Saturday, June 22, 2019

राष्ट्र पुरुष -- चन्द्रशेखर

राष्ट्र पुरुष -- चन्द्रशेखर

बेखबर कुछ पडा आतिशे नमरूद में इशक ,
अक्ल हैं महवे तमाशाए लबे बाम अभी ||


एक नजर - चन्द्रशेखर
अंग्रेजो के जाने के बाद चन्द्रशेखर जी अकेले ऐसे व्यक्तित्व हुए जो न तो किसी राजा या नेता के घर पैदा हुए , न ही कभी बड़े पूंजीपतियों ने उन्हें अपने काम का आदमीसमझ कर उन पर अपनी दौलत लुटाई और न ही कभी वह जमाने के पीछे चले | उन्होंने अपने जमाने की आँख में आँख डालकर और उससे पंजा लड़ाकर अपनी राह खुद बनाई | मुझे याद है , जिस समय श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगा कर पूरे देश को एक बड़े जेल में बदल दिया था , उस वक्त चन्द्रशेखर जी कांग्रेस से ही राज्यसभा के सदस्य थे | कांग्रेस में ऐसे बहुत से लोग थे जो श्रीमती गांधी के इस फैसले के विरुद्ध थे लेकिन चुप थे | केवल चन्द्रशेखर जी में इतना साहस था कि उन्होंने श्रीमती गांधी की तानाशाही के विरुद्ध आवाज उठाने में एक मिनट की भी देर नही लगाई | उनके इस फैसले ने मेरे जेहन में अल्लाम के शेर को ताजा कर दिया --
बेखबर कुछ पडा आतिशे नमरूद में इशक ,
अक्ल हैं महवे तमाशाए लबे बाम अभी ||
मैं आजमगढ़ का रहने वाला हूँ और चन्द्रशेखर जी का गाँव इब्राहिम पट्टी बलिया जिले में जरुर था लेकिन हमारे जिले की सरहद के करीब था | उन्हें राज्यसभा में जाने की जमीन आजमगढ़ के ही वीर पुरुष बाबू विश्राम राय ने तैयार की थी , इसलिए आजमगढ़ वाले हमेशा चन्द्रशेखर को अपना और चन्द्रशेखर आजमगढ़ को अपना मानते थे | इस बात को लेकर हमे बारबार गर्व होता है कि चन्द्रशेखर जी और उनके साथी रामधन जी कांग्रेस के सांसद होते हुए भी आपातकाल का विरोध करते हुए 18 महीने जेल में रहें लेकिन हालात से समझौता नही किया | मैंने तक़रीबन 60 साल पहले सरायमीर कसबे के भीतर वाले चौराहे पर देखा था | वह सोशलिस्ट लीडर की हैसियत से वहां भाषण करने आये थे | इस सभा में उन्होंने कहा था कि धर्म एक दुधारी तलवार है जो केवल काटती है जोडती नही हैं | राम ने शम्बूक वध धर्म को बचाने के नाम पर तथा यजीद ने हुसैन की ह्त्या धर्म को बचाने के नाम पर की थी | उस समय मैं सोशलिस्ट पार्टी का एक कार्यकर्ता था | उनके वक्तव्य के बाद मैं उनसे मिलने गया तो उनसे कहा की चन्द्रशेखर जी , आपको यह भी कहना चाहिए था कि स्टालिन ने जब बेटियों की हत्या , की तो उन्होंने कहा कि समाजवाद को बचाने के लिए यह आवश्यक था | चन्द्रशेखर जी मेरे प्रश्न पर मुस्कुराए | उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का आदमी ही मुझसे यह सवाल कर सकता है | उन्होंने पूछा कि तुम किस गाँव के रहने वाले हो ? मैंने बताया की फूलपुर के पास स्थित बरौली का | फिर पता चला कि वह मेरे गाँव से पहले से वाफिक थे | चन्द्रशेखर जी के दिमाग का रिश्ता उनके जुबान से जीवन भर रहा | जो वह सत्य समझते थे , बोलते थे | इसके लिए कभी राजनीतिक लाभ - हानि की परवाह नही की | मुझे याद है एक चुनाव में कुछ मुसलमान नेता उनसे मिलने गये और कहा कि वह इस बार मुसलमानों को अधिक टिकट देवे | चन्द्रशेखर जी ने तपाक से कहा ! अच्छा मुसलमानों की कुछ समस्याए भी हैं | मैं तो समझता था कि मुसलमानों की समस्या केवल भाजपा है | जो पार्टी भाजपा को हराने की पोजीशन में हो मुसलमान उसी को वोट देते हैं चाहे भाजपा को हराने वाली पार्टी भाजपा से बुरी हूँ | मुझे याद है जिस समय पंजाब में आतंकवाद का बोलबाला था उसी समय अयोध्या आन्दोलन प्रारम्भ हुआ था | हिन्दू युवा सोच उससे प्रभावित हो चुकी थी | एक बार इस सोच के कुछ युवा लखनऊ में चन्द्रशेखर जी से मिले | यह लोग अयोध्या पर उनसे अपने अंदाज पे बात करने लगे | उन्होंने तेज बात करने वाले युवक को अपने पास बुलाया | देश में सिक्खों की संख्या बहुत कम हैं | उनमे से भी थोड़े ही नवजवान आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़े है जो सम्भले नही सम्भल रहे हैं जिससे पूरा देश परेशान हैं | मुसलमान तो देश के हर भाग में हैं | कुछ लोग चाहते कि मुसलमान भी बागी हो जाए | मुझे समझ में नही आता कि यह लोग चाहते क्या हैं ? यही वजह है कि चन्द्रशेखर जी जब चार -पांच महीने के लिए प्रधानमन्त्री बने तो सबसे अधिक समय अयोध्या समस्या को बातचीत से सुलझाने में लगाए | मुझे 11वी और 14 वी लोकसभा में चन्द्रशेखर जी के साथ काम करने का अवसर मिला | दोनों बार वह पार्टी के अकेले सदस्य रहे | वावजूद इसके वह लोकसभा के सबसे अधिक प्रभावशाली सदस्य रहे | संसद में कोई फैसला तर्क या सच्चाई के आधार पर नही होता | संख्या की गिनती के आधार पर होता हैं | फिर भी चन्द्रशेखर जी जैसे खड़े होते पूरी लोकसभा श्रोता हो जाती जब वह कांग्रेस पर हमला करते तो सारे कांग्रेसी मेज थपथपाते थे , जब वह भाजपा की तरफ मुड़ते थे सारे गैर भाजपाई मेज थपथपाने को तैयार मिलते थे | संसद के नियमो के अनुसार संसद में बोलने का अवसर पार्टी सदस्य संख्या के आधार पर तय होता है | परन्तु चन्द्रशेखर जी हर नियमो से उपर थे | उन्हें समय के आधार पर किसी ने कभी नही टोका | चन्द्रशेखर जी एचडी देवगौड़ा की सरकार से काफी खुश थे | जब कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के कारण देवेगौडा जी को लोकसभा में विश्वास मत लेना पडा तो वह काफी बेचैन थे | इस अवसर पर देवगौड़ा ने कहा कि मुझे मेरा कसूर बता दिया जाये , मैं तुरंत त्याग देने को तैयार हो जाऊँगा | कसूर कांग्रेस को बताना था | चन्द्रशेखर जी खड़े हुए और एक ऐतिहासिक भाषण देते हुए कहा कि सरकार का कसूर यही हैं कि|यह बहुत अच्छी सरकार अं इसका अपराध यह हैं कि पूरा देश इस सरकार से संतुष्ट है ? आज एक सौ वर्ष की पार्टी इस हाल में पहुच गई है कि समर्थन वापसी के पक्ष में उसके पास बोलने के लिए एक आदमी नही हैं | उन्होंने अटल जी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि गुरु जी ! मैं आपसे कहूंगा कि आप प्रस्ताव का समर्थन करके कांग्रेस के के चेहरे से नकाब उतारे | इसके बाद कांग्रेस प्रियरंजन दास मुंशी सदन में आये | उन्होंने केवल इतना कहा कि समर्थन इसलिए वापस लिया जा रहा है कि सरकार हम चला रहे थे और हमी को समाप्त किया जा रहा हैं इतना कहकर वह सदन से निकल गये | चन्द्रशेखर जी फिर खड़े हुए उन्होंने अटल जी से गुरु जी !आप कांग्रेस का खेल देखिये | तब अटल जी ने कहा कि इस सरकार से हमें कोई शिकायत नही | सरकार अच्छी है , लेकिन हमें तो विपक्ष के धर्म निर्वाह करना हैं | चौदहवी लोकसभा चल रही थी | मैंने लोगो से पूछा चन्द्रशेखर जी नजर नही आ रहे तो लोगो ने बताया कि बीमार चल रहे हैं | दूसरे दिन ही उन्हें उठाए हुए चार आदमी आए मैं सदन में दौड़कर उनके पास गया तो मैं समझ गया कि वह सदन को अंतिम बार देखने आये हैं | फिर चंद दिनों बाद खबर मिली राष्ट्रनायक हमारे बीच नही रहे |
जानकार मिज्मुल , ख्साने मयखाना मुझे ,
मुद्दतो रोया अरेंगे जामो पैमाना मुझे |
प्रस्तुती -- सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक

लेखक -इलियास आजमी -
पूर्व सांसद वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता नेता

Friday, June 21, 2019

भारत - '' इस देश का अदभुत वामपंथ ''

भारत - '' इस देश का अदभुत वामपंथ ''

इस देश का वामपंथ सम्भवत विश्व का अदभुत वामपंथ हैं | वामपंथ से हमारा तात्पर्य इस देश की कम्युनिस्ट पार्टियों और कम्युनिस्ट सगठनों से हैं | कयोकी पुरानी सोशलिस्ट कांग्रेस पार्टी और बाद में सोशलिस्ट पार्टी और उसके विभिन्न धड़े , जो पूंजीवादी वामपंथ का प्रतिनिधित्व करते थे , अब वे बीते इतिहास का विषय बन चुके है | पूंजीवादी पार्टियों में जनहितैषी प्रगतिशील लोग अब विलुप्त होते जा रहे हैं | इस विलुप्तिकरण का एक आधारभुत कारण देश के कम्युनिस्ट - वामपंथ में आती रही टूटन ही हैं | कयोकी कम्युनिस्ट पार्टी की मजबूती के दौर में मुख्यत: उसी के विरोध में पूंजीवादी वामपंथ को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर बढावा दिया गया | लेकिन अब कम्युनिस्ट वामपंथ में आती रही गिरावट के बाद पूंजीवादी वामपंथ की दरअसल वैसी जरुरत नही रह गयी है |

