Wednesday, July 10, 2019

अहरार मूवमेंट



तहरीके जिन्होंने
जंगे - आजादी -ए- हिन्द को परवान चढाया
अहरार मूवमेंट
अहरार आन्दोलन की बुनियाद मौलाना रईस - उल -अहरार , मौलाना हबीबुर्रहमान लुधियानवी , सैय्यद अताउल्ला शाह बुखारी और चौधरी अफजल हक़ ने 29 दिसम्बर सन 1929 को हबीब हाल लाहौर में रखी थी | इसका मकसद तब की जालिम अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेकना था | इस आन्दोलन का ववत तो बहुत ज्यादा नही रहा लेकिन जितने दिनों तक मूवमेंट चला , अंग्रेजो को नाको - चना चबाने पर मजबूर कर दिया | कई मौको पर हजारो - हजार वालेंटियर गिरफ्तार करके जेल हेजे गये , लेकिन आन्दोलन बदस्तूर चलता रहा | अल्लामा इकबाल साहब जंगे - आजादी के अजीम मुजाहिद और मजलिसे - अहरार के बानी सैय्यद अताउल्लाह शाह बुखारी के बारे में कहा करते थे की ये इस्लाम की चलती फिरती तलवार हैं |
भारत छोडो आन्दोलन
---------------------------
काकोरी काण्ड के 17 साल बाद महात्मा गांधी के पुकार पर पूरे मुल्क में एक साथ अंग्रेजो भारत छोडो का नारा बुलंद हुआ | यह अंग्रेजो के खिलाफ एक बड़ा सिविल नाफरमानी आन्दोलन था | क्रिप्स मिशन की नाकामयाबी के बाद महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ इस बड़े आन्दोलन का फैसला 8 अगस्त सन 1942 को बम्बई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इजलास में किया गया | गांधी जी को फ़ौरन ही गिरफ्तार कर लिया गया , लेकिन मुल्क भर के नौजवान वालेंटियर हड़ताल और तोड़फोड़ की कार्यवाई करने लगे | जयप्रकाश नारायण , डा राममनोहर लोहिया व दीगर नेता रूपोश होकर आन्दोलन की सरपरस्ती करते रहे | इस आन्दोलन का मुस्लिम लीग व हिन्दू महासभा व उनके हमख्याल लोगो ने बाईकाट किया था बाकी जंगे - आजादी के लिए बनी हर छोटी - बड़ी तंजीम ने क्विट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लिया | इसी में सतारा और मेदनीपुर जिलो में आजाद हुकूमत का कयाम अमल में आया | अंग्रेजो ने इस आन्दोलन को दबाने में बहुत ही सख्त रवैया अपनाया | हजारो लोग मारे गये और कई हजार कारकुनो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया | भारत छोडो आन्दोलन को केरल में अब्दुल कादिर ने बहुत ही असर अंदाज ढंग से चलाया | इस आन्दोलन में सरगर्म कायद की तरह हिस्सा लेने पर अब्दुल कादिर को सन 1942 में फाँसी दी गयी थी | भारत छोडो आन्दोलन में बम्बई के उस मशहूर कारोबारी उमर सुभानी को अंग्रेजो ने घर में ही आग लगाकर शहीद कर दिया जिन्होंने आन्दोलन के लिए बेहिसाब माली मदद की थी , यह आन्दोलन तक़रीबन एक साल तक लगातार चला |

प्रस्तुती - सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक
साभार -- लहू बोलता भी हैं -- सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी

Tuesday, July 9, 2019

असहयोग आन्दोलन ( तहरीक अदमताऊन )


तहरीके जिन्होंने जंगे - आजादी - ए- हिन्द को परवान चढाया


असहयोग आन्दोलन ( तहरीक अदमताऊन )


सन 1919 से 1922 के बीच ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ दो मजबूत आन्दोलन चलाए गये - एक खिलाफत दूसरा असहयोग आन्दोलन | दोनों आन्दोलन अलग - अलग मुद्दों पर शुरू हुए थे | दोनों के तहरीक का तरीका और मुजाहेदीन की कयादत करने वालो में कुछ नेता एक ही थे | इन दोनों आंदोलनों से हिन्दुस्तान की जंगे - आजादी में नई जान पैदा हुई |
इन दोनों आंदोलनों की पहली जंगे - अजीम के बाद ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारतीयों के खिलाफ उठाये गये कदमो से भारतीय समाज में पैदा हुई बगावत को माना जाता हैं | यहाँ ब्रिटिश हुकूमत द्वारा उठाये गये उन कदमो का जिक्र करना जरूरी हैं --
1 - पहली जंगे - अजीम के बाद ब्रिटेन की इकोनामी चरमरा - सी गयी , जिससे महगाई बढ़ी , दस्तकार - मजदूरो को काम मिलना बंद हुआ , अनाज की कमी हुई , कारखानों की पैदावार ठप  हो गये | इन वजहों से समाज का हर तबका जिन्दगी की जरूरियात से तंग आ  गया | आर्थिक कमी की वजह से जन - सुविधाए घटी और भूख  व् महामारी फैली | रुपयों की कमी की वजह से अवामी जरूरत घटी और बीमारिया बढ़ गयी | उस वक्त सिर्फ प्लेग की बीमारी से लाखो लोग इलाज के बगैर मर गये |

2 - रौलेट एकत पंजाब में मार्शल ला लगना और जालियावाला बाग़ कत्लेआम अंग्रेजो के जुल्म की इन्तहा थी |
3 - पंजाब के कत्लेआम के बारे में हंटर कमीशन की रिपोर्ट और सिफारिश ब्रिटिश पार्लियामेंट हाउस आफ लार्ड्स में जनरल डायर की कार्यवाई को सही ठहराना  , जनरल डायर को गुडवर्क के लिए मार्निग पोस्ट से 30,000 पाउंड का इनाम देना | ब्रिटिश हुकूमत के कारनामो ने हिन्दुस्तानियों के जख्मो पर मिर्च डालने का काम किया और आन्दोलन की आग को भडका दिया |
4 -1919 के माटेग्यु - चेम्सफोर्ड रिफार्म्स ने भी स्वराज की मांग कर रहे हिन्दुस्तानियों को बहुत मायूस किया | दूसरी तरफ अंग्रेजो की इन हरकतों और जुल्मो - ज्यादतियों ने अलग - अलग खेमो में बटकर भारत की आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगो को एक साथ लाने में बहुत अहम् किरदार अदा किया | इसने हिन्दू - मुस्लिम सियासत को एक करने की जमीन तैयार कर दी - जैसे लखनऊ समझौता ( 1916 ) जिससे कांग्रेस और मुस्लिम लीग में आपसी ताल्लुकात बढ़े | रौलेट एक्ट के खिलाफ मुजाहरे व तहरीक में हिन्दू - मुस्लिम ही नही , सभी हिन्दुस्तानी एक - दुसरे से कंधे - से कंधा मिलाकर खड़े हो गये | यही वह वक्त था जब ज्यादातर हिन्दू और मुसलमान लीडरशिप ने एक साथ एक बैनर - तले बैठकर आन्दोलन की हिकमते - अमली बनाई और उस पर अमल किया , क्योकि पहले से चल रहे खिलाफत मूवमेन्ट और कांग्रेस के अलावा दीगर पार्टियों के जरिये शुरू किये गये असहयोग आन्दोलन ने मिलकर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मोर्चेबंदी कर दी | इस आन्दोलन में बड़े पैमाने पर मुसलमानों की गिरफ्तारिया हुई , हजारो हजार लोगो को सजाये हुई व जायदाद जब्त की गयी |


सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक

साभार ---- लहू बोलता भी है -- सैय्यद  शाहनवाज अहमद कादरी 

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु

राष्ट्रपुरुष -- चन्द्रशेखर


भारतीय राजनीति के अजातशत्रु

देश के पूर्व प्रधानमन्त्री पी .वी नरसिंह राव ने एक बार कहा था कि चन्द्रशेखर जी किसी बड़ी पार्टी में हो या छोटी , बड़े पद पर हो या छोटे , इसका उतना महत्व नही है , जितना उनकी उपस्थिति का | उनकी उपस्थिति ही हमारी राजनीतिक व्यवस्था को स्थिरता प्रदान करती हैं | मैं यहाँ राजनीतिक व्यवस्था की बात कर रहा हूँ ,राजनीति की नही | नरसिम्हा राव देश के सुलझे राजनेता थे , और उन्होंने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चन्द्रशेखर जी के 75वे जन्मदिवस के अवसर पर अपनी इस टिपण्णी से बेबाक , दो टूक बात करने और परिस्थितियों प्रतिकूल होने पर कभी - कभी अकेले अपनी राह चल पड़ने वाले नेता के व्यक्तित्व का निचोड़ रखा था | आपको बात अच्छी लगे या बुरी वह अपनी बात कह डालने के आदि थे | उन्होंने राजनीति में अपना लंबा समय बिताया | कभी दूसरो की सोच में असहमति की आवाज बने , तो कभी सहमति की राह ढूढने और सबको साथ लेकर जटिल से जटिल समस्या का हल ढूढने वाले राजनेता | लेकिन हर किसी को अपनी जरुरत महसूस करा देना , पास आने पर सकूं हासिल कराने का अनोखा व्यक्तित्व उन्ही का था जो बरबस बड़े से बड़ा राजनेता , कार्यकर्ता को अपनी तरफ खीचा करता था | कोई राजनेता सत्ता में हो या सत्ता से बाहर बड़ी से बड़ी समस्या के हल के लिए उन्हें ढूढा करता था | समाजवादी आन्दोलन से निकले और 1964 आते - आते कांग्रेस के साथ आ जाने वाले नेता ने थोड़े ही दिनों में देश की उस समय की सत्तारूढ़ पार्टी में भी अपनी उपस्थिति का एहसास करा दिया था | कांग्रेस के नेतृत्व में सत्तर के दशक में बैंको के राष्ट्रीयकरण प्रिवियर्स की समाप्ति और अर्थव्यवस्था को आम लोगो से जोड़ने वाले जो थोड़े बहुत कदम उठाये , वह चन्द्रशेखर जी के नेतृत्व में काम करने वाले थोड़े सांसद की मण्डली के दबाव का परिणाम था | दस वर्ष के उनके कांग्रेस के राजनीतिक जीवन में उनकी आवाज को किसी के लिए भी नजरअंदाज करना मुश्किल काम था | कांग्रेस विभाजन के बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी की महासमिति की बैठक दिल्ली में हुई | रात के समय इंदिरा जी के दो निकटस्थ लोगो ने राजनीतिक प्रस्ताव तैयार किया | सवेरे अधिवेशन स्थल पर झंडा फहराने के बाद इंदिरा जी की निगाहें चन्द्रशेखर जी को ढूढने लगी | वह पीछे की कतार में थे मुड़कर उनके पास पहुची , कहा रात को राजनितिक प्रस्ताव तैयार किया गया था आप उसे देख लें | ऐसे अनेक अवसर आये जब इंदिरा जी को उनकी सलाह की जरुरत पड़ी | 1980 के जून में जिस दिन संजय गांधी की मौत हुई वाजपेयी जी और चन्द्रशेखर जी साथ - साथ राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुचे | वाजपेयी जी ने पहुचते ही कहा ''इंदिरा जी इस समय आपको अधिक धैर्य का परिचय देना होगा '' इंदिरा ने उन्हें जबाब नही दिया , मुड़कर चन्द्रशेखर जी की तरफ देखा और बांह पकड़कर कमरे के कोने में ले गयी , कहा , चन्द्रशेखर जी कई दिन से आपसे बात करने की सोच रही थी , असम की स्थिति बहुत खराब है , चन्द्रशेखर जी दिमागी उलझन में फंसे , कहा बाद में बात की जायेगी , इंदिरा जी का जबाब था , नही यह जरूरी है , बाद में पंजाब की स्थिति बिगड़ने पर एक नही कई बार इंदिरा जी को उनकी जरुरत पड़ी और एक बार तो अपने निजी सचिव को उन्हें लाने के लिए भेज दिया | चन्द्रशेखर जी स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के विरुद्ध थे जब इंदिरा जी से उनकी मुलाक़ात हुई उन्होंने इसके विरुद्ध राय दी | स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने का परिणाम उन्होंने देखा और 30 अक्तूबर 1984 को उनकी ह्त्या के बाद वह शायद सबसे दुखी व्यक्ति थे , उनके इस दुःख को सिख विरोधी दंगो और तत्कालीन सरकार की नाकामी ने अधिक बढाया | चन्द्रशेखर जी , इंदिरा जी और जयप्रकाश जी के टकराव के विरुद्ध थे | वह न तो जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रान्ति के पक्षधर बन सके और न ही जातिवादी राजनीति के अलम्बरदारो के | उन्होंने इंदिरा जी और जयप्रकाश जी के बीच समझौता कराने की भी कोशिश की - दोनों को वार्ता के मंच पर ला दिया , सफलता नही मिली यह अलग बात थी | इंदिरा जी के बाद के प्रधान मंत्रियों को भी उनकी जरुरत पड़ी और चाहे नरसिम्हा राव रहे हों या वाजपेयी जी उनके वाद का सिलसिला बना रहा | नरसिंह राव के समय में तो कई अवसर आये जब समस्या सुलझाने में मदद की , जजों की नियुक्ति के कोलेजियम करा फैसला जब आया तो उन्होंने स्वंय प्रधानमन्त्री नरसिंह राव को टेलीफोन कर मुख्य न्यायाधीश से बात करने की सलाह दी थी और कहा था कि जरुरत पड़े तो मुझे भी बुला लीजिये | वाजपेयी जी के समय में संसद पर हमले के बाद पाकिस्तान से युद्ध छेड़ने के खिलाफ थे और इस बारे में संसद में उन्होंने अपनी बेबाक राय दे डाली थी | वाजपेयी जी ने भी टिपण्णी कर दी थी कि चन्द्रशेखर जी का भाषण उन्हें महाभारत के एक चरित्र शल्य की याद दिला रहा हैं | शल्य कर्ण का सारथि था लेकिन तारीफ़ अर्जुन के वाणों की करता था | उनके भाषण के दौरान काफी टोका टिपण्णी भी हुई थी लेकिन नौ महीना सेना को सीमा पर सतर्क स्थिति में रखने के बाद कितनी लड़ाई लड़ी गयी यह देश देखा | ईराक युद्ध के समय वाजपेयी सरकार जब संसद में प्रस्ताव पास करने को लेकर फंसती नजर आई तब मदद के लिए चन्द्रशेखर जी आगे आए | उन्होंने न केवल सोनिया गाँधी बल्कि अन्य नेताओं को भी समझाने और सर्वसम्मत प्रस्ताव तैयार कराने का काम किया | चन्द्रशेखर का ज्यादा समय संसद में बीता , वह 1962 से 2007तक ( 1984 89 संसद में नही रहे ) उन्होंने संसद में हर विषय पर चर्चा को जीवंत बनाया , सदन में व्यवस्था बनाये रखने और संसद के नियमो तथा परम्पराओं का पालन कराने में मदद की | कई बार तो उन्हें मंत्रियो तथा वरिष्ठ सांसदों को भी नसीहत देते देखा गया | संसद में आर - बार व्यवधान तथा कार्यवाई में बाधा से बेहद दुखी हो जाया करते थे | एक बार उन्होंने अपने मित्र वाजपेयी जी को , जब वो प्रधानमन्त्री थे इस बारे में गंभीरता से सोचने की बात कह डाली थी | सत्ता से दूर रहने तथा दो - दो बार केन्द्रीय मंत्री परिषद की सदस्यता ठुकराने वाले चन्द्रशेखर जी इस देश के उस समय की परिस्थितियों के चलते प्रधानमन्त्री पद को स्वीकार किया तो सम्मान के विरुद्ध पाने पर उन्होंने उसे छोड़ने में भी देर नही की | उनके इस्तीफे के बाद राजीव गांधी उनके घर पहुचे , समझाने की कोशिश की इनपर असर नही डाल सके | राजीव गांधी बाद में राष्ट्रपति के पास गये , लेकिन राष्ट्रपति का भी उन्हें यही जबाब था आप चन्द्रशेखर जी स्वभाव नही जानते | जिस समय चन्द्रशेखर जी ने देश का नेतृत्व मिला देश के 90 शहरों में कर्फ्यू लगा था , अयोध्या का वाद चरम पर था , उन्होंने परिस्थितियों कोसम्भाला और देश को किया | अयोध्या विवाद के दोनों पक्षों को बातचीत के मेज पर ला दिया | अगर थोडा समय मिलता तो विवाद शायद हमेशा के लिए हल हो जाता |चन्द्रशेखर जी सवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे | दुसरो के सुख - दुःख में शामिल होना उनके स्वभाव में था फिर कोई बड़ा हो या छोटा वह हर एक का ख्याल रखते थे | इंदिरा जी 1977 का चुनाव हार गयी थी , चुनाव से पहले उन्होंने दो बार उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन चन्द्रशेखर जी ने स्वीकार नही किया | उनकी पराजय के बाद वह स्वंय उनकेनिवास पर पहुचेऔर अपनी तरफ से उन्हें हर सहयोग करने का दिलासा दिलाया | नरसिंह राव को सजा मिलने के बाद वह उनसे : भेंट करने वाले पहले राजनेता थे | चन्द्रशेखर जीकी मित्रता तथा आपसी सम्बन्ध राजनीति परिधि उपर थी शुभचिंतको और मित्रो की संख्या अनगिनत थी | दलगत राजनीति इसमें कभी बाधक नही बन सकी | 2007 के मार्च में अपनी तबियत सुधरने पर उन्होंनेमित्रो को दोपहर के खाने पर बुलाया उनके आमंत्रण पर प्रधानमन्त्री मन मोहन सिंह सोनिया गांधी अटल बिहारी बाजपेयी , मुरली मनोहर जोशी नटवर सिंह उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्य मंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी हरियाणा तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भजन लाल ओमप्रकाश चौटाला आदि बहुत राजनेता पहुच गये |भिन्न - भिन्न मतांतर के लोगो को साथ लाना चन्द्रशेखर जी खूब जानते थे और इस दृष्टि से उन्हें अजातशत्रु कहें तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी |
प्रस्तुती -- सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक

------- नर्वदेश्वर राय वरिष्ठ पत्रकार

Monday, July 8, 2019

राष्ट्र पुरुष -- चन्द्रशेखर जी की जुबानी

स्मृति शेष - नमन

राष्ट्र पुरुष -- चन्द्रशेखर जी की जुबानी

हमारे गाँव में एक कोट थी --

हमारे गाँव में एक कोट थी | लोग कहते है , इस गाँव के अन्दर शुरू में आबादी यही थी कोट ऊँचे टीले जैसी थी | यहाँ पर किसी देवता का स्थान था | उसे देखने से मालुम पड़ता था कि वह कोट तीन सौ वर्ष पुरानी तो जरुर होगी | गाँव की रक्षा के लिए यह कोट बनाई गयी थी | कोट के चारो तरफ गहरी खाई रही होगी | मेरे बचपन में वह गढ्ढे में बदल गयी थी | मेरे बाबा तीन भाई थे |बचपन में मैंने दो भाइयो को देखा था | सबसे बड़े पलकधारी सिंह थे | बड़े बाबा का नाम जंगबहादुर सिंह था | छोटे सहदेव सिंह थे | पलकधारी सिंह जी की कोई संतान नही थी | जंगबहादुर सिंह के दो पुत्र थे :एक लड़के का नाम यशोदा सिंह दूसरे का यमुना सिंह | मेरे पिता सदानंद सिंह सहदेव सिंह के इकलौते बेटे थे | मेरे परिवार के लोग किसान थे | खेती करते थे | 25-30 एकड़ की खेती थी | लेकिन खेती के लिए सिंचाई की व्यवस्था नही थी | ढेकुली से लोग पानी का इंतजाम करते थे | गाँव में बेहद गरीबी थी | दो तीन परिवारों को छोड़कर कोई परिवार ऐसा नही था जो साल भर के खाने का अनाज पैदा कर सकता हो | तब गेंहू नही होता था | जाऊ सावा कोदो और चना होता था | जौ और सावा जैसे अनाज तो अब कम उपजाए जाते हैं | हमारे खाने - पीने की आदत भी पैदा होने वाली फसल से निर्धारित थी | रबी की फसल आई तो हम गेंहू या जौ - कोदई खाते थे | मकई उबाल कर खाई जाती थी | मटर की घुघनी भी बहुत बनती थी | मटर को छौंक कर घुघनी बनाते है | लोग गाय - भैस पालते थे - अपने परिवार में दूध के लिए व्यवसाय के लिए नही हमारा संयुक्त परिवार था | उसमे 25 लोग थे अपनी उम्र के बच्चो में हम लोग दो ही थे एक मैं दुसरे मेरे चाचा के लड़के शिव पूजन सिंह | अब वह इस दुनिया में नही हैं | परिवार से लगे हुए तीन चार घर थे जिनमे हमारी उम्र के कुछ बच्चे थे | उनके साथ हम खेलते थे बाकी सब हमसे बड़ी उम्र के थे | हमारे परिवार से लगे तीन घर और थे सब एक ही अहाते के अन्दर गाँव के पूरब से पश्चिम तक फैले एक दुसरे से लगे हुए | बीच में दो तीन आगन और एक से दुसरे घर में आने का रस्ता था |
रात में यदि सारे दरवाजे बंद कर दिए जाए तो कोई बाहरी आ ही नही सकता था | बीच में कुआँ था - पीने के पानी के लिए |
उस समय गाँव में आपसी सौहार्द था | हमारे परिवार के निकट के लोगो में एक थे शिवभाल सिंह | उनको सारा रामायण कंठस्थ थी | वैसे वे ज्यादा पढ़े - लिखे नही थे | घर में बैठकर वे हम सबको रामायण सुनाया करते थे | उस समय आल्हा का बहुत प्रचलन था | गाँव में फगुआ और कजरी आदि गई जाती थी | हरिकीर्तन भी होता था | चौधरी रामलखन जी पास के गाँव उसरी के थे यह गाँव उस समय आजमगढ़ जिले में था | अब मऊ में है | मेरा गाँव बलिया जिले के पश्चिम के अंतिम गाँव हैं |
चौधरी रामलखन राम भक्त थे हर साल रामलीला का आयोजन करते थे उसमे समय लगाते थे | और पैसा भी हम लोग काफी दिलचस्पी लेते थे | उसमे मैं वानर- भालू का रोल भी किया करता हाईस्कूल में भी मैंने नाटको में अभी ने किया | कभी नारद बना कभी कुछ ! यह सब शौक से किया |
असल मैं मैं उस समय बहुत शांत स्वभाव था गाँव में सबसे सीधा कहा जाने वाला | स्वास्थ्य में भी मैं कमजोर था मैं तो सोच भी नही सकता था की कभी गाँव से बाहर जाउंगा | उन दिनों के गाँव की याद आती है तो एक अजीब सी सिहरन सी होती हैं | एक तरफ कीचड़ भरे रास्ते प्रारम्भिक पाठशाला के केवल दो कमरे अधिकतर कक्षाए पास के बरगद और पाकड़ के नीचे लगती थी | पर कभी पास की घनी अमराई गाँव की बंस्वारी में आपसी रगड़ से उठती धुन और कहीं दूर से आती चरवाहों के संगीत की आवाज | सूरज की पहली किरण के साथ अनेक घरो से उठती पूजा की ध्वनी और पेड़ो पे चचहाती चिड़िया | गाँव के पूरब में मिश्राइन का पोखरा जिसमे लोग सुबह शाम जुटते थे नित्यक्रिया व स्नान आदि के लिए अब वहाँ कुछ नही हैं |
हमारे चारो घरो के बीच एक बड़ा मैदान था | गर्मी के दिनों में वहां पर चारपाई बिछाने के लिए स्थान मिलना कठिन हो जाता था | हम लोग बड़े होने पर पास ही बगीचे में बने खलिहान में सोने के लिए चले जाते थे |
घर के आगन के बीच एक चबूतरा उससे लगा हुआ एक ऊँचा पौधा लगाने के लिए बना छोटा स्तम्भ जिस पर लगा तुलसी का बिरवा , जो शायद जीवन के प्रारम्भ में मुझे प्रकृति के निकट जाने का संकेत दे गया और साथ ही रहस्मयी पर अनजान आध्यात्मिकता की जिज्ञासा भी जो आज तक उतनी ही रहस्यमयी बनी हुई हैं
मुझे याद नही कि अपने गाँव से पहली बार मैं बलिया शहर कब गया | बचपन में कभी बैलगाड़ी पर चढ़कर दादरी का मेला देखने गया था | आज बेशक मेरे गाँव से कार या बस द्वारा ढेढ़ घंटे में दादरी पंहुचा जा सकता हैं लेकिन तब बैलगाड़ी से दो दिन में पंहुचा था | वहां रात को रुका फिर अगले दिन मेला घूमके घर लौटा | कार्तिक पूर्णिमा को यह मेला अब भी लगता है | उसमे गाय - भैंस घोड़े बिकते हैं | अपने जीवनकाल में भारतेंदु दादरी के मेले में बोलने के लिए आये थे | उनका यह भासहं बहुत महत्वपूर्ण है | उसमे उन्होंने देश के उत्थान के लिए लोगो का आव्हान किया था | भारतेंदु जी की पुस्तक मैंने पटियाला जेल में पढ़ी थी उसका जिक्र मैंने अपनी जेल डायरी में किया हैं |

प्रस्तुती -- सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक

नीलबगान आन्दोलन

तहरीके - जिन्होंने जंगे - आजादी - ए- हिन्द को परवान चढाया
भाग -- तीन



नीलबगान आन्दोलन
हिन्दुस्तान में ईस्ट इंडिया कम्पनी के व्यापारों में एक बड़ा और कीमती कारोबार नील की खेती का था | इस काम की शुरुआत में कम्पनी ने वेस्टिंइंडीज से नीलबगान के जाकार लोगो को नील की खेती करने के लिए बुलाया था | उन्हें एडवांस में काफी रकम दी गयी थी | बगान के ठेकेदारों ने भारतीय किसानो से बहुत कम मजदूरी पर काम कराना शुरू किया | धीरे धीरे वेस्टिंइंडीज के काम करने वाले वापस कर दिए गये , कयोकी उनसे काम कराने के खर्च ज्यादा आता था और खेती का पूरा काम हिन्दुस्तानियों किसानो से लिया जाने लगा | जिस किसान को एडवांस में रकम दी जाती थी , उसे बंधुआ मजदुर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था | बगान मालिक किसानो के साथ बहुत बदतमीजी और औरतो के साथ गलत हरकत भी करते थे | इन वजहों से किसानो में बेचैनी बढ़ने लगी | नतीजन बगानों में टकराव की स्थिति बनने लगी | शिकायत पहुचने पर जांच हुई | जांच में फरीदपुर के मजिस्ट्रेट ने नील की खेती को खून खराबे की वजह बताया | उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि किसानो को रैय्यत बनाकर रखा गया है और कम मजदूरी पर काम कराया जाता हैं |
मैकाले ने इस रिपोर्ट के बाद सरकार से बगान - मालिको को सजा देने की सिफारिश की लेकिन सरकार में बैठे लोग मालिको से मोटी रकम लेते थे इसलिए उन पर कोई कार्यवाई नही हुई | किसानो और मजदूरो पर जुलम बढ़ता गया | जब जुल्म औ जबरदस्ती बर्दाशत के बाहर हो गयी तो मजदुर - किसानो ने नील बगान के मालिको के घरो और दफ्तरों पर हमला कर दिया और खेती को भारी नुक्सान पहुचाया | बगान - मालिको की मदद में जब घुड़सवार पुलिस और अंग्रेज आये तो हिन्दुस्तानी मजदुर - किसानो की मदद के लिए उत्तर बंगाल में बहावी आन्दोलन के नेता रफीक मंडल अपने लोगो को साथ लेकर आये और किसानो की मदद की | इस टकराव में वहाँ की पूरी खेती बर्बाद हो गयी | अंग्रेज और बगान मालिको के अलावा उनके निजी स्टाफ को भी भारी नुक्सान उठाना पडा | काम बंद हो जाने से जसोर और नदिया जिले में भुखमरी फ़ैल गयी | सरकार ने तशद्दुद को दूर करने के लिए सीनियर और तजुर्बेकार अफसरों को भेजा | अफसरों ने जो रिपोर्ट पहले मैकाले ने दी थी उसी को सही मना | सरकार ने नील की खेती का काम बंद कर दिया ताकि आन्दोलन को बढ़ने का मौक़ा न मिले | इस आन्दोलन में सीधे तौर से तो नही दुसरे भानो से बहुत - से - लोगो को सजाये दी गयी थी |

सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक
लहू बोलता भी हैं -- सैय्यद शाहनवाज अहमद कादरी

