Monday, June 3, 2019

'माडर्न रिव्यू 'के सम्पादक के नाम

'माडर्न रिव्यू 'के सम्पादक के नाम
भगतसिंह और बटुकेश्वर दत ने 22 दिसम्बर 1929 को जेल से लिखे 'माडर्न रिव्यू 'के सम्पादक को प्रति -उत्तर में इन्कलाब जिंदाबाद नारे को परिभाषित करते हुए क्रांति से जोड़ा -दीर्घकाल से प्रयोग में आने के कारण इस नारे को एक ऐसी विशेष भावना प्राप्त हो चुकी है ,जो सम्भव है भाषा के नियमो एवं कोष के आधार प्र इसके शब्दों से उचित तर्क सम्मत रूप में सिद्ध न हो पाए ,परन्तु इसके साथ ही इस नारे से उन विचारो को पृथक नही किया जा सकता ,जो इसके साथ जुड़े हुए हैं | ऐसे समस्त नारे एक ऐसे स्वीकृत अर्थ का घोतक हैं ,जो एक सीमा तक उनमे पैदा हो गये हैं तथा एक सीमा तक उनमे निहित है |क्रांति (इन्कलाब ) का अर्थ अनिवार्य रूप में सशस्त्र आन्दोलन नही होता | बम और पिस्टल कभी कभी क्रांति को सफल बनाने के साधन मात्र हो सकते है | इसमें भी सन्देह नही है कि कुछ आंदोलनों में बम एवं पिस्टल एक महत्त्व पूर्ण साधन सिद्ध होते है ,परन्तु केवल इसी कारण से बम और पिस्टल क्रांति के पर्यायवाची नही हो जाते | विद्रोह को क्रांति नही कहा जा सकता ,यद्धपि यह हो सकता है कि विद्रोह का अंतिम परिणाम क्रांति हो |.........क्रांति शब्द का अर्थ 'प्रगति के लिए परिवर्तन कि भावना एवं आकाक्षा है | लोग साधारण तया जीवन की परम्परा गत दशाओं के साथ चिपक जाते है और परिवर्तन के विचार से ही कापने लगते है |
यह एक अकर्मण्यता कि भावना है , जिसके स्थान पर क्रांतिकारी भावना जागृत करने कि आवश्यकता हैं |
'क्रांति कि इस भावना से मनुष्य जाति की आत्मा स्थाई तौर पर ओतप्रोत रहनी चाहिए ,जिससे की रुदिवादी शक्तिया मानव समाज की प्रगति की दौड़ में बाधा डालने के लिए संगठित न हो सके | यह आवश्यक है कि पुरानी व्यवस्था सदैव न रहे वह नई व्यवस्था के लिए स्थान रिक्त करती रहे ,जिससे की एक आदर्श व्यवस्था संसार को बिगड़ने से रोक सके | यह है हमारा वह अभिप्राय जिसको ह्रदय में रखकर हम इन्कलाब जिंदाबाद का नारा ऊँचा करते है |
साभार भगतसिंह से दोस्ती पुस्तक से
प्रस्तुती ....सुनील दत्ता

