Friday, April 5, 2019

अम्बेडकर बौद्ध क्यो बने ?

अम्बेडकर बौद्ध क्यो बने ?

यह आकस्मिक नही है कि अबेडकर बौद्ध हुए | यह पच्चीस सौ साल के बाद शुद्रो का फिर बौद्धत्व की तरफ जाना , या बौद्धत्व के मार्ग की तरफ मुड़ना , बौद्ध होने की आकाक्षा , बड़ी सूचक है | इससे बुद्ध के सम्बन्ध में खबर मिलती है |
हिन्दू अब तक भी बुद्ध से नाराजगी भूले नही है | वर्ण व्यवस्था को इस बुरी तरह बुद्ध ने तोड़ा | यह कुछ आकस्मिक बात नही थी कि डा अबेडकर ने ढाई हजार साल बाद फिर शुद्रो को बौद्ध होने का निमत्रण दिया | इसके पीछे कारण है | अबेडकर ने बहुत बाते सोची थी | पहले उन्होंने सोचा कि ईसाई हो जाए , क्योकि हिन्दुओ ने तो सता डाला है , तो ईसाई हो जाए | फिर सोचा कि मुसलमान हो जाए | लेकिन यह कोई बात जमी नही , क्योकि मुसलमानों में भी वही उपद्रव हैं | वर्ण के नाम से न होगा तो शिया - सुन्नी का है | अंतत: अबेडकर की दृष्टि बुद्ध पर पड़ी और तब बात जैम गयी अबेडकर को कि शुद्र को सिवाए बुद्ध के साथ और कोई उपाए नही है | क्योकि शुद्र के लिए भी अपने सिद्धांत बदलने को अगर कोई आदमी राजी हो सकता है तो वह गौतम बुद्ध है -- और कोई राजी नही हो सकता -- जिसके जीवन में सिद्धांत का मूल्य ही नही , मनुष्य का चरम मूल्य है |
यह आकस्मिक नही है कि अबेडकर बौद्ध हुए | यह पच्चीस सौ साल के बाद शुद्रो का फिर बौद्धत्व की तरफ मुड़ना , बौद्ध होने की आकाक्षा , बड़ी सूचक है | इससे बुद्ध के सम्बन्ध में खबर मिलती है | बुद्ध ने वर्ण व्यवस्था तोड़ दी और आश्रम की व्यवस्था भी तोड़ दी | जवान , युवको को सन्यास दे दिया | हिन्दू नाराज हुए | सन्यस्त तो आदमी होता है आखिर अवस्था में मरने के करीब | अगर बचा रहा तो पचहत्तर साल के बाद उसे सन्यस्त होना चाहिए | तो पहले तो पचहत्तर साल तक लोग बचते नही | अगर बच गये तो पचहत्तर साल के बाद उर्जा नही बचती जीवन में | तो हिन्दुओ का सन्यास एक तरह का मुर्दा संन्यास है , जो आखरी घड़ी में कर लेना है | मगर इसका जीवन से कोई बहुत गहरा सम्बन्ध नही है | बुद्ध ने युवको को सन्यास दे दिया , बच्चो को सन्यास दे दिया और कहा कि यह बात मूल्यवान नही है , लकीर के फकीर होकर चलने से कुछ भी न चलेगा | अगर किसी व्यक्ति को युवावस्था में भो परमात्मा को खोजने की , सत्य को खोजने की , जीवन के यथार्थ को खोजने की प्रबल आकाक्षा जगी है , तो मनु महाराज का नियम मानकर रुकने की कोई जरुरत नही इ | वह अपनी आकाक्षा को सुने , वह अपनी अपनी आकाक्षा से जाए | प्रत्येक व्यक्ति अपनी आकाक्षा से जिए | उन्होंने सब सिद्धांत एक अर्थ में गौण कर दिए , मनुष्य प्रमुख हो गया | तो वे सैद्धांतिक नही है , विधिवादी नही है | लीगल नही है उनकी पकड़ा , उनके धर्म की पकड़ मानवीय है | कानून इतना मूल्यवान नही है , जितना मनुष्य मूल्यवान है | और हम कानून बनाते इसलिए की वो मनुष्य के काम आये | इसलिए जब जरूरत हो तो कानून बदला जाए | जब मनुष्य की हित में हो ठीक है , जब अहित में हो जाए तो तोड़ा जा सकता है | कोई कानुन्शाश्वत नही है , सब कानून उपयोग के लिए है |बुद्ध नियमवादी नही है , बोधवादी है | अगर बुद्ध से पूछो , क्या अच्छा है , क्या बुरा है तो बुद्ध उत्तर नही देते है | बुद्ध यह नही कहते कि यह काम बुरा है और यह कम अच्छा है | बुद्ध कहते है , जो बोधपूर्वक किया जाए , वह अच्छा , जो बोधहीनता से किया जाये , बुरा |
इस फर्क को ख्याल में लेना | बुद्ध यह नही कहते कि हर काम हर स्थिति में भला हो सकता है या कोई काम हर स्थिति में बुरा हो सकता है | कभी कोई बात पूण्य हो सकती है और कभी कोई बात पाप हो सकती है | इसलिए पाप और पुण्य कर्मो के उपर लगे हुए लेबिल नही है | तो फिर हमारे पास शाश्वत आधार क्या होगा निर्णय का ? बुद्ध ने एक नया आधार दिया | बुद्ध ने आधार दिया -- बोध जागरूकता | इसे ख्याल में लेना | जो मनुष्य जागरूकता पूर्वक कर पाए , जो भी जागरूकता में ही किया जा सके , वही पूण्य है और जो बात केवल मूर्च्छा में ही की जा सके , वही पाप है |
बुद्ध असहज के पक्षपाती नही है सहज के उपदेष्टा है | बुद्ध कहते है कठिन के ही कारण आकर्षित मत हो | क्योकि कठिन में अहंकार ला लगाव है |इसे तुमने कभी देखा कभी ? जितनी कठिन बात , लोग करने को उसमे उतने उत्सुक होते है | क्योकि कठिन बात में अंहकार को रस आता है मजा आता है | तो बुद्ध असहजवादी नही है | बुद्ध कहते है सहज पर ध्यान दो | जो सरल है सुगम है उसको जियो | जो सुगम है , वही साधना है | जीवन तो सुगम है सरल है | सत्य सुगम और सरल ही होगा | तुम नैसर्गिक बनो और अंहकार के आकर्षणों में मत उलझो |

Tuesday, February 26, 2019

साझी विरासत - ऐतिहासिक दृष्टिकोण

साझी विरासत - ऐतिहासिक दृष्टिकोण

{अंग्रेजी शासन से पहले इस देश के मुसलमानों में शासक होने और हिन्दुओ में शासित होने के परस्पर विरोधी दृष्टिकोण के साथ अन्य कई ऐतिहासिक मुद्दे पर ऐसे ही भिन्न व् विरोधी दृष्टिकोण मौजूद है | उन पर पुनर्विचार की आवश्यकता है | यह पुनर्विचार वर्तमान समय में हिन्दुओ मुसलमानों के बीच मौजूद धार्मिक साम्प्रदायिक अंतरविरोधो को घटाने - मिटाने के लिए नितांत आवश्यक है }---

