहिए कि अब जनसाधारण के हितो की दृष्टि से विकास के काम से खेती – किसानी से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य आदि के विकास के कामो से – देश की सरकारे अपना हाथ खिचती जा रही है | उसके लिए सरकारी खजाने से धन खर्च करने योजनाये व कार्यक्रम बनाने व लागू करने का काम भी छोडती जा रही है | अब सरकार वह काम इन सांसद विधायक निधियो पर तथा बहुप्रचारित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों आदि पर डालती जा रही है | सरकारी या राष्ट्रीय धन के अधिकाधिक हिस्से को धनाढ्य वर्गो एवं कम्पनियों की सेवा में लगाकर जन सेवा के दायित्व से मुंह मोडती जा रही है | इसीलिए सांसद निधि , विधायक निधि को क्षेत्रीय विकास के नाम पर सांसदों – विधायको को जनविरोधी नीतियों का पक्षधर बनाने वाली निधियो के साथ – साथ जनहित की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रो के वास्तविक विकास के लिए आवश्यक सरकारी धन व सरकारी प्रयासों का काटने घटाने वाली निधि के रूप में भी देखा समझा जाना चाहिए |
 सुनील दत्ता -- स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक