Tuesday, January 6, 2015

दुनिया के सात अनोखे त्यौहार 7-1-15

बच्चो आज आपको ले चलता हूँ एक अलग दुनिया में जहा विश्व में अनेक तरह के त्यौहार अलग - अलग ढंग से मनाये जाते है |



दुनिया के सात अनोखे त्यौहार
यह दुनिया कितनी विवधताओ से भरी है लोग जिन्दगी को अपनी तरह से देखते है अपनी तरह से जीते है जीने के ढंग भी अलग - अलग होते है |
दुनिया के तीन सबसे बड़े धर्मो के तीन सबसे बड़े त्यौहार दीपावली , क्रिसमस और ईद है | जो दुनिया भर में बहुत हर्षोउल्लास के साठ मनाये जाते है | लेकिन दुनिया में ऐसे और भी त्यौहार है जो बिलकुल अनोखे है | इन्ही त्योहारों में से कुछ इस तरह है ......
''ह्डाका मसूरी ''
जापान का साइदाजी क्षेत्र जहा '' हडाका मसूरी "' नाम का अनोखा त्यौहार मनाया जाता है | यह त्यौहार इसलिए अनोखा है कयोकि इस त्यौहार के दौरान लोग बिना वस्त्र के रहते है | यह 21 फरवरी को मनाया जाता है | कहते है इस त्यौहार पर जापानी पुरुष अपने आपको शुद्द करने के लिए कपडे त्याग देते है ये सडको पर आते है और ' वर्शोई ' नामक शब्द को जोर - जोर से चिल्लाते है जिसका अर्थ होता है ' शानदार ' आधी रात के बाद स्थानीय पूजा घर से शिंगी नामक लकड़ी के टुकड़े फेके जाते है , जो लोग इन्हें प्राप्त कर लेते है वह अपने आप को बहुत ही शुभ मानते है |
आरेंज फेस्टिवल ---
इटली के इवरिया इलाके में आरेंज फेस्टिवल या संतरा त्यौहार मनाया जाता है | यह त्यौहार 25 - से 28 फरवरी के बीच मनाये जाने वाले इस त्यौहार के दौरान लोग सेना का रूप रखकर खड़े होकर संतरे फेंकते है | इस त्यौहार के पीछे एक रोचक कहानी है अगर संक्षेप में बोले तो 12 वी सदी में यहाँ की युवा लडकियों को शाही सैनिक उठा ले जाते थे | इस बात का विरोध करने के लिए यहाँ के लोगो ने जन आन्दोलन किया और विजय प्राप्त की | यह त्यौहार तभी से मनाया जाने लगा |
बन्दरों को खाना खिलाना ---
हर वर्ष 25 नवम्बर को थाईलैंड के लोबतुरी प्रांत के प्रा प्राग साम योट मंदिर में बंदरो को खाना खिलाया जाता है | थाईलैंड के लोग इस त्यौहार के जरिये भगवान श्री राम को श्रद्दा - सुमन अर्पित करते है | उनका मानना है कि बन्दरों को खाना खिलाने से हनुमान जी प्रसन्न हो जाते है |
चीज ( मक्खन ) का त्यौहार --
यह त्यौहार मई के आखरी सोमवार के दिन इंग्लैण्ड के ग्लोस्टरशायर क्षेत्र की कूपर्स हिल पर मनाया जाता है | इस तरह की दौड़ आयोजित की जाती है | जो जीतता है उसे परम्परागत तौर पर एक ग्लुस्टर डबल चीज दी जाती है | दौड़ प्रतियोगिता में छोटे पहाडो पर चढना होता है | इस दौरान रास्ते में चीज बिछाई जाती है जिसके चलते और काफी फिसलन हो जाती है | कई लोग गिरते है चोट आती है लेकिन लोगो का उत्साह कम नही होता है |
ला टॉमटिया ----
अगस्त के आखरी बुद्दवार के दिन स्पेन के ब्युनोंन में टमाटर उत्सव मनाते है हजारो की संख्या में लोग सडको पर उतरते है और एक दूसरे पर टमाटर फेंकना शुरू करते है लोगो के बीच युद्द करते है और कपडे तक फाड़ दिए जाते है |
बैल से संघर्ष ----
स्पेन का एक और विचित्र त्यौहार ह्पेम्प्लोन शहर में जुलाई 7 से 14 के बीच यह त्यौहार मनाया जाता है | लोग बैलो के आगे दौड़ते है उन्हें बुल रिंग में लाने का प्रत्यं करते है | यह दुरी करीब 800 मीटर की होती है | और पूरी प्रक्रिया 2 - 3 मिनट में समाप्त हो जानी चाहिए | लेकिन ऐसा नही होता इस बीच बैल रास्ते में ही भड़क जाते है और लोगो पर हमला कर देते है |

No comments:

Post a Comment