जहाँ तक इस देश के मुसलमानों में देश का शासक होने और हिन्दुओ में शासित होने की बात है , तो यह दोनों बाते सही नही है | वास्तविकता यह है कि इस देश के मुसलमान जो हिन्दू से मुसलमान बने , और जिनमे मुसलमान बनने के बाद भी जातीय विभाजन मौजूद रहा है . वे इस देश के कभी भी सर्वोच्च शासक या बड़े क्षेत्रीय शासक भी नही रहे | अगर उस समय छोटे - मोटे - राज्यों जागीरो के रूप में कुछ हिन्दुस्तानी मुसलमान शासक थे , तो ऐसे हिन्दू राजा जागीरदार भी मौजूद थे . और वे दोनों ही बाहर से आये अफगानी , तूरानी एवं इरानी सरदारों के अधीन थे | उनसे विद्रोह करके हिन्दू राज्य या सिख राज्य बनाने या फिर मुग़ल सरदारों के बीच के झगड़ो का लाभ उठाकर हिन्दुस्तानी मुसलमान कहे जाने वाले सैयद बंधुओ का मुग़ल शासन पर प्रभाव - प्रभुत्व खड़ा करने का इतिहास बाहरी मुस्लिम शासको के विरुद्ध संघर्ष का इतिहास रहा है और यह इतिहास देश के सभी धर्मावलम्बियों का रहा है |
देश के मुसलमानों द्वारा बाहरी मुसलमानों से अपने धर्म के आधार पर जोड़ने का या हिन्दुओ द्वारा दोनों मुसलमानों को एक करके देखने का दृष्टिकोण न ही इतिहास की तथ्यगत सच्चाई है और न ही उचित है | वस्तुत: यह दृष्टिकोण , धर्म को आगे करके समूचे इतिहास को सतही धार्मिक दृष्टिकोण से देखने का द्योतक है | इस दृष्टिकोण के चलते देश के हिन्दुओ मुसलमानों में एक दुसरे के प्रति शासित ( हिन्दू ) और शासक ( मुसलमान ) होने का पूर्वाग्रही धारणा बनी रही है | यह धारणा भी हिन्दू मुस्लिम साम्प्रदायिकता के बढ़ने का एक बड़ा आधार बना है |
जहाँ तक देश के मुस्लिम समुदाय में बाहर से आये मुस्लिम आक्रमणकारियों और शासको के प्रति धार्मिक आधार पर लगाव का मामला है , तो यह लगाव भी सभी मुस्लिम शासको के साथ एक जैसा नही है | उसमे भिन्नता मौजूद है | उदाहरण सुन्नी मुसलमानों में अकबर को इस्लाम धर्म से विचलित शासक मानने और औरंगजेब को इस्लाम का प्रतिनिधि शासक मानने की धारणा आज तक मौजूद है | इसके विपरीत हिन्दू समुदाय में धार्मिक तथा शासकीय आधार पर अकबर को बेहतर एवं औरंगजेब को बदतर शासक मानने की धारणा बनी हुई है | दोनों समुदायों के इस विरोधी दृष्टिकोण को घटाने - मिटाने का एक मात्र रास्ता है कि दोनों समुदायों में इस ऐतिहासिक तथ्य को समझा व समझाया जाए कि सभी मुस्लिम शासक बाहरी मुस्लिम एवं सामन्ती शासक थे और देश के हिन्दू मुसलमान उनके शासित प्रजा थे | इस सन्दर्भ में यह ऐतिहासिक तथ्य भी ध्यान में रखना चाहिए कि बाहरी शासक मुसलमान भी एक दुसरे के साथ एकजुटता नही , बल्कि एक दुसरे के प्रति कट्टर विरोधी प्रदर्शित करते रहे है | अफगानी और तूरानी ( यानि मुग़ल ) एक दुसरे के कट्टर विरोधी बने रहे | उसी तरह शिया व सुन्नी मुसलमानों के बीच मौजूद ऐतिहासिक विरोध का परिलक्षण सुन्नी मुग़ल शासको तथा उनके शासन में मौजूद शिया धर्मावलम्बी सरदारों के बीच होता रहा |
बाहरी मुस्लिम शासको में यह विरोध सत्ता के विरोध के साथ - साथ उनके बीच मौजूद धार्मिक क्षेत्रीय एवं नस्ली विरोध को भी प्रदर्शित करती रही है |इसीलिए भी दुसरे देशो से आये मुसलमानों एवं मुस्लिम शासको के साथ इस देश के मुसलमानों में धार्मिक लगाव एवं एकजुटता को उचित नही कहा जा सकता | उसी तरह से हिन्दुओ में देश के मुसलमानों को बाहरी मुस्लिम शासको की पीढिया मानना या फिर बाहरी और देशी मुसलमानों को एक जैसा मानना भी ठीक नही है |
इस सन्दर्भ में यह बात महत्वपूर्ण जिसे याद रखना चाहिए कि इस देश के हिन्दू से मुसलमान बने और जातियों में बटे हिन्दुस्तानी मुसलमानों तथा अफगानी तूरानी और इरानी मुसलमानों के साथ सामजिक समरसता एवं एक जुटता की कोई जगह नही थी | उदाहरण - बाहरी मुसलमानों में जातीय विभाजन नही था | फिर उन्होंने इस देश पर सदियों तक शासन करने के वावजूद जाति व्यवस्था को अपनाया भी नही था | इसलिए जातिव्यवस्था के साँचे में पड़े रहे हिन्दुस्तानी मुसलमान बाहरी मुसलमानों से सामजिक , सांस्कृतिक संरचना को थोड़े सुधार बदलाव के साथ अपनाए रहे | इसलिए भी देश के मुसलमानों द्वारा अपने को सामाजिक रूप से बाहरी मुसलमानों के साथ जोड़कर देखना और हिन्दुओ द्वारा उन्हें वैसा ही मानना कही से ठीक नही है |