कम्युनिस्ट वामपंथ में यह गिरावट व टूटन तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से आती रही हैं | उसका बड़ा परिलक्षण 1956 - 60 के बाद रुसी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किये गये समाज के क्रांतिकारी सिद्धांतो में , सुधारों बदलावों के चलते हुआ था | उसके फलस्वरूप कम्युनिस्ट पार्टी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर तीखा एवं परस्पर विरोधी विभाजन हो गया था | इस देश में भी वह पहले सी पी आई और सी पी एम् के विभाजन और बाद में सी पी आई - (एम् एल) और फिर उनमे विभिन्न गुटों के विभाजन के रूप में सामने आता रहा | लेकिन अभी भी समाज में कम्युनिस्ट वामपंथ के प्रति आशा , विश्वास का माहौल बना हुआ था | लेकिन 1989 के बाद वामपंथ के प्रति उस आशा और विश्वास में भारी कमी आती गयी |
1989 से पहले वामपंथी सगठनों में होता रहा टूटन विघटन के बाद और ज्यादा बढ़ गया | संभवत: ऐसा विघटन दुनिया के सभी या ज्यादातर देशो में हुआ | लेकिन भारत में उस विघटन का स्वरूप अदभुत एवं आश्चर्यजनक हैं | वर्तमान समय में देश में कुल वामपंथी सगठनों की संख्या ठीक - ठाक बताना तो आसान नही है लेकिन पिछले साल की प्रकाशित सूचना के अनुसार देश में इनकी कुल संख्या तीन सौ से अधिक बताई गयी थी | संगठनो की संख्या के अद्दितीय होने के साथ इस देश का वामपंथ इस माने में अदभुत है कि देश की बहुसंख्यक श्रमजीवी जनसाधारण आबादी इन सगठनों के नाम काम को नही जानती | जबकि कम्युनिस्ट पार्टी या संगठनो को श्रमजीवी जनसाधारण की ही पार्टी या संगठन माना जाता है | इसके वावजूद ज्यादातर सगठनों का दायरा सालो साल से कुछ जिलो क्षेत्रो के थोड़े से लोगो तक ही सिमटा रहा है | उसमे वृद्धि की जगह कमी आई है | सांगठनिक एकजुटता से ज्यादा सांगठनिक टूटन ही आई है | जिन सगठनों को लोग जानते हैं , उनमे सी पी आई एवं सी पी एम् प्रमुख हैं | देश के कुछ प्रान्तों क्षेत्रो में सी पी आई (एम् एल) को भी लोग जानते हैं | इन तीनो का , खासकर व्यापक जनाधार वाली सी पी आई , सी पी एम् नाम दोनों बड़ी वामपंथी पार्टियों का वह आधार तेजी से टूटता जा रहा हैं | फिर उनकी प्रमुख पहचान मुख्यत: चुनावी राजनीति में भागीदारी एवं पूंजीवादी पार्टियों से मोर्चा या गठजोड़ करने तथा सत्तावादी राजनीति करने वाली वामपंथी पार्टियों की बनती रही हैं | जन समस्याओं के कारणों एवं कारको के प्रति जनसाधारण को सचेत करने और फिर उन्हें आंदोलित करने की इनकी पहले की पहचान लगातार घटती रही है या कहिये विलुप्त होती जा रही हैं |
इसके अलावा सालो - साल से शस्त्र वामपंथी सगठनों एवं सैन्य बलों के बीच हिंसक कार्यवाइयो और उसके समाचारों प्रचारों की वजह से जनसाधारण इन अतिवादी वामपंथी सगठनों को पहले नक्सलाईटो और अब मुख्य रूप से माओवादियों के रूप में जानती हैं | खासकर माओवादी कहे जाने वाले ये सगठन मुख्यत: जंगली एवं आदिवासी क्षेत्रो को अपना आधार क्षेत्र बनाकर उन्ही क्षेत्रो से हथियारबंद संघर्ष से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन कर देने के लक्ष्य बनाये हुए हैं | इनका प्रभाव देश के मैदानी ग्रामीण एवं शहरी हिस्से में कम कहिये तो बहुत कम हैं | फिर उनमे अपने अतिवादी कार्यवाइयो से भी आती रही टूटन इन्हें सांगठनिक रूप में बाटती तोडती रही हैं | इनके अलावा बाकी तमाम सगठनों के जनाधार कम है , कमजोर है | अपने को मार्क्सवादी - लेलिनवादी कहने बताने का शौक ज्यादा है लेकिन वैसा बनने का शौक और प्रयास बहुत कमजोर है | अपने को सिद्धांतवादी कहने बताने का शौक ज्यादा है , लेकिन सिद्धांत को व्यवहार में उतारने श्रमजीवी जनसाधारण से अधिकाधिक जुड़ने सगठन का जनाधार खड़ा करने का शौक तो हैं मगर सामजिक बदलाव की रणनीति व कार्यनीति निधारित करने का शौक कम है | अपने अपने गुटों के प्रभाव को बनाये रखने का काम ही प्रमुख है , परन्तु संगठन को श्रमजीवी वर्ग से जोड़ने में इन सभी का काम व प्रयास बेहद कमजोर है , जहाँ तक इन वामपंथी सगठनों के बारे में सी पी एम् - सी पी आई के दृष्टिकोण का मामला है तो यह पार्टियों इन वामपंथी संगठनो को कोई महत्व नही देती हैं | उनकी सर्वथा उचित आलोचना पर भी कान नही देती |
उनका कम्युनिस्ट बिरादराना सम्बन्ध अंतर्राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टियों सगठनों से कोई बिरादराना सम्बन्ध नही हैं | इसी तरह सत्ता पर चढ़ी हुई पूंजीवादी पार्टियों के साथ साठ-गाठं करने एवं स्वंय चढ़े हुए होने का गौरव दंभ उन्हें वामपंथी एक जुटता के लिए नीचे नही आने देता | सी पी आई एम् एल भी अब उसी लाइन में लगी हुई है | वह भी दोनों वामपंथी पार्टियों के अलावा राजद जैसी पूंजीवादी पार्टियों के साथ चुनावी साठ-गाठं करने के काम में लगी रहती हैं |
देश में 300 से अधिक वामपंथी सगठनों की ये स्थितिया और विभिन्न वामपंथी सगठनों का अलगाववादी रुझान उन्हें समाज के क्रांतिकारी बदलाव के प्रति वर्ग विरोध की राजनीति के लिए न्यूनतम कार्यक्रम तय करने और फिर आगे बढ़ने के प्रति अनिच्छा या अरुचि इस देश के वामपंथ को अदभुत बना देता हैं | इस देश के वामपंथ के अदभुत होने के कई महत्वपूर्ण कारण हैं | उनमे एक कारण इस देश के कम्युनिस्ट पार्टियों एवं सगठनों द्वारा मेहनतकश के लिए साम्राज्यवादी विरोधी राष्ट्रावाद को महत्व न देना भी हैं |
इस देश का कम्युनिस्ट - वामपंथ अंतर्राष्ट्रीयवाद के सिद्धांत व नारे को यांत्रिक ढंग से रटते , दुहराते हुए मेहनतकशो के राष्ट्रीय अधिकार एवं राष्ट्रवाद को महत्व नही देता | पहले से भी नही देता रहा हैं | यह भी बड़ा कारण है कि राष्ट्र के स्वतंत्रता आन्दोलन में भागीदारी निभाने के वावजूद यह व्यापक जनसमुदाय को अपने पक्ष में नही कर सका |
1942 के ''अंग्रेजो भारत छोडो '' आन्दोलन का समर्थन करने के बजाए उससे अलग पडा रहा | भारत - पाकिस्तान के रूप में धार्मिक आधार पर बटवारे का , राष्ट्र के आत्म निर्णय का अधिकार के नाम पर मनमाने ढंग से समर्थन कर दिया | इसके अलावा 1947 में देश में सत्ता हस्तांतरण के समझौते वाली आजादी को साम्राज्यी शोषण लूट के सम्बन्धो को बनाये रखने वाली नकली आजादी बताने के वावजूद उन सम्बन्धो से राष्ट्र को मुक्त करने का कार्यभार कभी नही उठाया | जबकि चीन - कोरिया - लाओस - कम्बोडिया - वियतनाम और क्यूबा जैसे राष्ट्रों ने राष्ट्र्मुक्ति को 1947-50 के पहले से लेकर 1970 के दशक तक जारी रखा | अपने राष्ट्र को साम्राज्यी शोषण के लुट व प्रभुत्व से मुक्त कराने के साथ सामन्ती एवं पूंजीवादी शोषण लुट से भी मुक्त कराने का प्रयास भी किया |
मेहनतकश वर्ग के हित में राष्ट्रीय प्रशनो को महत्व न देने , राष्ट्रवाद को पूंजीवादी अवधारणा कहकर साम्राज्यवाद विरोधी जनवादी राष्ट्रवाद की अवधारणा को उपेक्षित करते रहना भी , इस देश के अदभुत वामपंथ का ही उदाहरण हैं |
इसी तरह से सामन्तवाद का विरोध करते हुए जातीय भेदभाव का तो विरोध करना मगर जातीय व्यवस्था के उन्मूलन के वैचारिक एवं व्यवहारिक प्रयास को अपनी कार्यनीति का हिस्सा न बनाना भी वामपंथ को अदभुत वामपंथ बना देता है | धार्मिक सम्प्रदायवाद के समग्र रूप में उन्मुलित करने तथा उसके लिए सुनिश्चित कार्यनीतियो का निर्धारण न करना भी देश के वामपंथ को अदभुत वामपंथ बना देता हैं |
इन्हें जानना समझना और दुरुस्त करना भी वामपंथ का काम हैं | वामपंथी पार्टियों सगठनों के आमने अब ''करो या मरो '' का प्रश्न हैं | साम्राज्यवाद विरोधी राष्ट्रवाद एवं व्यापक श्रमजीवी वर्ग के हितो , अधिकारों को बढावा देने वाले जनवाद के लिए वामपंथी सगठनों द्वारा न्यूनतम कार्यक्रम के साथ एकजुटता बनाने का कार्यभार भी क्रांतिकारी वामपंथ का कार्य है | इस कार्यभार को महत्व न देकर तथा बढ़ते सांगठनिक टूटन व विखंडन के साथ देश का वामपंथ अदभुत वामपंथ ही बना रहेगा |

सुनील दत्ता -- स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक
साभार - 'चर्चा आज कल की '

Thursday, June 13, 2019

मेहँदी हसन शहंशाह --- ए--- गजल

अब सदाए मुझे न दो ..................
मेहँदी हसन शहंशाह --- ए--- गजल
आकाश की तरफ
अपनी चाबियों का गुच्छा उछाला
तो देखा
आकाश खुल गया है |
जरुर आकाश में
मेरी कोई चाबी लगती है !
शायद मेरी संदूक की चाबी !!
..........................विनोद शुक्ल की यह पक्तिया ना जाने क्या -- क्या कह दे रही है |
कविता .... शब्द -- दर-- शब्द रचती है ,दृश्य मानस में दृश्य लिख देता है एक कविता अंतस में | शब्दों की रेलम - पेल में कुछ शब्द चुने पिरो दी एक लड़ी , जो कहती है -- सुनो | जो चाहती है --- समझो | जो आँखे मूंद देती है और रच देती है संसार का एक दृश्य आँखों के पटल पे |
एक सूर गुंथे आते है दृश्य , एक के बाद एक यू --- मानो कविता ना हो वो आँखों के सामने वास्तविक धरातल पे उभरते हमारे जीवन से जुडी कहानी हो |
हवा से काप्न्ति छोटी -- छोटी पत्तिया नीचे सर्र से गुजर जाती है , सूरज डूब जाता है दूर किसी पर्वत के सीने में और ऐसे में मेहँदी हसन शाब की आवाज यह बोल पड़ती है ""रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ ...आखिर से फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ .............................और वो आवाज यह कहती हुई इस दुनिया से रुखसत हो गयी '' जिन्दगी में तो सभी प्यार किया करते है .....मैं तो मरकर मेरी जान तुझे चाहूँगा .......तू मिला है तो ये एहसास हुआ है मुझको ये मेरी उम्र मोहब्बत के लिए थोड़ी है ऐसी अजीम शक्सियत आज हमारे बीच नही रहे पर उनकी जादू भरी आवाज की अदायगी अपने बेमिशाल अल्फाजो के बीच हमारे बीच ताउम्र ज़िंदा रहेगी और हर पल उनके होने का एहसास दिलाती रहेगी की मेंहदी हसन साहब हम लोगो के दर्मिया कही आसपास मौजूद है ..................................लुणा को नाज है अपने "" मेह्दिया '' पर ...................मेहदी हसन भारत विभाजन से करीब एक साल पहले ही भारत से चले गये थे |उनके पिता व चाचा उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर गये | वहा पर राजा ने उन्हें यही पर रुकने के लिए कहा , लेकिन वे नही माने | यहा से वे सीधे पाकिस्तान चले गये , लेकिन अपनी जन्मस्थली लुणा गाँव से उनका नाता ताउम्र बना रहा | मेहदी हसन तीन बार यहा आये |
राजस्थान के शेखावटी अंचल के झुझुनू जिले के लुणा गाँव के बाशिंदों में आज अपने मेह्दिया ( गजल सम्राट मेहदी हसन ) के इतन्काल की खबर मिलते ही सन्नाटा छा गया और हर कोई उनके बचपन को याद कर रहा था | लुणा गाँव में ही अमर सूर साधक मेहदी हसन ने जन्म लिया था और यही की माती में खेलकर चलना सिखा | लुणा गाँव विकास की रफ़्तार में जरुर पिछड़ा हुआ है , मगर इस गाँव के लोगो को फख्र है की उनके गाँव के मेह्दिया को पूरी दुनिया गजल सम्राट मेहदी हसन के नाम से जानती है | लुणा गाँव में हसन के परिवार का कोई सदस्य अब नही रहता , लेकिन गाँव वाले आज भी मेहदी हसन को याद करते है | मेहदी हसन के गाँव के एक बुजुर्ग मेहदी हसन को याद करते हुए उनके बचपन की यादो में खो गये थे | मेंहदी हसन के बुजुर्ग साथी गजल का एक शेर सुनाते हुए कहते है की "" भूलो बिसरी चंद उम्मीदे , चंद अफ़साने , तुम याद आये और तुम्हारे साथ जमाना याद आये ......|"" उन्होंने कहा की जब भी मेंहदी हसन का नाम आटा है बचपन की यादे ताजा हो जाती है | उन्होंने कहा की वे हसन से छ साल बड़े है , लेकिन बचपन में उनके साथ खेलना , कुश्ती लड़ना और साज बजाने की यादे आज भी ताजा है दिवगत हो चुके अर्जुन जागीद के साथ मेहँदी हसन की गहरी दोस्ती थी | हसन शेखावत व जागीद के साथ पहलवानी करते और शेखावत के साथ गायकी का रियाज भी करते थे | मेहँदी हसन के दादा इमामुद्दीन ( इमाम जान ) ढढार ठिकाणे में गाने जाया करते थे | बाद में मेहँदी हसन उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर के राजा के पास चले गये | जानकार लोगो ने बताया की बस्ती नगर के राजा को गायकी का शौक था | राजा ने मेहँदी हसन को अपना गुरु बनाया | वही पर मेहँदी हसन के पिता अजीम जान चाचा जान , इस्माइल जान बुआ भूरी व रहीमा की तालीम हुई |बस्ती से हसन के पिता अजीम जान और चाचा हारमोनियम , सितार लेकर आये | जान की गायकी को देखते हुए उन्हें मडाया ठिकाणा में बुलाया गया | अजीम जान के पुत्र गुलाम कादर व मेहँदी हसन को कई बार बस्ती नगर ले जाया गया , जहा पर उन्होंने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली |
यू तो गायकी की तालीम मेहँदी हसन ने अपने दादा से ली , लेकिन उन्होंने अपने चाचा इस्माइल जान से काफी कुछ सिखा | उन्होंने गजल गायकी को शास्त्रीय संगीत में ढालकर गजल गायकी को परवान चढाया अपनी बेजोड़ गजल गायकी से लोगो को मदहोश करके उनके दिलो पर राज करने वाले मेहँदी हसन शहंशाह -- ए-- गजल मेहँदी हसन अहमद फराज की लिखी एक गजल को गाते हुए कहते है की "' अबके हम बिछड़े तो शायद कभी ख्वाबो में मिले , जिस तरह सूखे हुए फूल किताबो में मिले ''...... इन अल्फाजो के साथ एक बेजोड़ सूर साधक के गजल की धडकन भी रुक्सत ले ली इस दुनिया से ऐसे सूर साधक को मेरा नमन ................................सुनील दत्ता पत्रकार....

Wednesday, June 12, 2019

देव बुद्ध , देवी बुद्ध

देव बुद्ध , देवी बुद्ध


बौद्ध धर्म की उत्पत्ति भारत में हुई और सदियों के कालखंड में वह निरंतर यहाँ फलता - फूलता रहा | फिर उसकी शाखाए तिब्बत - चीन और जापान तक विस्तृत हुई | इन्ही के साथ बोधिसत्व के विभिन्न रूप भी विकसे | उन्ही में से एक पर यह रोचक वृत्तांत है | बौद्ध धर्म में ईसा की प्रथम शताब्दी में जब महायान शाखा का उदय हुआ , तब महायान के बौद्धों ने ' बोधिसत्व ' पद की कल्पना की | उनकी धारणा थी कि बोधिसत्वता' प्राप्त होने पर इन बौद्धों में यह उदात्त भावना रहती है कि जब तक प्रत्येक प्राणी को हम सांसारिक कष्ट और जन्म - मरण के चक्र से मुक्त नही करा देंगे , तब तक हम स्वयं भी निर्वाण प्राप्ति को स्थगित कर देंगे | इस लोक - कल्याण की भावना से ओत - प्रोत बोधिचर्चा में जो पारंगत होते , उनको महायानी बोधिसत्व पद से अलंकृत कर देते है | इन बोधिसत्वो की श्रृखंला में ''अवलोकितेश्वर '' सर्वश्रेष्ठ माने , जाते हैं , क्योकि वे दुखार्द जनो के प्रति अति करुणामय है और हर प्राणी का उद्धार करने के लिए यत्नशील रहते हैं | वस्तुत: करुणा ही बोधिसत्व के आध्यात्मिक जीवन का प्रमुख लक्षण है और अवलोकितेश्वर इस करुणाभाव से परिपूर्ण हैं | वस्तुत: अवलोकितेश्वर शब्द दो पदों का संयुक्त है -- अवलोकित और ईश्वर , जिसका अर्थ है ' वह ईश्वर, जो दुखी प्राणियों द्वारा देखा जाता हैं |' ईसा की छठी शताब्दी के बाद जब बौद्ध धर्म में 'तंत्र ' का समावेश हो चूका था , तब इन तांत्रिक बौद्धों ने अवलोकितेश्वर को भी अपने तंत्र में सम्मिलित करके उन्हें एक उपास्य देव के रूप में प्रतिष्ठित किया और हिन्दू देवताओं की तरह इस बोधिसत्व की धूप - दीप से पूजा करने लगे | इन भक्तो ने तांत्रिक मन्त्र 'ओम मणि पद्द्मे हुम ' की रचना की , इस आस्था से कि इस मन्त्र के निरंतर जाप से उपासक सांसारिक कष्ट से मुक्त होकर निर्वाण प्राप्त कर लेता है | जिस प्रकार हिन्दू भक्तो ने अपने प्रमुख देवताओं की एकपत्नी स्वरूपा शक्ति मानी है , उसी प्रकार इन तांत्रिको ने अवलोकितेश्वर की शक्ति 'तारा देवी ' को माना है | यह देवी प्राणियों के उद्धार में सलग्न हैं | महायान के बौद्धों ने अवलोकितेश्वर को सृष्टिकर्ता के रूप में भी उद्घाटित किया है | बौद्ध संस्कृत ग्रन्थ कारण्डि - ब्यूह सूत्र में इसका वृत्तांत हैं | ऐसा ही संदर्भ सृष्टि की उत्पत्ति के सम्बन्ध में यजुर्वेद के पुरुषसूक्त में भी मिलता है | जिस प्रकार शिव का स्थायी निवास कैलाश पर्वत हैं , उसी प्रकार अवलोकितेश्वर का शाश्वत निवास 'पोतल पर्वत ' बताया गया है | बौद्ध साहित्य में 'पोतल पर्वत' की स्थिति के बारे में अनेक मत - मतांतर हैं | एक मत के अनुसार यह पर्वत दक्षिण भारत में धनुषकोटि के निकट मलय पर्वत पर स्थित हैं | किन्तु दलाई लामा का जो राजमहल ल्हासा ( तिब्बत ) में स्थित है , वह भी पोतल पर्वत हैं | जब बौद्ध धर्म तिब्बत , चीन , जापान जैसे सुदूर पूर्वी एशियाई देशो प्रसार हो गया , तब वहाँ के बौद्धों ने अपने धर्म में अलोकितेश्वर को भी सम्मिलित कर लिया | सातवी शताब्दी के मध्य में तिब्बत के लामाओं ने अवलोकितेश्वर को अमिताभ बुद्ध का आध्यात्मिक पुत्र मानते हुए सभी दलाई लामाओं को अवलोकितेश्वर का अवतार माना है | प्रो मोनियर विलियम्स का मत है कि तिब्बत के लामावाद में यह बोधिसत्व एक दैवी धर्मगुरु हैं , जो भूतल पर स्थित सभी बौद्धों को अपने - अपने कर्म में सलग्न करते है | इन लामाओं ने अपनी अतिश्र्द्धा व्यक्त करने के लिए अवलोकितेश्वर को 11 शीर्ष वाला बताया हैं , इसमें पहली पंक्ति में तीन , दूसरी व तीसरी पंक्ति में तीन - तीन , उसके उपर एक के और उपर एक शीर्ष | सबसे उपर का शीर्ष उनके आध्यात्मिक पिता अमिताभ का हैं | जब बौद्ध धर्म चीन देश में लोकप्रिय हो चुका , तब चीन के बौद्धों ने भी अलोकितेश्वर को अति करुणामय उपास्य देवता के रूप में अंगीकार किया | किन्तु इन चीनी बौद्धों की मान्यता है कि चूँकि अवलोकितेश्वर करुणा से ओत - प्रोत है और करुणा का तत्व पुरुषो की अपेक्षा स्त्रियों में अधिक होता हैं ,
इस दृष्टि से चीनी बौद्धों ने अवलोकितेश्वर को स्त्री - रूप माना हैं | इन बौद्धों ने कहा कि यह संसार के आर्त प्राणियों का करुण स्वर प्रसारित करने वाली देवी हैं किन्तु तांग वंश के चित्रकारों ने अपने चित्र में हल्की मूछो वाले युवारूप में अवलोकितेश्वर का चित्राकन किया हैं | चीन के बौद्धों ने देवी तारा को भी अपने धर्म में सम्मिलित किया | इन्हें चीनी भाषा में 'तो -लो -पू-सा ' कहा गया हैं | चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने संस्मरण में तारा का उल्लेख्य किया है कि यहाँ बौद्ध वर्ष के प्रथम दिवस से ग्यारह दिनों का भव्य उत्सव मनाया जाता हैं , जिसमे राजा , मंत्री एवं सभी गणमान्य देवी तारा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हैं | चीन के बौद्धों के अनुसरण में जापान के बौद्धों ने भी अवलोकितेश्वर को स्त्री रूप माना है | जापानी भाषा में उन्हें 'क्वा नाँन ' यह संज्ञा दी गयी हैं | जापानी बौद्धों की भी यही मान्यता है कि ''क्वा -नाँन'' करुणा की देवी है प्राणियों के कल्याण के लिए वे नाना रूप धारण करती हैं | जापान में इस देवी को मूर्त रूप में शिल्पकारो ने ग्यारह मुख वाली और सहस्त्र भुजाओं के साथ उतक्रींण किया है | संतान प्राप्ति हेतु इस मूर्ति पूजन किया जाता हैं | महायान बौद्धों के संस्कृत ग्रंथो , जैसे सद्धर्म , पुंडरिक सुखावती - व्यूह सूत्र गंव्यूह आदि में अवलोकितेश्वर का विशेष वर्णन किया हैं |
---- डा ० निखिलेश शास्त्री - साभार - अहा ! जिन्दगी
प्रस्तुती - सुनील दत्ता - स्वतंत्र -पत्रकार - समीक्षक

Tuesday, June 11, 2019

जंगे -आजादी -ए-हिन्द पर नजरेसानी - भाग - दो

लहू भी बोलता है -- सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी

जंगे -आजादी -ए-हिन्द पर नजरेसानी - भाग - दो


1857 -- 1847 -- की जंगे - आजादी

1857 की जंगे - आजादी को अंग्रेजो ने हालाकि सिपाही विद्रोह या गदर का नाम दिया था , लेकिन असल में यह जंगे - आजादी ही थी | जिसकी अगुवाई मुग़ल हुकूमत के आखरी बादशाह बहादुर शाह जफर ने ही की थी जो कि उर्दू के माहिर और जाने - माने शायर भी थे | उन्होंने अपनी शेरो - शायरी से जंगे - आजादी के लिए जज्बा पैदा किया | सन 1857 की यह पहली जंगे - आजादी सैनिक छावनियो से शुरू होकर करीब दो साल तक मुल्क के तमाम हिस्सों में फ़ैल गयी और एक बारगी समूचा मुल्क ही इस आन्दोलन में शामिल हो गया |
इस पहली जंगे - आजादी के अजीम म्जाहिद अल्लामा फजले हक़ खैराबादी ने सबसे पहले दिल्ली की जामा मस्जिद से अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया और खुद बादुर्शाह जफ़र के साथ मिलकर इस जंग को परवान चढाया | इस फतवे के बाद तो पुरे मुल्क का मुस्लिम समाज हो या हिदू समाज हो सारे लोग सडको पर उतर कर अपनी पहुच के मुताबिक़ जंगे - आजादी में हिस्सा लेने के लिए बेताब दिखे | मुल्क का ज्यादातर हिस्सा जंग का मैदान नजर आने लगा |
जंग को काबू करने के लिए अंग्रेजो ने आम अवाम को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया | अंग्रेज इतिहासकार लिखते है कि इसके बाद अंग्रेजी हुकूमत ने अपना बदला मुसलमानों और खासकर मुस्लिम उल्माओ पर इस कदर उतारा कि हजारो उल्माओ को सरेआम फांसी दे दी गयी ; सैकड़ो को जामा मस्जिद और लाल किले के बीच मैदानों में नागा करके ज़िंदा जलाया गया | कानपुर - फरुखाबाद के बीच जी .टी रोड पर सडक के किनारे जितने भी पेड़ थे , उन सभी पर मौलानाओ को फांसी पर लटका दिया गया और मरने के बाद उन्हें उतारकर कफन - दफ़न की भी इजाजत नही दी गयी | अंग्रेजो का गुस्सा इस जंगे - आजादी में शामिल विद्रोहियों और सिपाहियों तक महदूद नही था बल्कि उनके रिश्तेदारों , औरतो व बच्चो तक को गिरफ्तार करके लाल किले में रखा गया | सभी कैदियों को एक दिन लाल किले के खुनी दरवाजे ( ब्लडी गेट ) से बाहर निकलने को आहा गया | लेकिन बाहर निकलते वक्त उन्हें गोलियों से भुन दिया गया जबकि बचे हुए लोगो को तोप से उड़ा दिया गया | उस वक्त की मंजरकशी शायरे आजम मिर्जा ग़ालिब ने अपने खतूत व शायरी में ब्यान की है | ग़ालिब के इन खतो को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ग़ालिब हिज लाइफ एंड लेटर्स के नाम से साया किया है | इस जंगे - आजादी को दर का नाम देकर अंग्रेजो ने इसमें शामिल लोगो पर जो जुल्म ढाया , उसका आलम यह था की दिल्ली में तब लाल किला व जामा मस्जिद के आस - पास लाशो के ढेर पड़े थे की उनको उठानेवाला कोई नही था | उस वक्त अल्लामा फज्लेह्क खैराबादी ने खुद उन लाशो को उठाने की जिम्मेदारी ली और हजारो - हजार लाशो को तर्को के जरिये दूर - दराज भिजवाकर वहां दफ़न कराया | बाद में इसी जंगे - आजादी की अगुवाई के लिए बगावत की कयादत करने के जुर्म में बहादुरशाह जफर को रागुन ( वर्मा ; मौजूदा म्यामार ) भेज दिया गया जहाँ अप आखरी साँस तक रहे | इस बाबत उनका यह शेर आज भी लोगो की जिबान पर है |
'' है कितना बदनसीब जफर दफ़न के लिए
दो गज जमीं भी न मिली कुएं-यार में
अल्लामा फज्लेह्क खैराबादी को भी कालापानी की सजा मिली , जहाँ उन्हें शहादत हासिल हुई |

सुनील दत्ता -- स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक

Wednesday, June 5, 2019

जंगे - आजादी - ए - हिन्द पर नजरेसानी

जंगे - आजादी - ए - हिन्द पर नजरेसानी
-----------------------------------------
लहू बोलता भी है ---सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी
हिन्दुस्तान की जंगे - आजादी , जिसे आमतौर पर करींब नब्बे सालों की जेद्दोजेहद का सिलसिला माना जाता है , वह दरअसल और पहले से शुरू हो गया था | पहले तो आम तारीखनवीस , जो जाहिरन अंग्रेजी नजरिये के हामी रहे है , सन 1857 के जद्दोजहद को आजादी की लड़ाई मानने से ही गुरेज करते रहे है -- मगर अब हिन्दुस्तानी तारीख़नवीसों के दबाव में उसे पहली जंगे - आजादी करार दिया गया , तब भी इसके सिलसिले को 17वी सदी से न जोड़कर सन 1857 से ही शुरू हुआ अमूमन मान लिया जाता है | जबकि सच यह है कि यह सिलसिला ज्यादा नही तो कम से कम सौ साल और क्बल सन 1757 में प्लासी की जंग से शुरू हो गया था |
जंगे - आजादी - ए - हिन्द पर नजरेसानी के तहत यहाँ पेश है इस बारे में सिलसिलेवार तफसील |
प्लासी की जंग
----------------------------------
यह जंग 23 जून सन 1757 को मुर्शिदाबाद के द्किखन में गंगा - किनारे बसे नदिया जिले के प्लासी के मैदान पर हुई थी | यह जंग इसलिए भी ख़ास मानी जाती है कि इसमें पहली बार खुद ब्रिटिश फ़ौज ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के तौर पर बंगाल के नवाब की फ़ौज से आमने सामने की लड़ाई लड़ रही थी | कम्पनी की सेना राबर्ट क्लाइब के कयादत में पहले दौर में जब कामयाब नही हुई तो जल्द ही कुटनीतिक चाल चलते हुए लालच देकर नवाब के वजीरे - जंग के अलावा दो दरबारियों और नवाब के भरोसेमंद सलाहकार सेठ जगतनारायण को अपनी तरफ मिला लिया और इस तरह कम्पनी की सेना ने दूसरे दौर की जंग में नवाब को धोखे से हरा दिया | सबूत कहते है राबर्ट क्लाइव और जगत सेठ ने साजिशकर मीर जाफर के बेटे मीर कासिम को खरीदकर नवाब की फ़ौज में भी अपनी खासी पैठ बना ली थी , जिसकी वजह से दूसरे दौर की लड़ाई के वक्त नवाब की आधी फ़ौज जंग में पहुचं ही नही पायी थी और नवाब को नतीजतन हार का मुँह देखना पडा | दोबारा नवाब अपनी फौजी तैयारी कर ही रहे थे कि मीर कासिम ने धोखे से नवाब का कत्ल कर दिया उसके बाद सब कुछ खुद - ब- खुद खत्म हो गया | प्लासी की इस लड़ाई में अंग्रेजो के जरिये नवाब की हार को हिदुस्तान की बदकिस्मती के दिनों की शुरुआत माना जाता है एक तरफ बरतानवी हुकूमत के हौसले बुलंद हुए और दूसरी तरफ हिदुस्तान की गुलामी का दौर शुरू हो गया |
श्रीरंगपट्टनम की जंग -

