Sunday, January 1, 2017

‘ मातृवेदी ‘ सगठन के सौ बरस 1-1-17

पंडित गेंदालाल दीक्षित जी लोग आप को भले न जाने हम चंद सिरफिरे आप को सलाम करते है – आने वाला कल आपको जानेगा जरुर !
‘ मातृवेदी ‘ सगठन के सौ बरस

पंडित गेंदा लाल दीक्षित ---
लेखन – रामप्रसाद ‘बिस्मिल ‘
( काकोरी एक्शन के नायक )
आपको बताते चले की मातृवेदी संगठन बना कैसे
इसकी जानकारी से पहले महानायक पंडित गेंदालाल दीक्षित जी को जाना होगा |
तीस नवम्बर सन 1888 ई को आगरा जिले की ‘ वाह ‘ तहसील के ‘’मई ‘’ ग्राम में इनका जन्म हुआ था | अभी आप तीन वर्ष के थे कि आपकी माता का देहांत हो गया | आपके पिtता का नाम पंडित भोलानाथ दीक्षित है | हिंदी मिडिल पास करने के बाद कुछ् दिनों तक आप इटावा के हाईस्कूल में पढ़ते रहे फिर आगरा चले गये और वही से इंटर पास किया | इच्छा होते भी आप आगे न पढ़ सके और औरया में डी.ए.वी पाठशाला के अध्यापक हो गये | बंग – भंग के दिन थे | स्वदेशी आन्दोलन चल रहा था | आप लोकमान्य तिलक के भक्त तो थे ही , इधर महाराष्ट्र में भी शिवाजी के उत्सव मनाने का आन्दोलन चल खड़ा हुआ | समय की लहर से प्रभावित होकर हमारे नायक ने भी ‘’शिवाजी समिति ‘’ नाम की एक संस्था स्थापित की | इसका उद्देश्य नवयुवको में स्वदेश के प्रति प्रेम तथा भक्ति के भाव को उत्पन्न करना था | कुछ दिनों तक तो पुस्तको तथा समाचार पत्रों द्वारा ही प्रचार कार्य होता रहा , किन्तु बाद में बंगाली युवको को प्राणों की किंचित मात्र चिंता न करते हुए बम तथा रिवाल्वर का प्रयोग करते देख पंडित गेंदालाल ने भी उसी नीति के अनुसरण करने का निश्चय किया | बाद में उस नीति के अनुसार कार्य करने के उपयुक्त साधन न मिल सके , अतएव आपने शिवाजी के मार्ग का अनुसरण करने का निश्चय किया |
कार्य आरम्भ करने पर आपको यू .पी के शिक्षित समाज से बड़ी निराशा हुई | किसकी आशाओं पर कार्य आरम्भ होगा , यही चिंता उन्हें दिन रात घेरे रहती थी | बहुत कुछ विचार करने पर ध्यान आया कि देश में एक ऐसा भी दल है जिसमे अब भी वीरता के कुछ चिन्ह पाए जाते है | पाठक डरे नही , वह डाकुओ का दल था | इन लोगो के पास बहुधा अच्छे – अच्छे शस्त्र भी होते है | देश का सभी समाज इन लोगो से इसलिए घृणा करता है कि ये लोग जीवन – निर्वाह तथा दुरेच्छा – पूर्ति के लिए ही डाके डालते तथा चोरी करते है | जो हो पंडित गेंदालाल जी ने इन्ही लोगो को संगठित करने का निश्चय लिया | उनका विचार था कि इन लोगो का संग्रह कर अमीरों को लूटकर धन एकत्रित किया जाए , जिसके द्वारा शिक्षा का प्रचार हो और उस दल के लोगो को भी सदाचार की शिक्षा दी जावे ताकि वे गरीब तथा निर्बलो पर अत्याचार न कर सके और इसी प्रकार धन एकत्रित कर अस्त्र – शस्त्र का संग्रह कर सरकार को भयभीत करते रहे |