Saturday, June 1, 2019

महान क्रांतिकारी मौलवी बरकतुल्लाह

महान क्रांतिकारी मौलवी बरकतुल्लाह
........................................
( 7 जुलाई 1854 - 20 सितम्बर 1927 )
ज्यादातर लोग जानते है कि ब्रिटिश शासन के दौर में बनी पहली हिन्दुस्तानी सरकार आज़ाद हिन्द फ़ौज की सरकार थी | लेकिन सच्चाई यह है कि पहली हिन्दुस्तानी सरकार 1915 में अफगानिस्तान में बनी हिन्दुस्तान की अस्थाई सरकार थी | राजा महेंद्र प्रताप इसके राष्ट्रपति और मौलवी बरकतुल्लाह इसके प्रधानमन्त्री थे | इस तरह बरकतुल्लाह साहब को हिन्दुस्तान का पहला प्रधानमन्त्री बनने का गौरव प्राप्त हैं | उनका जीवन शुरुआत से ही संघर्षो का जीवन रहा है | वह संघर्ष इस्लाम धर्म के धर्मवादी रुझानो से गदर पार्टी के राष्ट्रवादी क्रांतिकारी एवं धर्म निरपेक्षी रुझानो की तरफ बढ़ता रहा | इस्लामी जगत के स्कालर के रूप में अन्तराष्ट्रीय प्रसिद्धि हासिल किए तथा कई भाषाओं के विद्वान् मौलाना राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर इस्लामी धार्मिक या किसी भी भाषाई संस्थान के उच्च पद पर पहुचने में कही कोई अडचन नही थी | वे लिवरपूल व टोकियो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में सालो साल काम भी करते रहे थे | लेकिन अन्त में उन्होंने वह सब त्याग कर राष्ट्र के स्वतंत्रता के लिए प्रवासी क्रांतिकारी का जीवन अपनाया | गदर पार्टी के निर्माण में और उसे आगे बढाने में भरपूर योगदान दिया | बाद में अफगानिस्तान में देश की पहली अस्थाई सरकार बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई |ब्रिटिश दासता और उसके शोषण व अन्याय , अत्याचार के विरुद्ध मौलवी बरकतुल्लाह के विचार एवं व्यवहार आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं स्मरणीय है और चौतरफा बढ़ते विदेशी प्रभाव , प्रभुत्व के मौजूदा दौर में अनुकरणीय भी हैं |
मौलवी बरकतुल्ला का पूरा नाम अब्दुल हफ़ीज़ मोहम्मद बरकतुल्ला था | इनके जन्म के समय इनके पिता शुजातुल्लाह एक छोटे से स्कुल में अध्यापन का काम कर रहे थे | बाद में वे नौकरी छूट जाने के बाद वे स्थानीय पुलिस चौकी पर नियुक्त हो गये थे | घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी | इसी लिए बरकतुल्लाह साहब की जन्म तिथि पर भी मतभेद है | कुछ का कहना है की उकी पैदाइस की तिथि 7 जुलाई 1854 थी | जबकि कि दूसरी जगह पर उनकी पैदाइश को 1857 और 1858 के बीच बताया गया हैं | मौलाना ने भोपाल के सुलेमानिया स्कूल से अरबी , फ़ारसी कई माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त की | मौलाना ने यही से हाई स्कूल तक की अंग्रेजी शिक्षा भी हासिल की | शिक्षा के दौरान ही उन्हें उच्च शिक्षित अनुभवी तथा देश दुनिया के बारे में जानकार मौलवियों , विद्वानों से मिलने और उनके विचारों को जानने का अवसर मिला | शिक्षा समाप्त करने के बाद वे उसी स्कूल में शिक्षक नियुक्त हो गये | यही काम करते हुए वे अन्तराष्ट्रीय ख्याति के लीडर शेख जमालुद्दीन अफगानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए | शेख साहब सभी देशो के मुसलमानों में एकता व भाईचारा के लिए दुनिया के तमाम देशो का दौरा कर रहे थे | मौलवी बरकतुल्लाह के माँ - बाप की मृत्यु भी इसी दौरान हो गयी | इकलौती बहन की शादी हो चुकी थी | अब मौलाना परिवार में एकदम अकेले थे | उन्होंने अचानक और बिना किसी को बताये ह़ी भोपाल छोड़ दिया और बाम्बे चले गये | वो पहले खंडाला और फिर बाम्बे में ट्यूशन पढाने के साथ खुद की अंग्रेजी पढाई जारी राखी | 4 साल में उन्होंने अंग्रेजी भाषा की उच्च शिक्षा हासिल कर ली और 1887 में वे आगे की शिक्षा ज्ञान की तलाश में इंग्लैण्ड पहुच गये | सम्भवत: उन्हें इंग्लैण्ड पहुचने में प्रवासी हिन्दुस्तानी क्रान्तिकारियो के सबसे बड़े प्रोत्साहक , संरक्षक श्याम जी कृष्ण वर्मा का योगदान था | इंग्लैण्ड में मौलाना का जीवन वहा की चकाचौध व विलासिता से एकदम अछूता रहा | श्याम जी कृष्ण वर्मा और इंग्लैण्ड में रह रहे दूसरे क्रांतिकारियों के सम्पर्क से मौलवी बरकतुल्लाह का , हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के क्रांतिकारी विचारों गतिविधियों से सम्पर्क बढना शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता ही रहा | वे कांग्रेस के नेता गोपाल कृष्ण गोखले से और फिर बाद में बाल गंगाधर तिलक से , उनके ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरोध में स्वराज्य की मांग से अत्यधिक प्रभावित हुए थे | राष्ट्र स्वतंत्रता के लिए अपनी बढती गतिविधियों के कारण मौलाना अंग्रेजी भाषा की उच्च शिक्षा को तो जारी रख सके लेकिन इसी बीच उन्होंने जर्मनी , फ्रांसीसी , टर्की और जापानी भाषा का ज्ञान जरुर हासिल कर लिया | उर्दू अरबी और फ़ारसी के विद्वान् तथा अंग्रेजी के तो अच्छे खासे जानकार वे पहले से ही थे | अब अरबी , फ़ारसी के विद्वान् के रूप में प्रसिद्धि पाने के साथ - साथ मौलाना की पहचान राजनीति व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी स्थापित होने लगी थी | ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हिन्दुस्तान के बिगड़ते आर्थिक हालात पर मौलाना के भाषणों व लेखो को खूब सराहा जाता था | लन्दन में 7 - 8 सालो तक अरबी भाषा के अध्यापक तथा स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करने के बाद मौलाना लिवरपूल यूनिवर्सिटी के ओरियन्टल कालेज में फ़ारसी के प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए | लेकिन राष्ट्र वादी और धर्मवादी विचारधारा को लेकर इंग्लैण्ड के शासकीय हल्के में मौलाना का विरोध बढ़ता रहा | क्योंकि नौजवान बरकतुल्लाह मुस्लिम देशो की शासन सत्ताओ के विरुद्ध ब्रिटिश शासन की नीतियों , कारवाइयो का तथा हिन्दुस्तान में ब्रिटिश शासन की लुटेरी नीतियों का लगातार विरोध करते रहे | उस पर खुलकर बोलते व लिखते रहे थे | इसी कारण ब्रिटिश सरकार ने अब उन पर तरह - तरह के प्रतिबन्ध भी लगाना शुरू कर दिया | इसलिए मौलाना के लिए अब वहा टिकना सम्भव नही