क्षेत्र , नस्ल .राज व समाज व्यवस्था में लगाव के वावजूद धार्मिक आधार पर बाहरी मुसलमानों के साथ एकजुटता का नजरिया देश के ज्यादातर मुसलमानों में आज भी बाहरी मुस्लिम शासको द्वारा किये जाते रहे भेदभाव एवं उत्पीडन को स्वीकार नही करने देता | उन्हें यह मानने ही नही देता कि बाहरी मुसलमानों द्वारा बहुदेववादी हिन्दुओ के प्रति भेदभाव व धार्मिक सामाजिक उत्पीडन का व्यवहार किया जाता रहा है | कई बार तो मुस्लिम शासको के ऐसे कृत्यों को देश के मुस्लिम बुद्धिजीवी विभिन्न रूप में उचित ठहराने लग जाते है | जबकि पुरे मध्य युग की यह विशेषता रही है कि किसी राजा या आद्शाह का राज रहा या बादशाह के धर्म अनुसार संचालित राज रहा है . कही का किसी धर्म का राजा बादशाह रहा हो , उसके शासन के नियमो कानूनों का प्रमुख आधार उस राजा द्वारा अपनाया गया धर्म ही होता था | इस देश के हिन्दू धर्म , बौद्ध धर्म और इस्लाम धर्म के शासको के दौर में यह प्रत्यक्ष विद्यमान था | स्वभावत: उस राजा द्वारा दुसरे धर्म , सम्प्रदाय के लोगो के साथ खुलेआम भेदभाव एवं धार्मिक उत्पीडन भी जरुर हुआ होगा | इससे इनकार करना मध्य युग के धर्म आधारित राज्य के तथा विभिन्न धर्म शासको के ऐतिहासिक एवं तथ्यगत क्रिया - कलापों से इंकार करना हैं | दुसरे धर्म के पूजास्थलो को तोड़ना , उन पर धार्मिक - आर्थिक कर लगाना या उनकी धार्मिक सामजिक चलन पर जबरिया रोक लगाना , मध्य युग का आम नियम था | यह हो सकता है कि थोड़ा उदार शासक इसे कुछ कम कड़ाई या कुछ उदारता के साथ लागू करता रहा हो दृष्टिकोण मध्य युग से लेकर वर्तमान आधुनिक युग में चले आ रहे हैं | मुस्लिम समुदाय में बाहरी मुस्लिम शासको के प्रति प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष पक्षधरता ने इस विरोध की तीव्रता को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाई है कारना या फिर उसे ये सांगत बनता कही से उचित नही ई | समझा जा सकता है की देश के हिन्दू मुसलमानों में इस तरह के परस्पर विरोधी दृष्टिकोण मध्य युग से लेकर वर्तमान आधुनिक युग में हले आ रहे | मुस्लिम समुदाय में बाहरी मुस्लिम हासको के प्रति प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष पक्षधर्ता ने इस विरोध की तीव्रता को बनाये रखने में हम भूमिका निभाई है | साथ ही हिन्दू समुदाय में बाहरी मुस्लिम शासको के प्रति विरोध को देश के मुसलमानों के प्रति वैसे ही विरोध ने भी वही भूमिका निभाई है | देश का बहुसंख्यक धार्मिक सामाजिक समुदाय होने के आवजूद हिन्दू समुदाय ने इस इस विरोध को घटाने - मिटाने में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन नही किया है | वर्तमान दौर में बढाई जा रही धार्मिक , साम्प्रदायिक राजनीति और उसके चलते अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते साम्प्रदायिक विवाद व संघर्ष ने इसे और ज्यादा बढाने का काम किया हैं | इसलिए अब यह आवश्यक हो गया है कि इतिहास के तथ्यगत सच्चाई को उस मध्य युग की सच्चाई मानकर न तो उसका अंधपक्षधरता दिखाई आये और न ही धार्मिक दृष्टिकोण से उसका प्रतिकार ही किया जाय | इस सच्चाई को कबूला जाय कि विभिन्न धर्मो को मानते हुए ही हम मध्य युग के कूप - मण्डूक प्रजा नही , बल्कि आधुनिक युग के फैलते बढ़ते सामाजिक ज्ञान - विज्ञान की कम या ज्यादा सोच - व्यवहार रखने वाले नागरिक समाज के अंग हैं | इसलिए हमे अपने आप को उस युग से अलग करके देखना होगा | विभिन्न धर्म के जनसाधारण की जनतांत्रिक एवं राष्ट्रीय अधिकार को स्वीकार करते हुए ही मध्ययुग के बारे पूर्वाग्रही दृष्टिकोण को छोड़ना पडेगा | लेकिन यह याद रखनी चाहिए कि देश - विदेश के धनाढ्य एवं उच्च हिस्से , उच्च प्रचार माध्यमि विद्वान् बुद्धिजीवी हिस्से , सत्ताधारी पार्टियों के उच्चस्तरीय नेता अपने आर्थिक एवं राजनीतिक लाभ के लिए हिन्दुओ - मुसलमानों के बीच बैठे परस्पर विरोधी विचारो एवं व्यवहारों को बढाने में मशगुल है | इसलिए अब अपने देश के आम आदमी हिन्दू - मुसलमान समुदाय को ही अपने जनतांत्रिक एवं राष्ट्रीय पहचानो सम्बन्धो को प्रमुखता देकर साझी विरासत को बचाना होगा |