कुछ दिनों तक इसी प्रकार कार्य होता रहा | समिति के बहुत से सदस्य बन गये , किन्तु सब अशिक्षित थे | पंडित जी को इससे कुछ शान्ति मिली | आप कुछ अध्ययन करने के लिए बम्बई गये | वहा से लौटने पर आपको कुछ ऐसे युवको से मिले जिनसे आपको आशा बंधी कि संयुकत प्रांत में भी बंगाल की भाँती राजद्रोही समिति की नीव डाली जा सकती है | इन्ही दिनों पंडित जी की एक युवक से भेट हुई | आप भी पुलिस के अत्याचारों से व्यथित होकर घर से निकल पड़े थे | आपने एक प्रसिद्द धनुर्धर से शिक्षा प्राप्त की थी | इनके मिलने से समिति का कार्य जोरो से चलने लगा | इन महाशय का नाम सुविधा के लिए हम ‘’ब्रम्हचारी जी ‘’ धरे देते है | इन्होने चम्बल तथा यमुना के बीहड़ो में रहने वाले डाकुओ को संगठित किया और ग्वालियर – राज्य में निवास करने लगे | थोड़े ही दिनों में इनके पास एक बहुत बड़ा दल हो गया और धन भी खूब एकत्रित किया गया | इसी बीच गेंदालाल जी ने भी अपने कार्य को कुछ विस्तार दिया | बहुत से शिक्षित युवक भी दल में सम्मिलित हो चुके थे | कुछ कार्य भी किया गया था | किन्तु धन की कमी ने बाधा उपस्थित कर दी | ब्रम्हचारी जी का दल बहुत धन एकत्रित कर चुका था | अस्तु पंडित जी ने उनसे मिलकर धन लाने का निश्चय किया | इस निश्चय के पूर्व ही ‘’मातृवेदी ‘’ नामक संस्था का संगठन किया जा चुका था | यही संस्था आगे चलकर मैनपुरी – षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्द हुई | उक्त संस्था के कार्यकर्ता भी चुने जा चुके थे |
मातृवेदी का संगठन करने के बाद आप ब्रम्हचारी जी से मिलने ग्वालियर गये . उस समय ब्रम्हचारी जी के दल को गिरफ्तार करने के पूरे प्रयत्न हो रहे थे | दल के एक व्यक्ति हिन्दू सिंह को प्रलोभन दिया गया कि यदि वह किसी भाँती इस दल को गिरफ्तार करा दे तो उसे राज्य की ओर से इनाम भी मिलेगा और जायदाद भी दी जायेगी | वह राजी हो गया और दल को पकडवाने का षड्यंत्र रच डाला | डाका डालने का एक स्थान निश्चय किया गया | निवास स्थान से जगह इतनी दूरी थी कि पहुचने में दो दिन लगे और एक पडाव जंगल में देना पडा | उस समय केवल दल में केवल 80 मनुष्य थे | जब एक रात चलकर सब थक गये और भूख भी लगी तो राज्य के भेदिये जाकर सबको निश्चित जंगल में ठहरा दिया और स्वंय अपने किसी सम्बन्धी के यहाँ भोजन लेने लगा | सब सामान पहले से ठीक था | थोड़ी देर में गर्मा –गरम पुडिया आ गयी | आज कुछ होना ही ऐसा था कि जो ब्रह्मचारी जी कभी किसी के यहाँ का भोजन न करते थे उन्होंने ने भी विश्वासघाती के आग्रह करने पर पुडिया ले ली | खाते जी जबान ऐठने लगी | उसी समय विश्वासघाती ने पानी लेने के बहाने वहा से चल दिया | पूड़ियो में इतना जहर मिला था कि पेट में पहुचते ही अपना असर दिखाया | ब्रम्हचारी जी ने सबको पुडिया न खाने का आदेश कर विश्वासघाती पर गोली चलाई , किन्तु विष की हलाहल के कारण निशाना खाली गया | बन्दुक की आवाज सुनते ही अन्य साथी सम्भाल भी न पाए थे कि चारो और से सैकड़ो बन्दूको की आवाजे सुनाई दी | जंगल में पाच सौ सवार छिपे खड़े थे | दोनों और से खूब गोली चली | जब तक इनमे कुछ होश रहा तब तक गोलिया चलती रही | ब्रम्हचारी जी के यो तो हाथ पैर में कई गोलिया लगी , किन्तु अंत में एक गोली से हाथ बिलकुल घायल हो गया और बन्दुक हाथ से गिर गयी पंडित गेंदालाल जी को कई छर्रे लगे | एक छर्रा उनके बाई आँख में लगा जिसके कारण वह आँख जाती रही उस समय दल ले लगभग 35 मनुष्य खेत रहे | पंडित गेंदालाल ब्रम्हचारी जी तथा उनके अन्य साथी पकडकर ग्वालियर के किले में बंद किये गये | गिरफ्तारी का समाचार सुनकर ‘’मातृवेदी ‘’ के कुछ सदस्य किले में जाकर महल देखने के बहाने से पंडित जी से मिले | सब हाल जानकार निश्चय किया गया की जैसा भी हो पंडित जी ko kaise छुडाया जाए | नेता की गिरफ्तारो से शिक्षित युवको के हृदय पर बड़ा प्रभाव पडा | वे दूने उत्साह से काम करने लगे | कार्य ने अच्छा विस्तार पाया | शक्ति का भी संगठन हो गया था , किन्तु कई असावधानियो के कारण मामला खुल गया और गिरफ्तारिया शुरू हो गयी | मामला बहुत बढ़ गया और मैनपुरी – षड्यंत्र के नाम से कोर्ट में अभियोग चला | सरकारी गवाह सोमदेव ने पंडित गेंदालाल को इस षड्यंत्र का नेता बताते हुए ग्वालियर में उनके गिरफ्तार होने का हाल कह सुनाया | अस्तु आप ग्वालियर से मैनपुरी लाये गये | किले में बंद रहने तथा अच्छा भोजन न मिलने के कारण आपका स्वास्थ्य बहुत बिगड़ गया था | आप इतने दुर्बल हो गये की ग्वालियर से मैनपुरी जेल जाने में ( केवल एक मील ) आठ जगह बैठना पड़ा | आपको तपेदिक का रोग हो गया | जेल पहुचकर आपको सारा हाल मालूम पडा | आपने पुलिस वालो से कहा कि तुम लोग इन बच्चो को क्यों गिरफ्तार किया है | बंगाल तथा बम्बई के विद्रोहियों में से बहुतो के साथ मेरा सम्बन्ध है | मैं बहुतो को गिरफ्तार करवा सकता हूँ इत्यादि | दिखावे के लिए दो – चार नाम भी बता दिए | पुलिस वालो को निश्चय हो गया कि किले के कष्टों के कारण यह सारा हाल खोल देगा | अब क्या था , पंडित जी सरकारी गवाह समझे जाने लगे | उन्हें जेल से निकाल कर सरकारी गवाहों के साथ कर दिया गया | आधी रात के समय जब पहरा बदल गया तो कमरे में अन्धेरा था | लालटेन जलाने पर मालूम हुआ कि पंडित गेंदालाल एक और सरकारी गवाह रामनरायन के साथ गायब है | बहुत कुछ प्रयत्न करने पर भी कुछ फल न हुआ और उनमे से कोई भी बाद को पुलिस के हाथ नही आया |
पंडित गेंदालाल रामनरायन के साथ भागकर कोटा पहुचे वहा आपके सम्बन्धी थे , उन्होंने आपकी बड़ी सहायता की | किन्तु आपकी वहा भी बड़ी तलाश हो रही थी अतएव उस जगह अधिक दिन न ठहर सके | कोटा से विदा होने के पूर्व एक विशेष घटना और घटी | रामनरायन का मष्तिष्क फिर बिगड़ गया , उसके दिल में न जाने क्या सूझी पंडित जी भाई ने जो रूपये और कपड़े दिए थे वो पंडित जी को कमरे में बंद कर के भाग गया | पंडित जी उस कोठरी में तीन दिन तक बिना खाना खाए पड़े रहे रोग का जोर निर्बलता , यह पंडित जी का ही साहस का ही साहस था अंत में व्यथित होकर किसी तरह से वहा से मुक्त हुए | जो व्यक्ति एक मील चलने में आठ बार बैठा हो , वह किस प्रकार इस अवस्था में पैदल सफर कर सकता है ? एक पैसा पास में न हो किन्तु फिर भी जैसे – तैसे आगरा पहुचे | आगरा में दो – एक मित्रो ने कुछ सहायता दी | रोग सांघातिक रूप धारण कर लिया था | कोई भी ऐसा न था , जिसके यहाँ एक दिन भी ठहर सकते सभी मित्रो पर आपत्ति आई हुई थी | अस्तु – कही भी ठहरने का स्थान न मिलने पर विवश हो आप घर चले आये आपको देखकर सब बड़े भयभीत हुए | सोचा , पुलिस को बुलाकर आपको गिरफ्तार करा दिया जाए | इस पर आपने अपने पिता को बहुत कुछ समझाया और कहा –‘’ आप घबडाए नही ‘ मैं बहुत शीघ्र आपके यहाँ से चला जाउंगा ‘’ अंत में दो – तीन बाद आपको घर त्यागना पडा | उस समय आपको दस कदम चलने पर मूर्छा आ जाती थी | आपने दिल्ली जाकर जीवन – निर्वाह के लिए एक प्याऊ पर नौकरी कर | स्वास्थ्य दिनोदिन बिगड़ रहा | अस्तु अपनी अवस्था का परिचय देते हुए आपने अपने एक निकट आत्मीय को पत्र लिखा | पत्र पाते वह सज्जन आपकी पत्नी को लेकर देहली आ गये |
बहुत कुछ पर्यटन करने पर भी अवस्था दिनोदिन खराब होती गयी और आपको घड़ी – घड़ी पर मूर्च्छा आने लगी | | दुखिया भारत की स्थिति देखकर मेरी अवस्था हो गयी है | तुम लोग दुःख मत करना | यदि देश – सेवा हेतु मेरे प्राण चले गये तो मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया | यदि तुम लोग इस कार्य में सहायता करोगे तो मेरी आत्मा को शान्ति मिलेगी |
फिर पत्नी को सम्बोधन किया – तुम रोती क्यों हो ? पत्नी ने रोते हुए उत्तर दिया मेरा संसार में कौन है ?
पंडित जी ने एक ठंठी सांस ली मुस्कुराकर कहने लगे – ‘’ आज लाखो विधवाओं का कौन है ? लाखो अनाथो का कौन है ? 22 करोड़ भूखे किसानो का कौन है ? दासता में जकड़ी हुई भारत माता का कौन है ? जो इन सबका मालिक है वही तुम्हारा भी | तुम अपने आपको परम सौभाग्वती समझना , यदि मेरे प्राण इसी प्रकार देश – प्रेम की लगन में निकल जावे और मैं शत्रुओ के हाथ न आऊ | मुझे तो दुःख तो केवल इतना है कि मैं अत्याचारियों को अत्याचार का बदला न दे सका , मन ही मन में रह गयी | मेरा यह शरीर नष्ट हो जाएगा , किन्तु मेरी आत्मा इन्ही भावो को लेकर फिर दूसरा शरीर धारण करेगी | अबकी बार नवीं शक्तियों के साथ जन्म लेंगे शत्रुओ का नाश करूंगा ‘’
उस समय उनके मुख पर एक दिव्य ज्योति का प्रकाश छा गया | आप फिर कहने लगे रहा खाने – पीने का , सो तुम्हारे पिता जीवित है | तुम्हारे भाई है , मेरे कुटुम्बी है ; और फिर मेरे मित्र है जो तुम्हे अपनी माता समझ तुम्हारा आदर करेंगे | पंडित जी को अस्पताल भर्ती कराकर उनकी स्त्री को यथास्थान कर आये | जब लौटकर लोग आये तो देखा पंडित जी आत्मलीन हो चुके थे , कवक उनका शरीर पड़ा था उस समय दिन को दो बजे थे और दिसम्बर 1920 की 21 वी तारीख थी |
जिस देश के लिए सर्वस्त्र त्यागा , सारे कष्ट सहे और अंत में प्राण दे दिए , उस देश में किसी ने यह भी न जाना कि पंडित गेंदालाल कहा विलीन हो गये ! किन्तु जब भी क्रांतिवीरो का इतिहास फिर से लिखा जायेगा उस समय देशवासी आपके बलिदानों को जानेगे और आपका नाम सुनहरे हर्फो में लिखा होगा |
प्रस्तुती --- सुनील दत्ता ----- स्वतंत्र पत्रकार समीक्षक