Thursday, July 4, 2019

और चिर मौन छा गया

आज उनकी पूण्यतिथि है ------------------
और चिर मौन छा गया
'' रामकृष्ण और उनके महान शिष्य की मृत्यु के बीच 16 वर्ष का अंतराल है ... भीषण संघर्ष और ज्वालाओ में गुजरे वर्ष .. वे अभी चालीस वर्ष के भी न हुए थे कि वह बलिष्ठ शरीर चिता पर रख दिया गया | किन्तु उस चिता की ज्वाला अब भी धधक रही है | पौराणिक भृंगराज की भांति उसकी राख से भारत की नई चेतना का जन्म हुआ है | '' उन्होंने निवेदिता से कहा था , ' मैं देखता हूँ , जैसे -- जैसे आयु बीत रही है , वैसे -- वैसे मैं छोटी बातो में महानता देख रहा हूँ --- बड़े ओहदे पर बैठकर तो कोई बड़ा हो सकता है | कायर भी रंगमंच के प्रकाश में वीर दिखेगा | संसार देख रहा है ! मुझे सच्ची महानता उस कीड़े में दीख रही है , जो चुपचाप अहर्निश अपने कर्तव्य का पालन कर रहा है | मृत्यु निकट आ रही थी | उन्होंने निर्भय हो उसकी आँखों में आँखे डाल दी और अपने सब शिष्यों को ( जो दूर देश में थे उन्हें भी ) स्मरण किया | उनके प्रशांत रूप को देखकर वे सभी धोखे में पड़ गये और सोचने लगे कि वे अभी तीन -- चार वर्ष और जीवित रहेंगे , जबकि विवेकानंद जानते थे कि यह विदाई की वेला है | परन्तु उन्हें अपना काम दूसरो के हाथ सौपकर जाने में क्लेश नही था | उन्होंने कहा , ' एक गुरु अपने शिष्यों के साथ बराबर बने रहकर प्राय: उन्हें बर्बाद कर देता है | ' उन्हें आवश्यक लगा कि वे अपने शिष्यों से दूर चले जाए , ताकि वे स्वंय अपना विकास कर सके | 4 जुलाई 1902 को वे इतने चुस्त और प्रसन्न दिख रहे थे , जितना कि वर्षो से न दीखे थे | ब्रम्ह मुहूर्त में उठे | पूजाघर में जाकर सब कुछ खुला रखने के अभ्यास के विपरीत उन्होंने खिडकिया बंद कर दी और दरवाजो की साकल चढा दी | फिर एकांत में प्राय: आठ बजे से ग्यारह बजे तक ध्यान किया और काली का ललिता स्रोत गाया | जब वे आगन में बाहर निकल कर आयर , तब रूपांतरित हो गये थे | उन्होंने रुचिपूर्वक शिष्यों के साथ भोजन किया | इसके तुरंत बाद लगातार तेन घंटे तक उन्होंने ब्रम्हचारियो को बड़े उत्साह और आंनद से संस्कृत पढाई | फिर प्रेमानंद के साथ बेलूर मार्ग पर लगभग दो मील टहले , वैदिक महाविद्यालय की चर्चा की और वैदिक अध्ययन के विषय में बात करते हुए कहा , '' इससे अधविश्वास नष्ट होगा '' | संध्या आई -- अपने सन्यासी बधुओ से अंतिम स्नेहपूर्ण साक्षात्कार हुआ | राष्ट्र के उत्थान और पतन पर बोले |
उन्होंने कहा , '' भारत यदि परमात्मा की खोज में लगा रहा तो वह अमर रहेगा , किन्तु यदि राजनीति और सामाजिक संघर्ष में पडा तो वह नष्ट हो जाएगा | सात बजे है --- मठ में आरती के लिए घंटी बजी | वे अपने कमरे में गये और गंगा को निहारने लगे | फिर जो ब्रम्हचारी उनके साथ गया था , उसे बाहर भेज दियया | पैतालीस मिनट बाद उन्होंने उसे बुलाया , सब खिडकिया खुलवा दी , चुपचाप निश्चल बायीं करवट जमीन पर लेट गये | वे ध्यानमग्न लग रहे थे | घंटे भर बाद उन्होंने करवट बदली , गहरी सांसे ली , कुछ क्षण मौन रहे -- पुतलिया पलको के बीह स्थिर हो गयी -- एक और दीर्घ नि: श्वास -- और चिर मौन चा गया | विवेकानंद के एक गुरुभाई ने बताया , उनके नथुनों में मुंह और आँखों में -- थोड़ा -- सा खून आ गया था | ' ऐसा लगा वे स्वेच्छा कुंडलिनी शक्ति जागृत कर निर्विकल्प समाधि में चले गये थे , जैसा कि रामकृष्ण ने उन्हें अपना कार्य पूरा करने के पश्चात ही बताने का वायदा किया था | वह उस समय 39 वर्ष के थे |
अगले दिन रामकृष्ण की भाति उन्हें भी उनके सन्यासी भाई और शिष्य अपने कन्धो पर जय -- जयकार करते हुए चिता तक ले गये --- |
और मन ही मन मैं '' जुडास मैकेबियस '' का वही जयगान सुन रहा हूँ , जो रामनाड की विजय यात्रा के अवसर पर गया गया था | अंतिम प्रतियोगिता के बाद यह उस महान खिलाड़ी के अभिनन्दन का गान था |
प्रस्तुती -- सुनील दत्ता -- स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक
( द लाइफ आफ विवेकानद एंड द युनिवर्सल गास्पेल '' के रघुराज गुप्ता कृत हिंदी अनुवाद '' विवेकानन्द की जीवनी से साभार )