रह गया | इसी बीच न्यूयार्क के मुसलमानों की तरफ से उन्हें एक मस्जिद व इस्लामिक स्कूल बनवाने के लिए रखे गये सम्मलेन में आने का निमत्रण मिला | इस दौरान मौलाना का परिचय व पहुच विश्व के नामी गिरामी इस्लामी विद्वानों तथा बहुतेरे मुस्लिम राष्ट्रों के शासको में हो चुकी थी | 1899 में अमेरिका पहुचने के बाद बरकतुल्लाह साहब ने वहा के स्कूलो में अरबी पढाने का काम शुरू कर दिया | लेकिन ब्रिटिश नीतियों के विरुद्ध अपनी क्रियाशीलता को वहा भी लगातार जारी रखा | इसका सबूत आप 21 फरवरी 1905 में हसरत मोहानी को लिखे गये एक पत्र में भी देख सकते हैं |बरकतुल्ला ने यह पत्र हसरत मोहानी द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता की जरूरत पर लिखे गये किसी समाचार पत्र के सम्पादकीय को पढकर लिखा था | उन्होंने हसरत मोहानी के विचारों की प्रशंसा करते हुए लिखा था कि"बड़े अफ़सोस की बात है कि, 2 करोड़ हिन्दुस्तानी , हिन्दू मुसलमान भूख से मर रहे हैं , पूरे देश में भुखमरी फैलती जा रही हैं | लेकिन ब्रिटिश सरकार हिन्दुस्तान को अपने मालो - सामानों का बाज़ार बनाने की नीति को ही आगे बढाने में लगी हैं | इसके चलते देश के लोगो के काम -धंधे टूटते जा रहे हैं | ब्रिटिश सरकार खेती के आधुनिक विकास का भी कोई प्रयास नही कर रही है जबकि उसकी लूट निरंतर जारी रखे हुए है | भारतीयों को अच्छे व ऊँचे पदों , ओहदों से भी वंचित किया जाता रहा हैं | इस तरह से ब्रिटिश हुकूमत द्वारा हिन्दुस्तान व उसकी जनता पर हर तरह का बोझ डाला जा रहा हैं | उसकी अपनी धरोहर को भी नष्ट किया जा रहा है |हिन्दुस्तान से करोड़ो रुपयों की लूट तो केवल इस देश में लगाई गयी पूंजी के सूद के रूप में ही की जाती रही है और निरंतर बढती जा रही है | देश की इस गुलामी और उसमे उसकी गिरती दशा के लिए जरूरी है कि देश के हिन्दू मुसलमान एकजुट होकर तथा कांग्रेस के साथ होकर देश की स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए हिन्दू मुस्लिम एकता को बढाया जाना चाहिए "| खुद मौलाना ने 1857 के संघर्ष को याद करते हुए हिन्दू मुस्लिम एकता को आगे बढाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया | इसी संदर्भ में वे न्यूयार्क से जापान पहुचे | अब ब्रिटिश हुकूमत और उसकी नीतियों के विरोध को आगे बढाने का काम मौलाना और उनके अन्य साथियो , सहयोगियों का सर्वप्रमुख मिशन बन चुका था | मिशन में ब्रिटिश हुकूमत से पीड़ित हर देश के हिन्दू मुसलमान व अन्य धर्मावलम्बी लोग उने साथ खड़े हो रहे थे | 1905 के अन्त में जापान पहुचने के साथ मौलाना की ख्याति एक महान क्रांतिकारी के रूप में हो चुकी थी | वहा उन्होंने जापानी भाषा के साथ कई भाषाओं का अधिकारपूर्ण ज्ञान तथा उर्दू , अरबी , फ़ारसी की विद्वता के चलते टोकियो यूनवर्सिटी में उनकी नियुक्ति उर्दू प्रोफेसर के रूप में हो गयी | लेकिन उनका मुख्य काम ब्रिटिश हुकूमत का विरोध बना रहा | वे हर जगह ब्रिटिश राज को उखाड़ फेकने के लिए खासकर मुसलमानों का आव्हान करते रहे और इस बात पर जोर देकर करते रहे कि मुसलमानों को हिन्दू और सिक्खों से भी इसके लिए एकता बढाने की जरूरत है | इसी के चलते जापान में ब्रिटिश हुकूमत के प्रतिनिधि के दबाव के चलते मौलाना को यूनवर्सिटी से निकाल दिया गया | लेकिन मौलाना का वह विरोध समाचार पत्रों तथा मीटिंगों सम्मेलनों के माध्यम से निरंतर चलता बढ़ता रहा | इसी सिलसिले में वे फ्रांस और फिर दोबारा अमेरिका पहुचे | तब तक अमेरिका के प्रवासी हिन्दुस्तानियों द्वारा गदर पार्टी के निर्माण के लिए प्रयास आरम्भ हो चुका था | यह प्रयास अमेरिका , कनाडा तथा मैकिसकोमें एक साथ शुरू किया गया था | 13 मार्च 1913 को गदर पार्टी और उसके क्रियाकलापों को संगठित और निर्देशित करने के लिए 120 भारतीयों का सम्मलेन बुलाया गया | इसमें सोहन सिंह बहकना , लाला हरदयाल , मौलाना बरकतुल्ला जैसे लोगो ने प्रमुखता से भागीदारी निभाई | गदर पार्टी का उद्देश्य ब्रिटिश राज को सशत्र संघर्ष के जरिये उखाड़ कर देशवासियों के जनतांत्रिक व धर्म निरपेक्ष गणराज्य की स्थापना करना था | गदर पार्टी के इन उद्देश्यों , घोषणाओं को निरुपित करने में बरकतुल्ला ने भी प्रमुख भागीदारी निभाई थी | मौलाना के जीवन का यह मोड़ उनको धर्मवादी , इस्लाम - वादी रुझानो से आगे बढकर राष्ट्रवादी क्रांतिकारी एवं धर्म निरपेक्षी मूल्यों , रुझानो की तरफ बढने वाला साबित हुआ , जो म्रत्यु पर्यंत चलता रहा | अमेरिका में गदर पार्टी के फैलाव और 'साप्ताहिक गदर ' के कई भाषाओं में प्रकाशन के जरिये ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेकने के प्रचार - प्रसार का काम तेज़ हो गया | फलस्वरूप ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका सरकार पर गदर पार्टी पर रोक लगाने , उसे प्रतिबंधित करने के लिए दबाव डालना शुरू किया | इसके चलते भी बरकतुल्ला , लाला हरदयाल और कई अन्य क्रान्तिकारियो को अमेरिका छोड़ना पडा |इन क्रान्तिकारियो ने जर्मनी पहुच कर वहा से हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के ध्येय को पूरे यूरोप में फैलाने - बढाने के लिए ' बर्लिन पार्टी ' में प्रमुख रूप से चम्पक रामन पिल्लई,लाला हरदयाल बरकतुल्ला , भूपेन्द्रनाथ दत्ता , राजा महेंद्र प्रताप और अब्दुल वहीद खान शामिल थे | यही पर राजा महेंद्र प्रताप और बरकतुल्ला पहली बार मिले और इसके बाद टी वे जीवन- पर्यंत एक दूसरे के साथ तब तक रहे , जब तक मौत ने बरकतुल्ला को अपने आगोश में नही ले लिया | बर्लिन पार्टी का एक मुख्य काम विदेशो में ब्रिटिश सरकार की तरफ से युद्धरत हिन्दुस्तानी सैनिको को ब्रिटिश फ़ौज से बगावत करवाने और फिर उन्हें ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध खड़ा करना था | बर्लिन पार्टी द्वारा बरकतुल्ला व राजा महेंद्र प्रताप को अफगानिस्तान के रास्ते विद्रोही सैनिको को लेकर हिन्दुस्तान की ब्रिटिश सरकार पर हमला करने का कार्यभार सौपा गया |इसी सिलसिले में बरकतुल्ला और महेंद्र प्रताप ने टर्की , बगदाद और फिर अफगानिस्तान का सफर किया | वे वहा के शासको से मिलते , अपना उद्देश्य बताते और हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के लिए सहयोग , सहायता मांगते हुए आगे बड़े रहे थे | प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन के विरुद्ध युद्ध कर रही जर्मनी की सरकार ने सफर के दौरान जर्मन सैनिको का एक दस्ता भी उनके साथ कर दिया था |
काबुल पहुचने पर पहले तो उन्हें राजकीय गेस्ट हाउस में नजरबंद करलिया गया | पर बाद में जर्मनी तथा अफगानी हुकमत के प्रधानमन्त्री के दबाव में न केवल इन्हें नजरबंदी से मुक्ति दे दी गयी अपितु हिन्दुस्तान की आजादी के लिए अफगानिस्तान में रहकर क्रिया -कलाप बढाने की छुट मिल गयी | 1915 का अंत होते - होते मौलवी बरकतुल्ला और महेंद्र प्रताप ने अपने सहयोगियों के साथ अफगानिस्तान में हिन्दुस्तान की अस्थाई सरकार के गठन का काम पूरा किया | प्रथम विश्व युद्ध का दौर में ब्रिटिश विरोधी जर्मनी सरकार ने तुरंत ही अफगानिस्तान में हिन्दुस्तानियों की अस्थाई क्रांतिकारी सरकार को मान्यता प्रदान कर दी | महेंद्र प्रताप इस अस्थाई सरकार के अध्यक्ष व बरकतुल्ला प्रधानमन्त्री बने | मौलाना ओबेदुल्ला सिंधी को इस सरकार का विदेश मंत्री बनाया गया | इस अस्थाई सरकार और अफगानी सरकार में यह समझौता हुआ कि अफगानिस्तान की सरकार उन्हें हिन्दुस्तान को आजाद कराने में पूरा सहयोग देगी | लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दुस्तान की सरकार बलूचिस्तान और पख्तुनी भाषा - भाषी क्षेत्र अफगानिस्तान को सौप देगी |इस अस्थाई सरकार ने हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के लिए हर संभव प्रयास जारी रखा | इस प्रयास से काबुल में हिन्दुस्तानियों की खासी बड़ी जमात इकठ्ठा हो गयी | अस्थाई सरकार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने रूस के सम्राट जार निकोलस द्दितीय से ब्रिटेन से सम्बन्ध तोड़ लेने और हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के लिए अस्थाई सरकार से सहयोग करने का अनुरोध किया | लेकिन जारशाही रूस ब्रिटेन के साथ था | उसने अस्थाई सरकार को कोई सहयोग नही किया |अब अस्थाई सरकार ने हिन्दुस्तान की ब्रिटिश हुकूमत पर आक्रमण करने के लिए सेना का गठन शुरू किया | इस सेना में ज्यादातर सीमावर्ती क्षेत्रो के लोग शामिल थे | सेना के गठन के साथ अस्थाई सरकार द्वारा हिन्दुस्तानियों को देश में बगावत करने , अंग्रेजो की हुकूमत को ध्वस्त करने और अंग्रेजो को पूरी तरह से खत्म कर देने की अपीले जारी कर दी |इसी बीच 1917 की अक्तूबर क्रान्ति के जरिये रूस की जारशाही का तख्ता पलट दिया गया | लेलिन के नेतृत्त्व में बनी सोवियत सत्ता ने अंग्रेजो के साथ हुए गोपनीय समझौतों व संधियों को रुसी जनता के सामने उजागर करते हुए उन्हें रद्द कर दिया मई 1919 में बरकतुल्ला , महेंद्र प्रताप मौलवी अब्दुल रब तथा दिलीप सिंह के साथ हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के उद्देश्य के लिए मास्को पहुचे | जहा उन्होंने लेलिन से भेट की |लेलिन ने उनके उद्देश्य को न्याय संगत बताते हुए उनका समर्थन किया | बरकतुल्ला और उनके साथी लेलिन से मिलकर और सोवियत सत्ता की व्यवस्था देखकर खासे -प्रभावित हुए |उन्होंने लेलिन की प्रसशा करते हुए यह लिखा कि "लेलिन अकेले ऐसे बहादुर इंसान हैं , जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के साथ जारशाही और बाद की करेनसकी सरकार के गोपनीय संधियों , समझौतों को सबके सामने उजागर करते हुए उन्हें रद्द कर दिया |लेलिन पर लिखे अपने बहुत से लेखो में बरकतुल्ला ने उन्हें मुसलमानों और एशियाई जनगण की मुक्ति के लिए " उगता सूर्य " बताया |बरकतुल्ला की अगुवाई में अस्थाई सरकार तथा प्रवासी हिन्दुस्तानी क्रान्तिकारियो का सोवियत रूस के साथ सम्पर्क बढ़ता रहा | उन्हें सोवियत रूस से हिन्दुस्तान के स्वतंत्रता संघर्ष का सीधा समर्थन निरंतर मिलता रहा | अब बढती उम्र और लगातार की भाग - दौड़ के साथ बढते काम के दबाव के कारण मौलाना का स्वास्थ्य गिरने लगा था | लम्बे संघर्ष की निरंतर गतिशीलता ने उन्हें थकने के लिए मजबूर कर दिया | अपने उद्देश्य पूर्ण एवं संघर्ष पूर्ण जीवन की आखरी मंजिल तक पहुचते हुए मौलाना ने अमेरिका जाकर अपने मित्रो से मिलने और भविष्य की रणनीतियो पर विचार - विमर्श करने का निर्णय लिया | वे 70 वर्ष से ज्यादा कि उम्र के थे और मधुमेह रोग से ग्रसित भी थे |कैलिफोर्निया में मौलाना को सुनने के लिए हिन्दुस्तानियों की भारी संख्या इकठ्ठा हुई |वे बोलने के लिए खड़े हुए लेकिन बीमारी , बुढापे और भावावेश में वे अपनी बात देर तक नही रख सके | उन्होंने महेन्द्र प्रताप से सभा को संबोधित करने की बात कह स्वंय को डायस से हटा लिया | चंद दिन बाद 27 सितम्बर 1927 को मौलाना के जीवन का चमकता सूरज चिर- विलीन हो गया |उन्हें अमेरिका के मारवस्बिली में दफन किया गया |उनका अंतिम संस्कार रहमत अली . डॉ0 सैयद हसन , डॉ0 औरगशाह, और राजा महेन्द्र प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से सम्पन्न किया गया | मृत्यु से पहले मौलाना द्वारा अपने साथियो के समक्ष निम्नलिखित शब्दों में उनके अपने विचार व्यक्त किया गया था " मैं आजीवन हिन्दुस्तानी स्वतंत्रता के लिए कार्य करता रहा | यह मेरे लिए ख़ुशी की बात हैं कि मेरा जीवन मेरे देश कि बेहतरी के लिए इस्तेमाल हो पाया | अफ़सोस है कि हमारे प्रयास हमारे जीवन में फलीभूत नही हो सके | लेकिन उसी के साथ यह ख़ुशी भी है कि अब हजारो कि तादात में नौजवान देश की स्वतंत्रता के लिए आगे आ रहे हैं | वे ईमानदार भी है साहसी भी | मैं पुरे विश्वास के साथ देश का भविष्य उनके हाथो में छोड़ सकता हूँ | मुझे अली सरदार जाफरी की कुछ लाइन याद आ रही है '
हिन्दुस्तान में इक नयी रूह फूंककर
आज़ादी-ए-हयात का सामान कर दिया
शेख़ और बिरहमन में बढ़ाया इत्तिहाद
गोया उन्हें दो कालिब-ओ-यकजान कर दिया
ज़ुल्मो-सितम की नाव डुबोने के वास्ते
क़तरे को आंखों-आंखों में तूफ़ान कर दिया
.
सुनील दत्ता -- स्वतंत्र पत्रकार --- समीक्षक

Tuesday, May 28, 2019

आशा से भरकर जीवन देखने की कला

कथा -
आशा से भरकर जीवन देखने की कला
कोरिया में एक भिक्षुणी एक रात एक गाँव में भटक कर पहुच गयी | वह रास्ता भटक गयी थी जिस गाँव में उसे जाना था , वहां न पहुच कर दुसरे गाँव पहुच गयी | उसने जाकर एक दरवाजे पर दस्तक दिया | दरवाजा खुला | लेकिन उस गाँव के लोग दुसरे धर्म के मानने वाले थे , वह भिक्षुणी दुसरे धर्म की थी , वहाँ दरवाजा बंद करने वाले ने कहा की : देवी , यह द्वार तुम्हारे लिए नही है | हम इस धर्म को नही मानते है | तुम कही और खोज कर लो और उसने चलते वक्त यह भी कहा कि इस गाँव में शायद ही कोई दरवाजा तुम्हारे लिए खुले , कयोकी इस गाँव के लोग दुसरे ही धर्म को मानते है और हम तुम्हारे धर्म के शत्रु है | आप तो जानते ही है , धर्म धर्म आपस में बड़े शत्रु है | एक गाँव का अलग धर्म है , दुसरे गाँव का अलग धर्म है | एक धर्म वाले को दुसरे धर्म वाले के यहाँ कोई शरण नही , कोई आशा नही , कोई प्रेम नही | द्वार बंद हो जाते है | द्वार बंद हो गये उस गाँव के | वो भिक्षुणी गाँव के दो चार दरवाजे पर दस्तक दिया हर दरवाजे से यही आवाज मिली | सर्द रात थी वह अकेली स्त्री , कहाँ जायेगी ? लेकिन धार्मिक लोग इस तरह की बाते कभी नही सोचते | धार्मिक लोगो ने मनुष्यता जैसी बात कभी नही सोची | वे हमेशा सोचते है , हिन्दू है या मुसलमान ; बौद्ध है या जैन | आदमी का सीधा कोई मूल्य उनकी दृष्टि में कभी नही रहा है | वह स्त्री -- उस गाँव को छोड़ आगे बढ़ गयी आधी रात वह जाकर गाँव के बाहर एक वृक्ष के नीचे सो गयी | कोई दो घंटे बात ठंठ के कारण उसकी नीद खुल गयी | उसने आखें खोली | उपर आकाश तारो से भरा था | उस वृक्ष पर फुल खिल गये थे | रात में खिलने वाले फुल , उसकी सुगंध चारो तरफ फ़ैल रही थी | वृक्ष के फुल चटक रहे थे , आवाज आ रही थी और फुल खिलते चले जा रहे थे | वह आधी घड़ी तक मौन उन फूलो को निहार रही थी उन वृक्षों के फूलो को खिलते देखती रही | आकाश के तारो को देखती रही | फिर वह स्त्री दौड़ पड़ी गाँव की तरफ , फिर जाकर उसने उन दरवाजो को खटखटाया , जिन दरवाजो को उनके मालिको ने बंद कर लिया था |आधी रात को कौन आ गया " उन लोगो ने दरवाजे खोले , वही भिक्षुणी खड़ी है ! उन्होंने कहा : हमने मना कर दिया , यह द्वार तुम्हारे लिए नही है , फिर दुबारा क्यों आ गयी | लेकिन उस भिक्षुणी की आँखों से कृतज्ञता के आसूं बहे जा रहे थे , उसने कहा : नही अब द्वार खुलवाने नही आई मैं , अब ठहरने भी नही आई , केवल धन्यवाद देने आई हूँ | काश , तुम आज मुझे अपने घर में जगह देते तो रात आकाश के तारे और फूलो का चटक कर खिल जाना - मैं देखने से वंचित हो जाती | मैं सिर्फ धन्यवाद देने आई हूँ बड़ी कृपा थी की तुमने द्वार बंद कर लिए और मैं हले आकाश के नीचे सो सकी | तुम्हारी बड़ी कृपा थी की तुमने घर की दीवालो से मुझे बचा लिया और खुले आकाश में मुझे भेज दिया | जब तुमने भेजा था , तब तो मेरे मन को लगा था , कैसे बुरे लोग है | अब मैं यह कहने आई हूँ कि कैसे भले लोग है इस गाँव के | तुम लोगो ने मुझे एक अनुभव की रात दे दी , जो आनन्द मैंने आज जाना , जो फुल मैंने आज खिलते देखा , जैसे मेरे भीतर भी कोई प्राणों की कलि चटक गयी हो और खिल गयी हो | जैसी आज अकेली रात में मैंने आकाश इ तारे देखे है , जैसे मेरे भीतर ही कोई आकाश स्पष्ट हो गया हो ,और तारे खिल गये हो | मैं उसके लिए धन्यवाद करती हूँ भले लोग है तुम्हारे गाँव के लोग |
परिस्थिति कैसी है , इस पर कुछ निर्भर नही करता | हम परिस्थिति को कैसा लेते है , इस पर सब - कुछ निर्भर करता है | | हरेक व्यक्ति को परिस्थिति कैसी लेनी है , यह सिख लेना चाहिए | तब तो राह में पडा पत्थर भी सिधिया बन जाते है और जब हम परिस्थितियों को गलत ढंग से लेने के आदि हो जाते है तो सिधिया भी मंदिर की पत्थर मालुम पड़ने लगती है , दुर्भाग्य अवसर बन सकते है | उसे हम कैसे लेते है , हमारे देखने की दृष्टि क्या है ? हमारी पकड क्या है , जीवन का कोण हमारा क्या है , हम कैसे जीवन को लेते और देखते है ? आशा से भरकर जीवन को देखना चाहिए |

Friday, May 24, 2019

हमारी प्यारी धरती ---- खतरे में

हमारी प्यारी धरती ---- खतरे में


वर्ष 1945 से 2019 के बीच इस विश्व में कुल 2056 आणविक परिक्षण हुए है , जिसमे से संयुक्त राज्य अमरीका में 1030 , रूस में 715 फ्रांस में 210 , चीन में 45 इंग्लैण्ड में 45 नार्थ कोरिया में 6 और भारत में 3 और पाकिस्तान में 2 परीक्षण हुए | आणविक विखण्डन की घटना पहली बार 17 दिसम्बर 1938 को दो जर्मन वैज्ञानिकों - ओटो हाँन व फ्रीटज स्ट्रासमैंन - के समक्ष घटी | युरेनियम के अणुओ की न्यूट्रान से प्रतिक्रिया करवाते हुए उन्हें एक नया तत्व मिला - बेरियम | इस प्रतिक्रिया के दौरान युरेनियम का अणु- विभाजन हो गया और इससे बेरियम के साथ - साथ एक महाऊर्जा उत्पन्न हुई | इसी घटना से पैदा हुए भयंकर तबाही की सम्भावना वाले आणविक हथियार | आज विश्व के 9 देशो के पास 14215 आणविक शस्त्र है जिसमे से 92% अमरीका और रूस के पास है | यह सारे हथियार इस पृथ्वी को कई बार नष्ट करने के लिए पर्याप्त है | विश्व का पहला आणविक परीक्षण अमरीका के न्यू मेकिसको में 16 जुलाई 1945 में किया गया | इसी वर्ष अमरीका के राष्ट्रपति ट्रूमैन ने जापान के दो नगरो - हिरोशिमा और नागासाकी - पर अगस्त 6 और अगस्त 9 -1945 को आणविक बम गिराने का आदेश दिया | ये आणविक विस्फोट मनुष्यता के इतिहास में सर्वाधिक विनाश और संहार के प्रतीक बन गये | लगभग 250000 लोग धरती से मानो लुप्त हो गये |
इन विस्फोटो के दशको पश्चात तक जापान में हजारो लोग आणविक विकिरण के प्रभाव से कैंसर से पीड़ित होते रहे , हजारो लोगो की कैंसर से मौत होती रही जो लोग बचे उन्होंने अपग और रुगण बच्चो को जन्म दिया | विश्व भर में जिन जगहों पर हजारो आणविक परीक्षण हुए वहां उनके प्रभाव में कोई आकंडे उपलब्ध नही है , क्योकि प्रत्येक देश अपनी इन जानकारी को गोपनीय रखता है | इन आणविक परीक्षणों के अतिरिक्त बहुत - सी दुर्घटनाये हुई जिनसे वातावरण में आणविक विकिरण का रिसाव हुआ | वर्ष 1964 में एक अमरीकी सैटेलाईट जिसमे प्लूटोनियम था , अन्तरिक्ष में विस्फोटित हो गया जिससे बड़ी मात्रा में आणविक प्रदूषण धरती के वातावरण में आ गया | वर्ष 1978 में एक रुसी सैटेलाईट जो आणविक ऊर्जा से संचालित था , दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसके टुकड़े उत्तरी कनाडा में जा गिरा | आणविक हथियार लेकर जाते दो अमरीका वायुयान स्पेन और ग्रीनलैंड में वर्ष 1966 और 1968 में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरे |
इनके अलावा इंग्लैण्ड , अमरीका और स्विट्जरलैंड के आणविक रिएक्टरो में दुर्घटनाये हुई जिनसे भारी नुक्सान हुआ | इन सभी दुर्घटनाओ में से सर्वाधिक भयंकर रही रूस के चेनोर्विल और जापान के फुकुशिमा की आणविक दुर्घटनाये | चेनोर्विल में हुई दुर्घटना से एक लाख से अधिक लोगो ने हमेशा के लिए अपने घर , नौकरिया और सामजिक सुरक्षा गँवा दिए | 1986 में घटी इस भयंकर घटना के कारण हजारो लोग कैंसर के शिकार हुए | इस घटना क दुष्परिणाम के सही सही आकंडे आज भी ज्ञात नही है | जापान के फुकुशिमा में 11 मार्च 2011 को एक तीव्र भूंकप के बाद समुद्र से 15 मीटर सुनामी उठी जिसने फुकुशिमा - दाईची आणविक केंद्र के तीन आणविक सयंत्रो को अपनी चपेट में ले लिया | पहले तीन दिन में यह तीनो सयंत्र पिघल गये और समुद्र के जल में भारी आणविक रिसाव हुआ | इस क्षेत्र से लगभग एक लाख लोगो को निकाला गया और 1000 लोगो की मौत हो गयी | पिछले 8 दशको में हुए इन सभी आणविक विस्फोटो , परीक्षणों और दुर्घटनाओ से धरती के वातावरण में भारी मात्रा में आणविक विकिरण का रिसाव हुआ | यह रेडियोएक्टिव सामग्री बहुत हल्की होती है और हवा के साथ दूर - दूर तक आसानी से फ़ैल जाती है , | वर्षा के चलते तो यह धरती में चली जाती है , लेकिन बात यही नही खतम होती - इस भयानक सामग्री की बहुत बड़ी मात्रा हमारी हिम खंडो में जाकर समा गयी है जो विश्व भर में फैले हैं | मई 2019 में वियना में हुई एक वैज्ञानिक सभा में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने विश्व को एक बड़े खतरे से अवगत कराया | उनके परीक्षणों से पता चला है कि आर्कटिक , आइसलैंड , एल्पस -ककाक्स पर्वतों , ब्रिटिश कोलम्बिया और अन्टार्कटिका के हिम खंडो में रेडियो - एक्टिव तत्व भारी मात्रा में जमा हो गये है | बर्फ एक ऐसा प्रदार्थ है जिसमे आणविक सामग्री कई दशको तक सक्रिय अवस्था में रह सकती है | बढती हुई जागतिक उष्मा से इन हिम - खंडो के पिघलने की सम्भावना तेजी से बढ़ रही है | इन सभी हिम खंडो में रहने वाले प्राणियों के शरीरो में सामान्य से 10 गुना अधिक कैसियम पाया गया है जो एक आणविक प्रदार्थ है | आज भी आये दिन एक दुसरे देश को आणविक हमले की धमकी देता दिखाई देता है | अब विश्व में एक भी आणविक परिक्षण नही होना चाहिए और विश्व भर के देशो के वैज्ञानिकों को इन हिम - खंडो को सुरक्षित रखने के उपाए निकालने होंगे | यदि हमारे राजनेता युद्ध का उन्माद फैलाते या युद्ध की तैयारी करते दिखे तो सबके द्वारा उनका जमकर विरोध होना चाहिए , क्योकि प्रशन किसी को सबक सिखाने या किसी से बदला लेने का नहीं हमारे जीवन और भविष्य का हैं |
आभार ----येस ओशो