सुनील दत्ता -- स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक


साभार -- चर्चा आजकल की

Friday, January 25, 2019

'' सिर्फ जीना ही नही है जिन्दगी ,

'' सिर्फ जीना ही नही है जिन्दगी ,
लोग मर कर भी जिया करते है |''

स्नेही साथियो
आज आपसे आजमगढ़ के स्वाधीनता आन्दोलन की बात करना चाहता हूँ , उसी क्रम में आज से आजमगढ़ का स्वाधीनता इतिहास लिखने की कोशिश कर रहा हूँ |

कुइट इंडिया ( अंग्रेजो , भारत छोडो ) और डू - आर - डाई


करो या मरो

क्रांतियो की पृष्ठ भूमि
वर्धा के प्रस्ताव की सरकारी प्रतिक्रिया - जुलाई 42 में वर्धा में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 'कुइट इंडिया ' अंग्रेजो भारत छोडो कर देशवासियों करो या मरो - का जो प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ , यद्धपि वह अत्यंत गोपिनिय रखा गया था , फिर भी सरकार ने अपने सधे , मंजे गुपत्च्रो की सुरागरसी द्वारा उसका भेद जान लिया | पता पाते ही भारत से लन्दन तक मिनटों में तार दौडाए गये और तुरंत इस बात पर दृढ निश्चय कर लिया गया कि चाहे जिस कीमत पर हो , उसे जनता तक पहुचने से रोका जाए | उसे रोकने और शासन द्वारा देश को रौदने की तभी से तैयारिया होने लगी | शासन के सभी अंग चुस्त कर दिए गये और दमन की समस्त कार्य - प्रणाली निश्चित कर ली गयी | कयोकी सरकार को यह तो ज्ञात हो चुका था की कार्य समिति के उअक्त पारित प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक आगाली ८ अगस्त को बम्बई में बुलाई जा चुकी है | यदि बम्बई की बैठक में प्रस्ताव पास होकर देश भर में प्रसारित हो जाएगा तो फिर कंट्रोल करना कठिन होगा |
बम्बई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक -
कांग्रेस महासमिति की बम्बई वाली 8 अगस्त 42 की ऐतिहासिक बैठक में सम्मलित होने के लिए देश भर के अखिल भारतीय सदस्यों के अतिरिक्त बहुत से नेतागण भी बड़ी उमंगो के साथ गये हुए थे | महाराष्ट्र के तो प्राय: सभी कांग्रेस जन वहां उपस्थित थे | उस बैठक में वर्धा वाले कार्य समिति के प्रस्ताव को पास होने में देर न लगी | जब एक स्वर से '' भारत छोडो '' का नारा पास हो गया और देश वासियों के लिए ''करो या मरो '' का संदेश सुना दिया गया तो हुकूमत ने उसे पांडाल से बाहर बहने वाली हवा से भी स्पर्श न होने देने के प्रयास में जुट गया | साड़ी तैयारिया तो पहले से हो चुकी थी | अत: 9 अगस्त को प्रात: पाव फटने से पूर्व ही उसने बैठक के पांडाल पर धावा बोल दिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ देश के कोने - कोने से गये हुए अन्य प्रमुख नेताओं एवं बम्बई के 40 प्रमुख कांग्रेस जानो को भी गिरफ्तार कर लिया | सबको गिरफ्तार करने के बाद विक्टोरिया टर्मिनल स्टेशन पर खड़ी स्पेशल ट्रेन पर पंहुचा दिया गया | गिरफ्तारिया ऐसे अचानक ढंग से हुई की बहुत से लोग अपना ऐनक , बटुआ , झोला पुस्तके तथ कपडे आदि भी भली भांति नही ले पाए | कुछ थोड़े से लोग ही बच निकले जिन्होंने देश के विभिन्न भागो में पहुच कर बम्बई का संदेश प्रसारित किया | उसके बाद से अफवाहे उडनी आरम्भ हुई की उन्हें पूर्वी अफ्रिका युगांडा में जलावतन किया जाएगा | किन्तु बाद में ज्ञात हुआ था की महात्मा गांधी को यरवदा जेल के पास एक बंगले में और बम्बई वालो को स्पेशल ट्रेन सुतार कर यरवदा - जेल ले जाकर बंद कर दिया गया था | शेष लोगो को टोंड स्टेशन से उतार कर अहमद नगर वाले चान्द्बिबी के किले में बंद किया गया था | यह जानते हुए की जनता पहले से विद्रोह की भावना विद्यमान हो चुकी है , सरकार ने स्वंय ही ऐसा कर के विद्रोह को और प्रज्ज्वलित कर दिया | हुकूमत की तरफ से यह कार्य इतनी संजीदगी के साथ किया गया की किसी को उस समय यह पता ही न चल सका की गिरफ्तारी के बाद नेता को कहाँ भेझा जाएगा | बस उसके बाद से देश भर में जबरदस्त हड़ताले हुई और उस बीच तरह - तरह की जो अफवाहे उडनी शुरू हुई उनके अनुसार कहीं पर यह अनुमान लगाया की नेताओं को गोलिया मार दी गयी , कहीं पर - फांसिया दे दी गयी और कहीं - कहीं पर उनको देश निकला कर दिए जाने की भी खबरे आने लगी | जिसे देखिये वही भरी चिंता में व्यग्र दिखाई पडा | यह भी नही की उसके बाद सरकारी रवैया चुपकी साधने का रहा हो | बल्कि 9 अगस्त की शाम को अल्न्दन से भारत - मंत्री मिस्टर एमरी ने अपने ब्राडकास्ट - भाषण द्वारा जो वक्तव्य दिया उसमे स्वंय ही बताया - किर्प्स - मिशन की असफलता के बाद कांग्रेस - नेताओं के दुराग्रह वाले रुख के कारण बातचीत असफल हो गयी | ब्रिटेन के प्रस्तावों को ठुकरा देने के परिणाम यह हुआ की उससे भारतीय लोकमत अत्यधिक निराश हुई और कांग्रेस के नेतृत्व से उसका विश्वास बुरी तरह उठ गया है | साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा अपनाए जाने वाले कार्यक्रमों का केट करते उए यह भी बता दिया की कांग्रेस ध्व्सात्मक कार्य करने लगी है और उसने यातायात के साधनों को नष्ट करके सरकारी दफ्तरों पर अधिकार जमाने का कार्य किया है | एमरी तो इससे प्रसन्न थे की उन्होंने गांधी जी तथा अन्य नेताओं को एक दुसरे से अलग करके जनता अ भी सम्पर्क छोड़ा दिया है विस्फोट की कड़ी को काट दिया है | वे इसलिए भी अत्यधिक संतुष्ट थे की वाइसराय की शासन - परिषद के तत्कालीन 15 सदस्यों में से 11 भारतीयों ने भी नेताओं की इस गिरफ्तारी का म्र्थान किया था मि एमरी का उक्त ब्राडकास्ट सुन कर अधिक शंकाए बढ़ गयी | फिर तो बम्बई के बाद देश भर में एक साथ ही हर छोटे बड़े स्थानों में कांग्रेस के लोग जो धुआधार गिरफ्तारिया शुरू हुई और कांग्रेस के दफ्तरों पर जिस मुस्तैदी के साथ प्पुलिस के छापे पड़ने लगे और ताले जेड जाने लगे उन्हें देखकर देश की जनता के कोर्ध और बढ़ गये | जो 10 - 11 तारीख में बम्बई से बच क्र निकल आये थे वो देश भर में फ़ैल गये |जब तक तत्कालीन अध्यक्ष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नामाकं सहित जिला कमेटियो तक सुचना पहुचती तब तक मि एमरी के ब्राडकास्ट ने पुरे देश में भूचाल खड़ा कर दिया उसके अनुसार देश भर में आन्दोलन शुरू हो गये | क्रमश -- भाग एक

Thursday, January 24, 2019

हसीद दर्शन का प्रकाश स्तम्भ -------------- बालशेम तोव


हसीद दर्शन का प्रकाश स्तम्भ -------------- बालशेम तोव

बालशेम की कहानियों से जिस हसीद पंथ का निर्माण हुआ वह एक बहुत सुन्दर खिलावट है जो आज तक हुई है | ह्सीदो की तुलना में यहूदियों ने कुछ भी नही किया है | हसीद पंथ एक छोटा -- सा झरना है -- अभी भी जीवित , अभी भी खिलता हुआ |

हसीद की धारा कुछ चंद रहस्यदर्शियो की रहस्यपूर्ण गहराइयो से पैदा हुई | बालशेम उनमे सबसे प्रमुख है | हसीद पंथ का जो भी दर्शन है वह शाब्दिक नही है , बल्कि उसके रहस्यदर्शियो के जीवन में , उनके आचरण में प्रतिबिम्बित होता है | इसलिए उनका साहित्य सदगुरु के जीवन की घटनाओं की कहानियों से बना है | हसीदो के गुरु को जाधिकिम कहा जाता है | हसीदो की मान्यता है कि ईश्वर का प्रकाश स्तम्भ स्वभावत: दिव्य प्रकाश से रोशन है |

बालशेम तोव ह्सीदियो का सर्व प्रथम सदगुरु है | बालशेम तोव असली नाम नही है , वह एक खिताब है जो इजरेलेबन एलिएजर नाम के रहस्यदर्शी को मिला हुआ था |
हसीद परम्परा में उसे बेश्त कहा जाता है | इसका अर्थ है : दिव्य नामो वाला सदगुरु बालशेम एक यहूदी रबाई था जिसके पास गुह्य शक्तिया थी | वह गाँव – गाँव घूमता था और अपनी स्वास्थ्यदायी आध्यत्मिक शक्तियों से लोगो को स्वस्थ करता था | उसने अपनी शक्तिया तब तक छुपा रखी थी जब तक कि खुद को आध्यत्मिक सदगुरु घोषित नही किया | वह किस्से – कहानियों में अपनी बात कहता था | हसीद साहित्य में बहुत गुरु गम्भीर ग्रन्थ नही है | हसीद मिजाज यहूदियों से बिलकुल विपरीत है | यहूदी लोग गम्भीर और व्यवहारिक होते है , और हसीद मस्ती और उन्मादी आनन्द में जीते है | हसीदो को ‘ प्रज्वलित आत्माए “ कहा जाता है |