Wednesday, July 3, 2019

जनसंख्या विस्फोट के खतरे --

जनसंख्या विस्फोट के खतरे --

समाज के लोग ही बदले तो आने वाला समय बहुत जटिल होगा |

वह जमाना गया , जब आदमी ताकतवर था , अब मशीन ताकतवर है | और मशीन उसी देश के पास अच्छी से अच्छी हो सकेगी , जिस देश के पास जितनी सम्पन्नता होगी और सम्पन्नता उसी देश के पास ज्यादा होगी , जिसके पास प्राकृतिक साधन और जनसंख्या कम होगी | पहली बात आज जनसंख्या शक्ति नही और इसलिए भ्रान्ति में पड़ने का कोई कारण नही हैं | चीन के पास चाहे जितनी जनसंख्या हो तो भी शक्तिशाली अमेरिका होगा | चीन के पास जितनी भी संख्या हो तो भी छोटा सा मुल्क ईंग्लैंड शक्तिशाली है और जापान जैसा मुल्क भी शक्तिशाली हैं | शक्ति का पूरा का पूरा आधार बदल गया हैं | जब आदमी ही एक मात्र आधार था तब तो ये बाते ठीक थी कि जनसंख्या बड़ा मूल्य रखती थी | लेकिन जब आदमी से भी बड़ी शक्ति हमने पैदा कर ली , जो मशीन की हैं | मशीन ताकत है और कोई देश उतना ही सम्पन्न हो सकता है जितना ज्यादा जनसंख्या उसकी कम हो , ताकि उसके पास सम्पत्ति बच सकें , लोगो को खिलाने , कपडे पहनाने इलाज कराने के बाद ; ताकि उस शक्ति को वैज्ञानिक विकास में लगा सकें | दूसरी बात यह समझने जैसी है कि संख्या कम होने से उतना बड़ा दुर्भाग्य नही टूटेगा , जितना बड़ा दुर्भाग्य संख्या के बढ़ जाने से बिना किसी हमले के टूट जाएगा | यानी हमला का तो कोई उपाय भी किया जा सकता है कि कोई बड़ा मुल्क हम पर हमला करे तो हम दुसरो से सहायता ले लें , लेकिन हमारे बच्चे हमलावर सिद्ध हो जाए संख्या के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण तो हम किसी की सहायता न ले सकेंगे | उस वक्त हम बिलकुल असहाय हो जायेंगे | इस वक्त युद्ध इतना बड़ा खतरा नही है जितना बड़ा खतरा जनसंख्या विस्फोट का हैं | खतरा बाहर नही है कि हमे कोई मार डालेगा वरन जो हमारी उत्पाद क्षमता है बच्चे की वही हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा हैं - कि जनसंख्या इतनी हो जाए कि हम सिर्फ मर जाए इस कारण से की न पानी हो न भोजन हो न रहने को जगह हो | तीसरी बात यह है कि जो हम सोचते है कि हिन्दू अपनी संख्या कम कर लें तो मुसलमान से कम न हो जाए , तो इस डर से हिन्दू भी अपनी संख्या कम न करें | मुसलमान भी इस डर से अपनी संख्या कम न करे की कही हिन्दू ज्यादा न आ जाए | इसाई भी यही डर रखे है | जैन भी यही डर रखे है | तो इन सबके डर एक हैं तब परिणाम यह होगा की मुल्क ही मर जाएगा | तो यह डर किसी को तो तोड़ना शुरू करना पडेगा और जो समाज इस डर को तोड़ेगा वह सम्पन्न हो जाएगा | मुसलमानों से उनके बच्चे ज्यादा स्वस्थ्य ज्यादा शिक्षित होंगे ज्यादा अच्छे मकानों में रहेंगे | वे दुसरो समाजो को जिनकी संख्या कीड़े - मकौड़े की तरह बढ़ेगी उनको पीछे छोड़कर आगे निकल जायेंगे औरइसका परिणाम यह भी होगा कि दुसरे समाजो में भी स्पर्धा पैदा होगी इस ख्याल से कि वे गलती कर रहे हैं | आज दुनिया में यह बड़ा सवाल नही है कि हिन्दू कम हो तो कोई हर्ज नही या मुसलमान ज्यादा हो गये तो उनको कोई फायदा हो रहा हैं | बड़ा सवाल यह है कि अगर इन सारे लोगो के दिमाग में यही सवाल भरा रहे तो यह पूरा मुल्क मर जाएगा | मगर यही विकल्प है कि हिन्दू कम हो जायेंगे और इससे हिन्दुओ की संख्या को नुक्सान पहुचेगा |जब तक हम परिवार नियोजन को स्वेच्छा पर छोड़े हुए हैं तब तक खतरा एक दूसरा हैं जो जितना शिक्षित और उन्नत होंगे जो जितना सम्पन्न है जिसकी बुद्धि विकसित हैं , वह तो आज परिवार नियोजन के लिए राजी हो जाएगा | बुद्धिमान तो राजी होंगे ही ; कयोकी परिवार नियोजन से उसके बच्चे ज्यादा सुखी होंगे ज्यादा शिक्षित होंगे | लेकिन खतरा तो यह है कि जो बुद्दिहींन वर्ग है - उसको न कोई शिक्षा है न कोई ज्ञान है न कोई सवाल है - वे समझ ही न पायेंगे और बच्चे पैदा करते चले जाए इसलिए परिवार नियोजन की बात धीरे धीरे अनिवार्य हो जानी चाहिए |
सरकार समझाने की कोशिश करेंगी और देखती रहे | डाका भी आज उतना खतरनाक नही हैं हत्या भी उतना खतरनाक नही हैं जितना जनसंख्या का बढना शक्ति के सारे मापदंड बदल गये हैं यह हमे ठीक से समझ लेना चाहिए | आज शक्तिशाली वह है जो सम्पन्न है और सम्पन्न वह है जिसके पास जनसंख्या कम है और उत्पादन के साधन ज्यादा हैं | आज मनुष्य न तो उत्पादन का साधन है न शक्ति का साधन हैं | आज मनुष्य सिर्फ भोक्ता है कंज्यूमर हैं | मशीन पैदा करती है जमीन पैदा करती है मनुष्य खा रहा है और धीरे धीरे जैसे तक्नितिकी विकसित होती जा रही हैं आदमी की शक्ति का सारा मूल्य समाप्त हुआ जा रहा हैं हिरोशिमा में एक लाख आदमी मारा हो तो अब एक आदमी उन्हें मार सकता हैं कल यह भी हो सकता एक आदमी को भी जाना न पड़े | कम्प्युराइज्ड आदेश एक आदमी भर देगा मशीन में काम हो जाएगा | आदमी की जनसंख्या बिलकुल महत्वहीन हो गयी हैं |


सुनील दत्ता - स्वतंत्र पत्रकार - समीक्षक - साभार - ओशो वर्ल्ड