नवाब सिराजुद्दौला की शिकस्त से मैसूर भी बेखबर नही था | हैदर अली ने हर वाकिये पर बड़ी बारीकी से नजर रखकर हालात का सामना करने की तैयारी कर लिए थे | उन्होंने अंग्रेजो की गन्दी - लालची नजर पढ़ ली थी | हुआ भी आखिरकार वही जिसकी उम्मीद थी - बंगाल की फतह के बाद अंग्रेजी फ़ौज ने मैसूर की तरफ रुख किया , लेकिन मैसूर के तवागार बार्डर पर उन्होंने अंग्रेजो को खदेड़ दिया | इसके बाद तो यह सिलसिला लगातार चलता रहा | बरसों तक हैदर अली की फ़ौज ने वकत - ब- वक्त ब्रिटिश फ़ौज से जमकर मुकाबला किया | इन लड़ाइयो में हैदर अली को नुक्सान तो भारी हुआ , लेकिन अंग्रेजो से किसी तरह का समझौता उन्हें गवारा न हुआ | हैदर अली के इंतकाल के बाद उनके बेटे टीपू सुल्तान ने अंग्रेजो से लोहा लेना जारी रखा | हिन्दुस्तान की तवारीख में टीपू सुल्तान का नाम एक ऐसे बहादुर के तौर पर बाइज्जत लिया जाता है जिन्होंने अपनी सुझबुझ और बहादुरी का लोहा अंग्रेजो से मनवाकर दिखाया | पहली बार की जंग में अंग्रेजो को उनके सामने घुटने टेकने पर मजबूर होना पडा | उनकी बहादुरी और मजबूत इरादे के वजह से ही उन्हें ''शेरे - मैसूर '' कहा जाता है | उनका यह कौल जग जाहिर है कि ''गीदड़ की सौ साल की जिन्दगी जीने से बेहतर है की शेर की तरह एक दिन की जिन्दगी जीना '' | उनकी बहादुरी और शेरे - दिली का आलम यह था कि एक बार तो अंग्रेज सैनिको ने भी मैसूर की जंग में शामिल होने से इन्कार कर दिया , क्योकि उनके मन में टीपू सुल्तान की फ़ौज का डर बैठ गया था | उनके बारे में भारत के राष्ट्रपति रहे ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने कहा था की दुनिया का पहला राकेट इजाद करने वाला अगर कोई था तो वह टीपू सुलतान ही था | बादशाह टीपू सुल्तान ने ही मुल्क में बाहरी हमलावर अंग्रेजो के जुल्मो - सितम के खिलाफ बिगुल बजाया और जी - जान की बाजी लगाकर बहुत दिनों तक अंग्रेजो को खदेड़ा भी और अंग्रेजो से कभी समझौता नही किया | अपनी आखरी साँस तक अंग्रेजो से लड़ते ही रहे और महज 48 साल की उम्र में उस वक्त शहीद हो गये जब कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम के मैदाने - जंग में 4 मई सन 1799 को अंग्रेजो ने धोखे से उनका कत्ल करवा दिया | टीपू के मरने के बाद करीब दो दिनों तक पूरी अंग्रेजी सेना आपकी लाश के पास तक जाने से डरती रही | आखिरकार आपकी सहादत की जगह पर पहुचकर अंग्रेजो ने जशन मनाया और आपकी तलवार को बतौर निशानी अपने साथ ब्रिटेन ले गये | इसके बाद ही पूरा सूबा अंग्रेजो के हाथ आ गया अंग्रेजो ने टीपू सुल्तान के बेटो को बंदी बनाकर मैसूर के किले में कैद कर दिया | अंग्रेजो ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू किया | उन्होंने सन 1805 में भारतीय सैनिको की वर्दी बदल दी व हिन्दू - मुसलमान दोनों के मजहबी निशाँन लगाने पर पाबंदी लगा दी : जैसे कि हिन्दू सैनिक अपने माथे पर तिलक न लगाये और मुस्लिम सिपाही दाढ़ी न रखे || हिन्दू - मुसलमान दोनों सैनिको को अंग्रेजी हुकम मानने के लिए मजबूर किया जाने लगा | लेकिन दोनों ही फिरको के सैनिक को यह फैसला पसंद नही आया और उनमे बगावत के जज्बात पैदा होने लगे | जिन सैनिको ने इसकी मुखालिफत की , उनमे से कुछ ख़ास - ख़ास हिन्दू और मुसलमान सिपाहियों को पकडकर सरेआम 500 - 900 कोड़े मारे गये और फिर उन्हें माफ़ी मागने के लिए मजबूर किया गया लेकिन उनके बीच यह आग धीमे - धीमे सुलगती रही क्योकि एक तो दोनों ही फिरको के यह सैनिक खुद मुलाजमत करते थे और दूसरे उन्हें एक जुट करने वाली असरदार शख्सियत भी तब सामने नही थी .सैनिको की सुलगती हुई यह धीमी आँच तब भड़कर सामने आई जब जुलाई सन 1806 में टीपू की बेटी की शादी थी , जो बेल्लोर के किले से होनी थी | शादी इस मौके के लिए बड़ी तादात में अवाम किले में इकठ्ठा थी | अपने दिल में बगावत का इरादा पाले कई सैनिक भी उन्ही के साथ किले के अन्दर दाखिल हो गये और कई सैनिको ने किले को बाहर बंद करके घेर लिया | इस तरह दो टुकडो में बटकर उन सैनिको ने अपनी योजना को अन्जाम दिया और शादी की रस्म खत्म होते ही टीपू सुल्तान के खानदान को महफूज जगह पहुचाकर किले में मौजूद अंग्रेजी सेना के लोगो को मार डाला , कुछ घायल भी हुए | सुबह होते - होते उन सैनिको ने किले पर मैसूर के सुल्तान का झण्डा पहराकर टीपू के दुसरे बेटे फ़तेह हैदर के राजा होने का एलान कर दिया| इस बीच एक ब्रिटिश अफसर ने एक बागी सैनिक को हीरा - जवाहरात देकर अपनी मदद के लिए राजी कर लिया और किले के खुफिया रास्ते से भाग निकलने में कामयाब हो गया | वह भागकर आर्र्कोर्ट छावनी पहुचा और वहाँ तैनात सर रोलो गिलेस्पी से मिला और उसे सारा हाल बताया दिन ढलने तक गिलेस्पी की अगुवाई में घुड़सवार अंग्रेज सैनिको ने किले पर हमला आकर दिया | यहाँ बड़ी घमासान लड़ाई हुई , जिसमे जिसमे 100 सैनिक व सामान्य भारतीय नागरिक की मौत हुई 350 लोग घायल हुए | इस तरह किले पर फिर से ब्रिटिश हुकूमत का कब्जा हो गया |
सिपाहियों की इस बगावत से सबक लेकर ब्रिटिश फ़ौज के अफसरों ने भारतीय फ़ौज के लिए बनाये गये कायदे - कानूनों को ओर सख्त कर दिया , ताकि भारतीय सैनिको का बगावती तेवर कम हो जाए . और ऐसा हुआ भी भारतीय सैनिको का गुस्सा धीरे - धीरे खत्म होने लगा | ;
क्रमश: भाग - एक
सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक |

Tuesday, June 4, 2019

लहू बोलता भी हैं

लहू बोलता भी हैं -- सैय्यद शाहनवाज कादरी


जंगे - आजादी - ए - हिन्द के मुस्लिम किरदार


इतिहास के अन्याय को दुरुस्त करना समय की मांग


इतिहास में जाति - धर्म के आधार पर काफी पक्षपात हुआ है | इसका एक उदाहरण तब भी सामने आया था जब स्व एल .सी , जैन के पिता ने आजादी के आन्दोलन के बारे में जिन दस्तावेजो को घूम - घूम कर संग्रहित किया था , उनका प्रकाशन हुआ था | स्व मस्तराम कपूर ने इस संकलन को तैयार करने का काम किया था तथा उसमे बताया था कि आजादी के आन्दोलन के सैनिको के साथ किस प्रकार का भेदभाव हुआ है | आजादी के आन्दोलन के ऐसे ही एक नायक थे स्व अब्दुल गनी खान , जिन्हें लोग आम तौर पर गनी चाचा के नाम से जानते थे | वह महात्मा गांधी के आन्दोलन में अनेक बार जेल में रहें | कुछ समय तक मेरे पिता स्व भवानी सिंह और गनी चाचा साथ - साथ जेल में भी रहे | गनी चाचा न केवल स्वतंत्रता - संग्राम - सेनानी व पक्के गांधीवादी और धर्मनिरपेक्ष जेहनियत के व्यक्ति थे , बल्कि जब महात्मा गांधी ने आजादी के आन्दोलन के दौरान गौ - वध - बंदी का समर्थन किया था और बहुत से मुस्लिम - भाइयो को उसका सहयोगी बनाया था तब गनी चाचा भी खुलकर साथ में थे | मध्यप्रदेश के सागर जिले के रतौना नामक गाँव में जब अंग्रेजी हुकूमत गौ - कशी के लिए स्लाटर - हाउस बना रही थी , तब गनी चाचा ने वहाँ जाकर इसका विरोध किया और मुस्लिम - भाइयो को साथ लेकर गौ - वध - बंदी के पक्ष में खड़े हुए तथा इस्लामिक सिद्धांतो और कुरआन की आयतों का उल्लेख करते हुए गौ - वध - बंद कराने के पक्ष में अकाट्य तर्क दिए | दरअसल अंग्रेजी हुकूमत गाय के नाम पर हिन्दू और मुसलमान को बाटना और महात्मा गांधी के आजादी के आन्दोलन को कमजोर करना चाहती थी , मगर गनी चाचा की पहल से अंग्रेजो का यह षड्यंत्र विफल हो गया | उन्होंने गाँव के मसायल पर एक अखबार ''देहाती दुनिया'' भी शुरू किया था जिसे वह लिखते भी थे , छापते भी थे , बाटते भी थे और गाँव - गाँव जाकर महात्मा गांधी के विचारों को जिसके जरिये लोगो तक पहुचाते भी थे | अब्दुल गनी का निवास - स्थान सागर नगर के शनिचरी मुहल्ले में था | वर्ष 2004 - 2005 में मैंने पहल करके सागर के नगर निगम से मांग की कि उनके निवास स्थान से कुछ दुरी पर जो पार्क है उसे उनके नाम कर दिया जाए | निगम के तत्कालीन महापौर ने , जो संघ की पृष्ठभूमि के थे , पहले तो सहमती प्रदान कर दी तथा कुछ प्रक्रिया आगे भी बढाई - मगर कुछ दिनों बाद ही प्रक्रिया थम गयी और यह स्पष्ट हो गया कि संघ के लोग उनके नाम पर पार्क का नामकरण नही होने देना चाहते | वर्ष 2009 में जब भारत सरकार ने सागर के डा0 हरी सिंह गौर विश्व विध्यालय का उन्नयन करके उसे केन्द्रीय विश्व विद्यालय बनाया , तब मैंने उसकी शुरुआत के लिए आये तत्कालीन मानव - ससाधन - मंत्री अर्जुन सिंह से विश्व विद्यालय के स्टेडियम का नाम अब्दुल गनी खान साहब के नाम पर करने का अनुरोध किया | उन्होंने इसे तत्काल स्वीकार किया और नामकरण करने की घोषणा व उसे बनवाने के लिए फौरी तौर पर 3 करोड़ रुपया स्वीकृत भी किया | जब यह खबर सागर के अखबारों में प्रकाशित हुई तो बहुत - सारे राजनेताओं ने , जिनमे धर्मनिरपेक्षता का दावा करने वाले लोग भी शामिल थे , मुझे उलाहना देते हुए कहा आपको किसी और स्वतंत्रता - संग्राम - सेनानी का नाम नही मिला | यह है हमारे समाज की छिपी हुई फिरकापरस्ती ! घोषत रूप से फिरकापरस्त जमाते तो पहचान ली जाती है , परन्तु धर्मनिरपेक्षता का मुखौटा पहने छिपी हुई फिरकापरस्ती ताकते व लोग आम तौर पर पहचान में नही आते | आपातकाल में मैं इंदौर जेल में था | वहां पर बड़ी संख्या में मीसाबंदी थे तथा संघ के तत्कालीन अखिल भारतीय प्रमुख सुदर्शन जी भी थे | विचारधारा को लेकर अक्सर मेरी और तत्कालीन जनसंघ के मित्रो के बीच नोंक - झोंक होती रहती थी तथा वे मुझे अपना शत्रु जैसा मानते थे | सन 1977 में लोकसभा - चुनाव की घोषणा के बाद मैं जेल से रिहा हुआ और नवगठित जनता पार्टी ने मुझे पार्टी का महासचिव मनोनीत किया | मेरे महासचिव बनने के बाद सुदर्शन जी ने -- जो की सुशिक्षित , ईमानदार और भले ( परन्तु अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्ध व कट्टर ) व्यक्ति थे - सिरोंज के संघ - कार्यकर्ताओं को चिठ्ठी लिखी ''रघु ठाकुर'' जैसे अशिष्ट और असभ्य व्यक्ति पार्टी के पदाधिकारी बन गये | कुल मिलाकर , अपने विचारों से असहमति को असभ्यता व अशिष्टता मानना और अपने पीछे चलनेवालो को ही सभ्य व शिष्टाचारी होने का खिताब देना - यही संघ के लोगो का शिक्षण है | मेरी राय में भारत की आजादी के लिए हुए आन्दोलन के इतिहास को पुन: लिखने और सशोधित करने की आवश्यकता है | यह काम सरकार नही करेगी वरन समाज के धर्मनिरपेक्ष लोगो को ही करना होगा | जिन नायको को जाति या मजहबी नजरिये के चलते धकेल दिया गया हैं , उन्हें उनके त्याग और कुर्बानी के साथ सामने लाना होगा -- तथा जिन्हें औचित्य से अधिक स्थान दिया गया है . उसे भी दुरुस्त करना होगा | इस सम्बन्ध में ग्वालियर के स्वतंत्रता - संग्राम - सेनानी स्व गणेशीलाल सेन का उदाहरण देकर मैं अपनी बात समाप्त करना चाहूंगा | स्व गणेशीलाल सेन साबरमती आश्रम में जाकर गांधी जी से मिले थे और एक प्रकार उन्ही के द्वारा कांग्रेस में प्रवेश भी लिया था | स्व० सेन हजामत का काम करते थे | गांधी जी के आश्रम से लौटने के बाद ग्वालियर के मुरार स्थित अपने मकान को उन्होंने कांग्रेस का कार्यालय बना दिया और खुद सड़क पर अपनी दूकान लगाने लगे | वह स्वतंत्रता आन्दोलन में जेल गये , परन्तु ग्वालियर शहर में उनकी स्मृति में कुछ भी नही है | आजादी के आन्दोलन के विरोधियो के नाम पर , राजा - महाराजाओं के नाम पर चौराहों व मूर्तियों है - परन्तु आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करनेवालों के नाम पर कुछ भी नही है | इतिहास के इस अन्याय को दुरुस्त करना होगा |

प्रस्तुति - सुनील दत्ता ''कबीर ' स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक

रघु ठाकुर --- प्रखर समाजवादी चिन्तक - वरिष्ठ लेखक - जननेता
लोहिया सदन 32 नीलम कालोनी , जहांगीराबाद , भोपाल