हसीद कहानियो को बाहर से समझा नही जा सकता , उनके भीतर प्रवेश किया जाता है , तब कही वे समझी जाती है | लगभग दो शताब्दियों तक इजरेल में हसीद कहा निया पीढ़ी – दर – पीढ़ी सुनाई जाती रही | बालशेम कहता था , कहानी इस ढंग से कही जानी चाहिए की वह एक मार्गदर्शन बन जाए | कहानी कहते वक्त बालशेम कूदता –फाद्ता, नाचता था | ये कहानिया बौद्दिक नही है , उसके रोये – रोये प्रस्फुटित होती है | हसीदो का मूल सिद्दांत है --- ऐसा नही है कि परमात्मा है जो कुछ है , परमात्मा ही है | बालशेम परमात्मा के प्रेम से आविष्ट हो जाता था , इतना अधिक की उसकी जबान खामोश हो जाती थी , उसके स्मृति पटल से सब कुछ मिट जाता था | वह रौशनी का एक खाली स्तम्भ हो जाता | बालशेम ने विद्वान् और पंडितो की प्रतिभा को झकझोरा | उसका योगदान यह है कि दींन – दरिद्र साधारण जनों के मुरझाये , कुचले हुए दिलो में दिव्य प्रेम की आग जला सका |
बालशेम बच्चो से बेहद प्यार करता था | दूर – दराज से माँ – बाप अपने बच्चो को बालशेम के पास लाते थे | बालशेम उनका शिक्षक नही , दोस्त बन जाता था | उन्हें उपदेश नही देता , उनके प्राणों में नया जीवन फूंक देता था | उसमे बच्चो जैसी मासूमियत थी | उसकी कोई गद्दी नही थी , न कोई पीठ थी , लेकिन जिस शान के साथ जन साधारण के ह्रदय सिहासन पर विराजमान था , वैसा कोई सम्राट भी कभी नही होगा |

ओशो का नजरिया ---

यह ज्ञात नही है कि परम्परागत , सनातन यहूदी धर्म में भी कुछ महान बुद्दत्व प्राप्त सदगुरु पैदा हुए है , कुछ तो बुद्दत्त्व के पार चले गये | उनमे से एक है बालशेम तोव |
तोव उसके शहर का नाम था | उसके नाम का मतलब इतना ही हुआ तोव शहर का बालशेम | इसलिए हम उसे केवल बालशेम कहेगे |
बालशेम तोव ने कोई शास्त्र नही लिखे | रहस्यवाद के जगत में शास्त्र एक वर्जित शब्द है | लेकिन उसने कई खुबसूरत कहानिया कही है | वे इतनी सुन्दर है की उनमे से मैं तुम्हे सुनाना चाहता हूँ | यह उदाहरण सुनकर तुम उस आदमी की गुणवत्ता का स्वाद ले सकते हो |

बालशेम के पास एक स्त्री आई , वह बाँझ थी , उसे बच्चा चाहिए था | वह निरंतर बालशेम के पीछे पड़ी रही |

‘’ आप आशीर्वाद दे तो सब कुछ हो सकता है | मुझे आशीर्वाद दे , मैं माँ का गौरव प्राप्त करना चाहिती हूँ |

आखिरकार तंग आकर --- हाँ , सताने वाली स्त्री से बालशेम भी तंग आ जाते है – वे बोले , बेटा चाहिए या बेटी ? 
‘ निश्चित ही बेटा | “ 
बालशेम ने कहा , ‘ फिर यह कहानी सुनो | मेरी माँ का भी बच्चा नही था और हमेशा गाँव के र्बाई के पीछे पड़ी रहती | आखिर र्बाई बोला , ‘ एक सुन्दर टोपी ले आ | ‘ 
मेरी माँ ने सुन्दर टोपी बनाई और र्बाई के पास ले गयी | वह टोपी इतनी सुन्दर बनी की उसे बनाकर ही वह त्रिपत हो गयी | और उसने र्बाई से कहा ‘ ‘ मुझे बदले में कुछ नही चाहिए | आपको इस टोपी में देखना ही बहुत अच्छा लग रहा है | आप मुझे धन्यवाद न दे , मैं ही आपको धन्यवाद दे रही हूँ | ‘
और मेरी माँ चली गयी | उसके बाद वह गर्भवती हुई और मेरा जन्म हुआ ‘ बालशेम ने कहानी पूरी की |

इस स्त्री ने कहा ‘’ बहुत खूब ‘’ अब कल मैं सुन्दर टोपी ले आती हूँ | दुसरे दिन वह टोपी लेकर आई , बालशेम ने उसे ले लिया और धन्यवाद तक नही दिया | स्त्री प्रतीक्षा करती रही , फिर उसने पूछा , ‘’ बच्चे के बारे में क्या ?
बालशेम ने कहा , ‘ बच्चे के बारे में भूल जाओ | टोपी इतनी सुन्दर है की मैं आभारी हूँ | मुझे धन्यवाद कहना चाहिए | वह कहानी याद है ? उस स्त्री ने बदले में कुछ न माँगा इसलिए उसे बच्चा मिला – और वह भी मेरे जैसा बच्चा | ‘ 
लेकिन तुम कुछ लेने की चाहत से आई हो इस छोटी – सी टोपी के बदले तू बालशेम जैसा बेटा चाहती है ?
कई बाते ऐसी है जो केवल कहानियो द्वारा कही जा सकती है | बालशेम ने बुनियादी बात कह दी : मांग मत , और मिल जाएगा | ‘ ----------------- ओशो

Thursday, November 29, 2018

स्वतंत्र सद्गुरु -- लल्ला

स्वतंत्र सद्गुरु -- लल्ला

इसीलिए कश्मीरी लोग कहते थे , ''हम दो ही नाम जानते है ; एक अल्लाह और दुसरा लल्ला |'

---------------------------------------------------------------------------------