Friday, April 12, 2019

महत्वपूर्ण सबक

ब्रिटिश राज से अब तक के चुनाव भागीदारी से महत्वपूर्ण सबक -


ब्रिटिश राज में चुनावी भागीदारी की शुरुआत 1857 के महान आन्दोलन के बाद शुरू किये गये सवैधानिक सुधारों के जरिये हुई थी | यह शुरुआत 1857 के संग्राम और उसके बाद हिन्दुस्तानियों द्वारा अपने अधिकारों की मांगो के साथ चलाए जा रहे आंदोलनों के साथ 1905 के बाद स्वराज एवं स्वतंत्रता की मांगो के साथ खड़े आंदोलनों संघर्षो के चलते ही 1903 , 1919 और फिर 1935 के सवैधानिक सुधार लाये गये | इन सवैधानिक सुधारों के जरिये ही सम्पत्तिवान , सुशिक्षित एवं पद - पदवी प्राप्त भारतीयों को मतदाता एवं शासकीय प्रतिनिधि बन्ने के अधिकार मिलते रहे | इस प्रक्रिया की परिणिति 1950 में देश को गणतंत्र घोषित किये जाने के बाद से देश के सभी व्यस्क लोगो को मिले मताधिकार के रूप में आया |
चुनावी भागीदारी बढ़ने और उसका जनसाधारण समाज तक विस्तारित होने के इस इतिहास से यह सबक निकालन मुश्किल नही है कि चुनाव में भागीदारी के अधिकार का मिलना ब्रिटिश राज्विरोधी आंदोलनों संघर्षो का परिणाम था | चुनावी भागीदारी बढ़ने के साथ हिन्दुस्तानियों के , खासकर धनाढ्य एवं उच्च वर्ग के हिन्दुस्तानियों के अधिकारों में वृद्धि होती रही है | जनसाधारण के लिए अधिकारों में वृद्धि की एक बड़ी परिणिति 1950 के तुरंत बाद लागू किये गये जमींदारी उन्मूलन कानून एवं कई अन्य सवैधानिक अधिकारों के रूप में हुई | इसके वावजूद 1950 के बाद चुनावी भागीदारी के साथ बढती समस्याओं को लेकर ज्नान्दोअलन का सिलसिला कमोवेश चलता रहा | जिसके फलस्वरूप भी जनसाधारण के जीविकोपार्जन के अवसरों को कुछ बढ़ावा मिलने के साथ शिक्षा , चिकित्सा जैसे आवश्यक सेवाओं में भी वृद्धि होती रही | पर 1980 - 85 के बाद लगातार घटते जन आंदोलनों के साथ जनसाधारण के उपरोक्त जनतांत्रिक अधिकारों में लगातार कटौती होती रही | हालाकि उसके मतदान के अधिकारों में अभी प्रत्यक्ष कटौती नही हुई है , पर उसमे भी अचानक कटौती का परिलक्षण 1975 में लगे आपातकाल के दौरान हो चूका है | फिर अब उसका एक दुसरा परिलक्षण , धर्म , जाति के पहचानो के मुद्दों पर मताधिकार को संकुचित सक्रीण बनाये जाने के रूप में लगातार किया जा रहा है | 1947-50 से पहले और उसके बाद के जन आंदोलनों के अभाव में जन साधारण को मिले मतदान के अधिकार को भी को संकुचित बनाया जाना या कभी आवश्यकता पड़ने पर खत्म किया जाना लगभग निश्चित है | इसलिए जन साधारण को अपने व्यापक एवं बुनियादी हितो में मांगे उठाना और उसके लिए आन्दोलन करना आवश्यक हो गया है || साथ ही मतदान के अधिकार को भी अपने बुनियादी एवं व्यापक समस्याओं के साथ जोड़ना आवश्यक हो चूका है ||
इसके लिए पहली आवश्यकता तो यह है की जनसाधारण किसान , मजदुर एवं अन्य समस्याग्रस्त श्रमजीवी अपने शारीरिक एवं मानसिक श्रमजीवी पहचानो मुद्दों को प्रमुखता देते हुए मतदान करें | अगर कोई पार्टी प्रत्याक्षी जनहित का प्रतिनिधित्व करता नही मिल पाता तो वे सभी पार्टियों के विरुद्ध मतदान करें | इस विरोध को घोषित करने के साथ ''नोटा ''पर मतदान जनविरोध का व्यक्त करने का एक विकल्प बन सकता है | फिर कल मतदान के रूप में खड़े जनविरोध को जनसमस्याओ के विरुद्ध जनांदोलन में बदला जा सकता है और बदल देना चाहिए | जनहित के लिए जनांदोलन को बहुआयामी बनाने की शुरुआत अगर ब्रिटिश काल में ब्रिटिश राज विरोधी आंदोलनों से हुई थी तो आज की शुरुआत चुनाव में जनविरोधी नीतियों के जनविरोध की अभिव्यक्ति के साथ ''नोटा '' पर मतदान के रूप में की जा सकती है |

Monday, April 8, 2019

बहरों को सुनाने के लिए ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है" -- भगत सिंह

बहरों को सुनाने के लिए ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है"

-----------------------------------------------------------------
आज ही के दिन 1929 को भगतसिंह व् बटुकेश्वर दत्त ने"बहरों को सुनाने के लिए ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है"के मुख्य वक्तव्य के साथ असम्बली में बम फेका था। साथ में फेका था यह पर्चा।जिसको पढ़ा जाना आज भी सबसे ज्यादा जरूरी है। 8 अप्रैल, सन् 1929 को असेम्बली में बम फेंकने के बाद भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा बाँटे गए अंग्रेजी पर्चे का हिन्दी अनुवाद।-
असेम्बली हॉल में फेंका गया पर्चा
8 अप्रैल, सन् 1929 को असेम्बली में बम फेंकने के बाद भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा बाँटे गए अंग्रेजी पर्चे का हिन्दी अनुवाद।- सं.
‘हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातान्त्रिक सेना’
सूचना
“बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है,” प्रसिद्ध फ्रांसीसी अराजकतावादी शहीद वैलियाँ के यह अमर शब्द हमारे काम के औचित्य के साक्षी हैं।
पिछले दस वर्षों में ब्रिटिश सरकार ने शासन-सुधार के नाम पर इस देश का जो अपमान किया है उसकी कहानी दोहराने की आवश्यकता नहीं और न ही हिन्दुस्तानी पार्लियामेण्ट पुकारी जानेवाली इस सभा ने भारतीय राष्ट्र के सिर पर पत्थर फेंककर उसका जो अपमान किया है, उसके उदाहरणों को याद दिलाने की आवश्यकता है। यह सब सर्वविदित और स्पष्ट है। आज फिर जब लोग ‘साइमन कमीशन’ से कुछ सुधारों के टुकड़ों की आशा में आँखें फैलाए हैं और इन टुकड़ों के लोभ में आपस में झगड़ रहे हैं,विदेशी सरकार ‘सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक’ (पब्लिक सेफ्टी बिल) और ‘औद्योगिक विवाद विधेयक’ (ट्रेड्स डिस्प्यूट्स बिल) के रूप में अपने दमन को और भी कड़ा कर लेने का यत्न कर रही है। इसके साथ ही आनेवाले अधिवेशन में ‘अखबारों द्धारा राजद्रोह रोकने का कानून’ (प्रेस सैडिशन एक्ट) जनता पर कसने की भी धमकी दी जा रही है। सार्वजनिक काम करनेवाले मजदूर नेताओं की अन्धाधुन्ध गिरफ्तारियाँ यह स्पष्ट कर देती हैं कि सरकार किस रवैये पर चल रही है।
राष्ट्रीय दमन और अपमान की इस उत्तेजनापूर्ण परिस्थिति में अपने उत्तरदायित्व की गम्भीरता को महसूस कर ‘हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र संघ’ ने अपनी सेना को यह कदम उठाने की आज्ञा दी है। इस कार्य का प्रयोजन है कि कानून का यह अपमानजनक प्रहसन समाप्त कर दिया जाए। विदेशी शोषक नौकरशाही जो चाहे करे परन्तु उसकी वैधनिकता की नकाब फाड़ देना आवश्यक है।
जनता के प्रतिनिधियों से हमारा आग्रह है कि वे इस पार्लियामेण्ट के पाखण्ड को छोड़ कर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों को लौट जाएं और जनता को विदेशी दमन और शोषण के विरूद्ध क्रांति के लिए तैयार करें। हम विदेशी सरकार को यह बतला देना चाहते हैं कि हम ‘सार्वजनिक सुरक्षा’ और ‘औद्योगिक विवाद’ के दमनकारी कानूनों और लाला लाजपत राय की हत्या के विरोध में देश की जनता की ओर से यह कदम उठा रहे हैं।
हम मनुष्य के जीवन को पवित्र समझते हैं। हम ऐसे उज्जवल भविष्य में विश्वास रखते हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण शान्ति और स्वतन्त्रता का अवसर मिल सके। हम इन्सान का खून बहाने की अपनी विवशता पर दुखी हैं। परन्तु क्रांति द्वारा सबको समान स्वतन्त्रता देने और मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण को समाप्त कर देने के लिए क्रांति में कुछ-न-कुछ रक्तपात अनिवार्य है।