योग मार्ग स्त्री - पुरुष , दोनों के लिए समान रूप से उपलब्ध है | लेकिन न जाने क्यों स्त्रिया उस मार्ग पर बहुत कम चली | और जो चली भी उनमे पहुचने वाली अत्यंत कम है | कश्मीरी रहस्यदर्शी स्त्री ''लल्ला ' ऐसी अद्दितीय स्त्रियों में से एक है | वह योगिनी थी इसलिए उसे नाम मिला , लल्ला योगेश्वरी |
लल्ला की एक और अद्दितीयता यह थी कि वह आजीवन नग्न रही | शायद विश्व में एक मात्र ऐसी स्त्री होगी जो निवस्त्र होकर बीच बाजार रही | पुरुष भी इतनी हिम्मत नही कर पाते जो आज से सात सौ साल पहले एक भारतीय स्त्री ने की | स्त्रियों के लिए अपनी देह के पार जाना असम्भव है | एक लल्ला ही अनोखी थी जो विदेह अवस्था में मुक्त मन से विचरती रही | इसीलिए कश्मीरी लोग कहते थे , ''हम दो ही नाम जानते है ; एक अल्लाह और दुसरा लल्ला |''चौदहवी सदी का कश्मीर आज के कश्मीर से बिलुकल अलग था | उस समय हिन्दू शासन था और शिव की उपासना खूब होती थी | मुसलमान राज की शुरुआत होने के साथ लल्ला का जन्म हुआ | लड़की बहुत ही बुद्धिमान थी इसलिए उसने बचपन से ही गीता , वेद, उपनिषद कठंस्थ किये | अपनी पढ़ाई के बारे में लल्ला लिखती है :
''परान-परान ज्यब ताल फजिम ''
पढ़ते - पढ़ते जीभ और तालू घिस गये |
चूँकि उन दिनों बाल - विवाह का चलन था , लल्ला का विवाह भी छोटी उम्र में हो गया | उस समय उनका नाम पदमावती था | सास सौतेली थी सो उसने और लल्ला के पति ने मिलकर लल्ला पर बेहद अत्याचार किये | वे अत्याचार लल्ला ने अपूर्व धैर्य के साथ सहे | लेकिन उससे वह पागल सी हो गयी | और वही स्थिति उसकी आत्म खोज का कारण बनी |
लाला स्वंय लिखती है :
सम्सारस आयस तपसैइ
ब्व्द्दी प्रकाश लोबुम सहज
'' मैं संसार में तपस्वनी की तरह आई और बुद्धि के प्रकाश से मैंने सहज को पा लिया |
योग साधना करते - करते लल्ला ने सिद्धि पा ली | उसकी वजह थी उसकी पूर्व जन्म की तपस्या | लल्ला के गीतों में चन्द्रमा का प्रतीक कई बार आता है | चन्द्रमा को वह ''शशि कला '' कहती है | लल्ला का स्त्री हृदय खोज भी करता है तो किसी दूर गगन में बसे हुए परमात्मा की नही , अपने अन्दर में बैठे चन्द्रमा की |
अद्रिय आयस चन्द्ररुय गारान
अंतर्मन में चन्द्रमा की खोज करते - करते मैं बाहर आई | यही लल्ला की अद्दितीयता है | आम तौर पर स्त्रिया गहने , कपडे , साज - सिंगार परिवार या ज्यादा से ज्यादा प्रेम को खोजती है ; लेकिन लल्ला की खोज अलौकिक थी |
लल्ला जो जन्म में पद्मावती थी , लल्ला कैसे हुई ? उसकी कहानी इस तरह है : कश्मीरी भाषा में लल्ला यानी पेट का मांस | कहानी है कि वह नग - धडंग घुमती थी | कुछ लोगो ने उससे कहा ''एक स्त्री इस तरह घुमे यह अच्छा नही लगता | कम से कम पेट के नीचे के अंग को ढंक ले "' उस पर लल्ला ने पेट का मांस खीचकर अपने गुप्त अंग को ढांके और बालो से छाती को छुपा लिया | इससे उसका नाम लल्ला पडा | जैसे संतो के सम्बन्ध में जनमानस में कहानिया तैरती रहती है , वैसे लल्ला के सम्बन्ध में भी कई कहानिया है |
वह उन्मनी दशा में गाँव गाँव घुमती रहती बच्चे उसे चिढाते | वे उसे पागल ही समझते | एक गाँव में एक कपडे का दूकानदार उसका भक्त था | उसने जब लडको को उसे चिढाते हुए देखा तो उन्हें बुलाकर खूब डाट लगाई | लल्ला उसके पास गयी और एक कपड़ा माँगा | दुकानदार ने फ़ौरन एक कपडा दे दिया | लल्ला ने उसे दो समान टुकड़े कर एक बाए और दूसरा दाहिने कंधे पर डाला फिर वह बाजार में घुमने लगी | रास्ते में कोई उसे गाली देता , कोई उसे नमस्कार करता | जैसे ही कोई गाली देता वह दाए कंधे के कपड़े में गाठ बाधती और जब कोई नमस्कार करता वह बाये कंधे पर रखे कपड़े पर गाठ बाधती | शाम होते होते वह लौटकर उस दूकानदार के पास गयी और उसे दोनों कपड़ो का वजन करने को कहा | दोनों बराबर थे , तब लल्ला ने उसे समझाया , देख आज मुझे जितनी गाली मिली उतना ही सम्मान मिला है | तो क्या फ़िक्र करनी | कोई पत्थर फेंके या फूल हिसाब बराबर |
लल्ला कश्मीरी साहित्य की पहली कवियत्री है | उन्होंने संस्कृत जैसी प्रतिष्ठित भाषा को त्यज कर आम लोगो की कश्मीरी भाषा को अपनी अभिव्यक्ति के लिए अपनाया | कश्मीरी साहित्य के समीक्षक शम्भुनाथ भट्टा ''हलीम '' उसके बारे में लिखते है : लल्लेश्वरी की वाणी को लोगो ने इतना पसंद किया कि वह आज तक काश्मीर के हर पढ़े लिखे और अनपढ़ की जबान पर है | कश्मीर के खेतो में काम करने वाला किसान या बोझ ढोने वाला मजदुर बलबूट काढने वाला कारीगर हो या नाव खेने वाला माझी सभी लल्लेश्वरी का कोई न कोई बाख स्वर में गाने की चाह मौजूद है | कश्मीर की संगीत सभाओं का आरम्भ लल्ला - वाक्य से किया जाता है | लल्ला - वाक्य कश्मीरी भाषा के मुहावरे और सुक्तिया बने है |

लल्ला के पार्थिव शरीर का अंत कब और कैसे हुआ ? इसके इर्द गिर्द फिर एक बार अफवाहों की धुंध है | हिन्दू कहते है , वह आग की लपट बन गयी , और मुसलमान कहते है , उसे बिजबिहाडा मस्जिद के पास दफनाया गया | जो भी हो कश्मीर के हिन्दू - और मुसलमान दोनों ही एक दिल से उसके मुरीद है , काश कश्मीर के आज खौफनाक मंजर में एक दुसरे के दुश्मन बने हुए वहाँ बसने वाले लोग लल्ला को याद करे और उसके साथ उन दिनों को जब भाईचारा मजहब की हदों को पार कर अनहद में बिसराम कर सकता था लल्ला की ममतामयी याद कश्मीर के जख्मो पर मरहम लगा सकती है लल्ला - बाख कश्मीरी :
अमि पनसोदरस नावि छ्यसलमान |
कति बेजि दय म्योन म्यती डाई तार ||
आम्यान टाक्य्नपौज जन शमान|
जब छुम भ्रमान घर गछ हाँ ||
अनुवाद - सागर के कच्चे धागे से मैं नैया खीच रही हूँ | काश , दई( ईश्वर ) मेरी सुने और मुझे पार लगा दे | मेरी दशा उस कच्चे मिटटी के बर्तन की सी है जो सदा पानी चूसता रहता है | मेरा जी कर रहा है अपने घर चली जाऊं |कन्धो पर पताशो की गठरी है , उसकी रस्सी ढीली पड़ गयी है | बोझ ढोकर देह कमान जैसी झुक गयी |
( नोट -- यह बाख एक प्रतीक रूप है | पांच तत्व , दस इन्द्रिया और ग्यारहवा मन - ये सब मिलकर व्यक्ति को सब दिशाओं में खीचते है | और उसे आत्मा से , अपने केंद्र से अलग करते है |
ओशो का नजरिया :
कश्मीर के लोग लल्ला से इस कदर प्रेम करते है कि वे आदरवश कहते है ;'हम दो ही शब्द जानते है , एक अल्लाह और दूसरा लल्ला |" कश्मीर में निन्यानबे प्रतिशत मुसलमान है | फिर भी वे अल्लाह के साथ लल्ला को जोड़ते है | यह महत्वपूर्ण है | लल्ला ने कभी किताब नही लिखी वह इतनी हिम्मतवर थी कि जीवन भर निवस्त्र रही और ध्यान रहे , यह सैकड़ो साल पुरानी बात है | और पूरब में घटी है | लल्ला सुंदर स्त्री थी | कश्मीरी सुन्दर होते है | भारत में वही जाति वास्तविक सुन्दर होती है | लल्ला बहुत सुन्दर थी | वह नाचती और गाती थी | उसके कुछ गीत बचाए गये है | मुसलमान लोग किसी को अपनी औरतो का चेहरा भी नही देखने देते | तुम मुसलमान औरतो की सिर्फ आँखे देख सकते हो और कुछ भी नही | लेकिन वे अल्लाह के बराबर लल्ला की इबादत करते है | इस स्त्री ने पुरे कश्मीर को प्रभावित किया होगा | मैंने पुरे कश्मीर की यात्रा की है मैंने बार बार ये दो नाम दोहराए देखा ''अल्लाह और लल्ला | वह एक महान सद्गुरु थी | उसके कई शिष्य थे | उसका बहुत बड़ा गुण था जो मुझे बेहद पसंद है : वह स्वतंत्र सद्गुरु थी | फिर भी अन्य धर्मो के लोग उसे प्यार करते है उसे मानते थे - माने वगैर नही रह सकते थे |
ओशो -- दि स्वोर्ड एंड दि लोटस

Wednesday, November 21, 2018

सवाल वोटो का ?