इन्कलाब जिन्दाबाद !
ह. बलराज
कमाण्डर इन चीफ

Sunday, April 7, 2019

सूक्ष्म अंहकार -

सूक्ष्म अंहकार -

बोध कथा
एक सम्राट विश्वविजेता हो गया | तब उसे खबर मिलने लगी कि उसके बचपन का एक साथी बड़ा फकीर हो गया है | दिगम्बर फकीर नग्न रहने लगा है | उस फकीर की ख्याति सम्राट तक आने लगी | सम्राट ने निमंत्रण भेजा कि आप कभी आये राजधानी आये ; पुराने मित्र है , बचपन में हम साथ थे , एक साथ स्कूल में पढ़े थे ,एक पट्टी पर बैठे थे ; बड़ी कृपा होगी आप आये |
फकीर आया | फकीर तो पैदल चलता था , नग्न था , महीनों लगे | जब फकीर ठीक राजधानी के बाहर आया तो कुछ यात्री जो राजधानी से बाहर जा रहे थे , उन्होंने फकीर से कहा कि तुम्हे पता है ; वह सम्राट अपनी अकड तुम्हे दिखाना चाहता है | इसलिए तुम्हे बुलाया है | फकीर ने कहा , कैसे अकड ! क्या अकड दिखाएगा ? तो उन्होंने कहा , वह दिखला रहा है अकड , पूरी राजधानी सजाई गयी है , रास्तो पर मखमली कालीन बिछाए गये है , सरे नगर में दीप जलाए गये है , सुगंध छिडकी गयी है , फूलो से पाट दिए है रास्ते , सारा नगर संगीत से गुन्जायेमान हो रहा हैं | वह तुम्हे दिखाना चाहता है कि देख , तू क्या है , एक नगा फकीर ! और देख , मैं क्या हूँ ! फकीर ने कहा , तो हम भी दिखा देंगे |
वे यात्री तो चले गये | फिर सांझ जब फकीर पहुचा और राजा , सम्राट द्वार तक लेने आया उसे नगर के - अपने पूरे दरबार के साथ आया था | उसने जरुर राजधानी खूब सजाई थी , उसने तो सोचा भी नही था कि यह बात इस अर्थ में ली जायेगी | उसने तो यही सोचा था कि फकीर आता है , बचपन का साथी , उसका जितना अच्छा स्वागत हो सके ! शायद छिपी कहीं बहुत गहरे में यह वासना भी रही होगी -- दिखाऊं उसे - मगर यह बहुत चेतन नही थी | इसका साफ़ - साफ़ होश नही था | गहरे में हरुर रही होगी | हमारी गहराइयो का हमीं को पता नही होता | जब फकीर आया तो फकीर नग्न था ही , उसके घटने तक पैर भी कीचड़ से भरे थे | सम्राट थोड़ा हैरान हुआ , क्योकि वर्षा तो हुई नही | वर्षा के लिए तो लोग तड़प रहें है | रस्ते सूखे पड़े है , वृक्ष सूखे जा रहे है , किसान आसमान की तरफ देख रहा हैं | वर्ष होनी चाहिए और हो ही नही रही है , समय निकला जा रहा है | इतनी कीचड़ कहाँ से मिल गयी की घटने तक कीचड़ से पैर भरे है ! लेकिन सम्राट ने वहां द्वार पर तो कुछ न कहना उचित समझा | महल तक ले आया | और फकीर उन बहुमूल्य कालीनो पर कीचड़ उछलता हुआ चलता गया | जब राजमहल में प्रविष्ट हो गये और दोनों अकेले रह गये तब सम्राट ने पूछा की मार्ग में जरुर कष्ट हुआ होगा , इतनी कीचड़ आपके पैरो में लग गयी | कहाँ तकलीफ पड़ी ?क्या अड़चन आई ?
तो उसने कहा , अड़चन ? अड़चन कोई भी नही | तुम अगर अपनी दौलत दिखाना चाहते हो तो हम अपनी फकीरी दिखाना चाहते है | हम फकीर है | हम लात मारते है तुम्हारे बहुमूल्य कालीनो को | सम्राट हंसा और उसने कहा , मैं तो सोचता था की तुम बदल गये होगे लेकिन तुम वही के वही , आओ गले मिलो | जब हम अलग हुए थे स्कूल से , तब से और अब में कोई फर्क नही पडा है | हम एक ही साथ , हम एक जैसे | अंहकार के रस्ते बड़े सूक्ष्म है | फकीरी भी दिखलाने लगता है | इससे थोडा सावधान होना जरूरी है | और जब अंहकार परोक्ष रस्ते लेता है तो ज्यादा कठिन हो जाता है | सीधे सीधे रस्ते तो बहुत ठीक होते है