सवाल वोटो का ?



समाज केवल अधिकाधिक सम्पन्न एवं साधनहीन बनते वर्गो में ही नही बटा है , बल्कि वह चुनावी वोट लेकर शासन सत्ता पर चढने वाले राजनेताओं पार्टियों तथा उन्हें वोट देकर शासन सत्ता पर पहुचने वाले बहुसंख्यक जनता में भी बटा हुआ है | वोट लेने वाले राजनेताओं पार्टियों के साथ उनके नजदीकी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थको की जमात भी शामिल रहती है | इनके अलावा समाज का धनाढ्य एवं उच्च हिस्सा भी अपने धनाढ्यवर्गीय स्वार्थो की पूर्ति के लिए सभी सत्ताधारी पार्टियों , नेताओं के साथ घनिष्ट सम्बन्ध बनाये रखता है | सभी प्रमुख पार्टियों को राजनितिक एवं चुनावी चंदे के साथ उनका आमतौर पर समर्थन करता रहता है | बताने की जरूरत नही है कि चुनावी वोट लेने वाले राजनेताओं , उनके करीबी समर्थको तथा धनाढ्य वर्गो की ताकत शासन सत्ता और उसके जुड़े बहुसंख्यक जनसाधारण इन सम्बन्धो से बाहर रहते है | इनकी ताकत तो चुनावी वोट तक ही सीमित रहती है | इसके अलावा उनकी ताकत अपने व्यापक हितो के लिए जाने वाले आंदोलनों संघर्षो में ही व्यक्त होती है | जहां तक जनसाधारण के वास्तविक चुनावी ताकत का सम्बन्ध है , तो उसका वास्तविक परीलक्षण इस या उस पार्टी की सरकार बदलने के रूप में तो तब तक नही हो सकता , जब तक बहुमत जनसाधारण अपने व्यापाक एवं बुनियादी हितो के प्रति सजग सचेत नही होता | वर्तमान समाज के राज एवं शासन व्यवस्था के बारे में तथा उसके अंतर्गत बढ़ते विभिन्न समस्याओं के प्रति मोटे तौर पर सजग सचेत होकर मतदान नही करता | वर्तमान समय में तो बहुसंख्यक मतदाता की स्थिति इस अपेक्षित आवश्यकता एकदम विपरीत है |
साथ ही उसके हितो की विरोधी भी है | उदाहरण - सभी धर्म , जाति,क्षेत्र की सबसे बड़ी संख्या में मौजूद किसानो के हितो की अनदेखी सभी पार्टियों की केन्द्रीय व प्रान्तीय सरकारों द्वारा की जाती रही है | डंकल प्रस्ताव को सभी पार्टियों द्वारा लागू किये जाने के साथ किसानो की समस्याओं , संकटों को खुलेआम और तेजी के साथ बढाया जाता है | इसके वावजूद किसान समुदाय इन सभी पार्टियों के नेताओं के विरोध में मतदान करने की जगह धर्म - सम्प्रदाय - जाति-क्षेत्र के नाम पर विखण्डित होकर इन पार्टियों के पक्ष में मतदान करता रहा है || इस तरह बड़ी संख्या में मजदूरो की पहले से भी ज्यादा बढती साधनहीनता विपन्नता के लिए सभी पार्टियों की सरकार द्वारा लागू की जाती रही वैश्वीकरणनीतियों को लेकर प्रमुख पार्टियों के विरोध में मतदान करने की जगह व्यापक मजदुर वर्ग भी धर्म , जाति,क्षेत्र आदि के रूप में विखण्डित होकर वोट देता है | यही स्थिति बहुसंख्यक बुनकरों दस्तकारो दुकानदारों तथा पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवानों से लेकर कलर्क , अध्यापक , वकील , डाक्टर इन्जीनियर जैसे मानसिक श्रमजीवी समाज की भी है | वस्तुत: चुनावी वोट के प्रति व्यवहार में इस समय शिक्षित एवं अशिक्षित जनसमुदाय में कोई भेद नही रह गया है |हालाकि जनसमुदाय के सभी सामजिक हिस्सों की बहुसंख्यक समस्याग्रस्त जनसमुदाय में अपने कमाओ , पेशो की स्तिथियों तथा जीवन की अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर असंतोष आक्रोश मौजूद है , पर वह अंसतोष आक्रोश लगातार बढती जनसमस्याओ के लिए जिम्मेवार नीतियों पार्टियों एवं नेताओं के विरोध की जगह विभिन्न पार्टियों नेताओं धर्मवादी जातिवादी क्षेत्रवादी समर्थन के वोट में बदल जाता है लेकिन क्यो? कयोकी पिछले 30 - 40 सालो से राजनितिक पार्टियों , नेताओं प्रचार तंत्र बौद्धिक हिस्सों द्वारा बहुसंख्यक श्रमजीवी जनसमुदाय से धर्म , जाति , क्षेत्र के आधार पर चुनावी समर्थन एवं वोट लेकर विभिन्न पार्टियों की या उसके गठबंधन की सरकार बनाने का काम लगातार किया जा रहा है | उसको लगातार बढ़ावा दिया जाता रहा है फिर इसी के साथ श्रमजीवी जनसमुदाय को अपनी जीविकोपार्जन एवं जीवन की बुनियादी एवं व्यापक समस्याओं के विरोध में एकजुट एवं आंदोलित होने से रोकने का भी काम किया गया है | उनके बढ़ते आक्रोश असंतोष को धर्म , जाति क्षेत्र आदि के साम्प्रदायिक आधार पर बाटा- तोड़ा जा रहा है इन्ही प्रचारों और अपने भीतर बैठे धर्म , जाति , क्षेत्र आदि के सदियों पुराने लगावो , विरोधो के फलस्वरूप समस्याग्रस्त जनसमुदाय अपनी बढती समस्याओं के लिए जिम्मेवार प्रमुख नीतियों और उसे लागू करने वाले नेताओं पार्टियों के विरुद्ध मतदान करने की जगह उनके समर्थन में तथा अपने श्रमजीवी वर्ग हितो के विरुद्ध मतदान करता रहा है | नतीजे के रूप में जनसाधारण श्रमजीवी वर्ग के चुनावी वोट की ताकत अधिकाधिक एकजुट होने की जगह विखंडित होती चली गयी और हो भी रही है |


चित्र - साभार गूगल से

Monday, November 19, 2018

किसानो का राजधानी --, मार्च - प्रदर्शन

किसानो का राजधानी --, मार्च - प्रदर्शन

{क्या यह किसानो को उनकी समस्याओं मांगो के प्रति जागरूक , संगठित व आंदोलित कर सकेगा ? }

किसानो की समस्याओं व मांगो को लेकर किये जाते रहे प्रचारों में आते रहे किसान मोर्चो आंदोलनों से सार्थक परिणाम निकलने की कोई आशा नजर नही आ रही है | इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि वर्तमान केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों के साथ पिछले 20 - 25 सालो से सत्तासीन रही सभी केन्द्रीय व प्रान्तीय सरकारे कृषि क्षेत्र की उपेक्षा के साथ कृषि व किसान के संकटो , समस्याओं को बढ़ावा देती रही है | इसका परिणाम खेती किसानी में बढती टूटन के साथ देश के विभिन्न भागो में बढ़ते रहे किसान आत्महत्याओं के रूप में हमारे सामने आता रहा है | विपक्ष में बैठी पार्टियों द्वारा कृषि एवं किसानो की समस्याओं संकटों पर रोना - धोना मचाने और फिर उन्ही पार्टियों के सत्ता में आने के बाद कृषि समस्याओं संकटो को नीतिगत एवं योजनाबद्ध रूप से बढाने का काम पिछले 25 सालो से लगातार एवं खुले रूप में किया जा रहा है |
निसंदेह विभिन्न सत्ताधारी पार्टियों की सत्ता सरकारों के कृषि व किसान विरोधी क्रिया - कलाप इन सभी पार्टियों के उच्चस्तरीय नेताओं द्वारा वैश्वीकरणवादी आर्थिक नीतियों एवं डंकल प्रस्तावों के लागू किये जाने के साथ खुले आम बढाये जाते रहे है | इन नीतियों - प्रस्ताव के अंतर्गत विदेशी एवं देशी पूजी के धनाढ्य मालिको को अधिकाधिक छुट व अधिकार देने के साथ आम किसानो एवं अन्य श्रमजीवी हिस्सों के छुटो अधिकारों को लगातार काटा घटाया जाता रहा है |कृषि लागत के मालो मशीनों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के साथ कृषि उत्पादों के मूल्य भाव बिक्री बाजार को तुलनात्मक रूप में घटाया गिराया जाता रहा है |

कृषि व्यव के लिए कृषि ऋण की मात्रा को सभी पार्टियों की सरकारों द्वारा प्रमुखता से बढ़ावा दिया जाता रहा है |सार्वजनिक या सरकारी सहायता सहयोग बढाये बिना ही कृषि ऋण पर दी जाती व्याज सब्सिडी को तथा कभी कभार कृषि ऋण माफ़ी को ही बड़ी सरकारी सहयाता के रूप में प्रचार किया जाता रहता है | नामी गिरामी किसान सगठनों के नेताओं एवं किसान मार्च आन्दोलन के संयोजको द्वारा भी इन मुद्दों को लेकर गाँवों में रह रहे किसानो को जागरूक व संगठित करने का कोई ठोस प्रयास नही चल रहा है | हाँ , इन किसान सगठनों और संयोजको समितियों के नेताओं द्वारा अपने समर्थक किसान व गैर किसान हिस्सों के साथ मुख्यत: कृषि ऋण माफ़ी एवं कृषि उत्पादों की मूल्य वृद्धि को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में खासकर राजधानी नगरो में जलूस प्रदर्शन जरुर किया जाता रहा है | पिछले दो सालो में दिल्ली मार्च , मुंबई मार्च एवं अन्य राजधानी नगरो में मार्च के साथ विभिन्न प्रान्तों में छिटपुट एवं बहुप्रचारित किसान आंदोलनों का ऐसा ही परीलक्षण होता रहा है | फलस्वरूप आम किसानो के बढ़ते रहे संकटों समस्याओं में तो कोई कमी नही हुई और न वह हो ही सकती थी | पर इन किसान सगठनों एवं संयोजक समितियों के नेताओं का नाम जरुर आगे बढ़ गया | इन आंदोलनों के अगुआ एवं प्रवक्ता के रूप में उनका रूतबा और चढ़ गया | बताने की जरूरत नही कि इन आंदोलनों प्रदर्शनों का यह एक अघोषित लक्ष्य भी रहा है | लेकिन इससे यह बात भी साफ़ है कि इस लक्ष्य के साथ आम किसानो को जागरूक एवं सगठित करने का काम नही हो सकता और हो भी नही रहा है | इसीलिए विभिन्न क्षेत्रो के किसानो के हो रहे बहुप्रचारित मार्चो - प्रदर्शनों को किसानो के वास्तविक आन्दोलन के रूप में देखना तब तक ठीक नही है , जब तक यह आन्दोलन किसानो के व्यापक हितो , समस्याओं एवं मांगो को लेकर उन्हें जागरूक नही करता | इस जागरूकता के साथ किसानो को सगठित करने के काम को प्रमुखता नही देता उसका विस्तार नही करता | इसीलिए इन किसान नेताओं और संयोजको को यह बात भी दिखाई नही पड़ती की आम किसान समुदाय इन आयोजित किसान मार्चो - प्रदर्शनों के जरिये किसान के रूप में सगठित होने कहीं ज्यादा धर्म , जाति, क्षेत्र आदि राजनितिक रुझानो पहचानो , गोलबंदियो में सगठित होता रहा है |इन्ही आधारों पर विभिन्न राजनितिक पार्टियों के साथ समर्थन में खड़ा होकर उनका चुनावी वोट बैंक बनता रहा है | कोई भी समझ सकता है कि किसान समुदाय निजी तौर पर खेती में काम करते हुए तथा अपनी खेती की समस्याओं से जूझते हुए या फिर किसानो के धरना - प्रदर्शन गोष्ठी आदि में भागीदारी निभाते हुए तात्कालिक रूप में भले ही अपनी किसान की पहचान व समस्या को ज्यादा महत्व देता हो , लेकिन राजनितिक , सामजिक रूप में वह अपने धर्म , जाति , क्षेत्र की पहचानो के मुद्दों से कहीं ज्यादा जुड़ता है | उसे ज्यादा महत्व देता है | क्या किसान सगठनों एवं संयोजको समितियों के नेतागण इसे नही जानते ? पूरी तरह जानते है | इसके वावजूद वे किसानो से अपनी खेती किसानी की समस्याओं के साथ अपनाने किसान की पहचान को सर्वाधिक महत्व देने की कोई अपील नही करते | उन्हें किसान के रूप में राजनितिक , सामजिक रूप से जागरूक एवं सगठित करने का कोई प्रयास नही करते है | ऐसा न करना असंगठित विखंडित किये जाने की प्रक्रिया के प्रति घोर उपेक्षा का द्योतक है |अत: किसानो को अपनी समस्याओं के साथ अब किसान की पहचान को प्रमुखता देने के प्रति जागरूक करना , प्रबुद्ध किसानो व किसान समर्थको का सबसे बड़ा दायित्व है | इसे अपनाकर ही किसानो को सगठित एवं आंदोलित किया जा सकता है | इसका कोई शार्टकट रास्ता नही है |
चित्र साभार गूगल से